DC vs MI: दिल्ली को मिला 163 रन का टारगेट, सूर्यकुमार ने लगाई फिफ्टी

DC vs MI: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच इस सीजन का आठवां मुकाबला खेला जा रहा है. दिल्ली ने टॉस जीतकर पहले बॉलिंग चुनी. इसके बाद मुंबई इंडियंस ने 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 162 रन बनाए. कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 51 रन की पारी खेली.

DC vs MI: आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में मुंबई इंडियंस ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 162 रन बनाए. टीम के लिए कप्तान सूर्यकुमार यादव ने शानदार फिफ्टी लगाई. वहीं दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने दो विकेट लिए.

DC vs MI: दिल्ली कैपिटल्स को मिला 163 रन का लक्ष्य

टॉस हारकर पहले बैटिंग करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम की शुरुआत अच्छी नहीं रही. पिछले मैच में 80 रन की पारी खेलने वाले रायन रिकल्टन इस मैच में सस्ते में आउट हो गए. रिकल्टन ने इस मुकाबले में 9 रन बनाए. इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा भी इसी ओवर में बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. मुंबई के दोनों बल्लेबाजों को दिल्ली कैपिटल्स के मुकेश कुमार ने आउट किया.

इसके बाद तीसरे विकेट के लिए रोहित शर्मा और कप्तान सूर्यकुमार यादव के बीच 53 रन की साझेदारी हुई. फिर टीम के 71 रन के स्कोर पर रोहित शर्मा 35 रन बनाकर आउट हो गए. इसके बाद कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 36 गेंद खेलकर 51 रन की शानदार पारी खेली. उन्होंने अपनी पारी के दौरान तीन चौके और 2 छक्के लगाए. वहीं दिल्ली के लिए मुकेश कुमार ने तीन ओवर में 26 रन देकर दो विकेट हासिल किए.

DC vs MI: दोनों टीम की प्लेइंग इलेवन

 मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- रोहित शर्मा, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिचेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: मयंक मारकंडे, रॉबिन मिंज, राज बावा, ट्रेंट बोल्ट, अश्विनी कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स की प्लेइंग इलेवन- केएल राहुल (विकेटकीपर), पथुम निसांका, नितीश राणा, अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, विप्रज निगम, लुंगी एनगिडी, कुलदीप यादव, टी नटराजन, मुकेश कुमार.

दिल्ली कैपिटल्स इम्पैक्ट सब्स: आशुतोष शर्मा, औकिब नबी डार, समीर रिजवी, करुण नायर.

DC vs MI: अक्षर और सूर्या का बयान

टॉस जीतकर दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि हम पहले गेंदबाजी करना पसंद करेंगे. इसके बाद उन्होंने कहा कि यह होम वन्यू पर इस सीजन का पहला मैच है. आगे अक्षर बोलते हैं कि हमने पिछले मैच में अच्छी तरह से लक्ष्य का पीछा किया. यहां तक कि टॉप आर्डर को भी पता है कि निचले क्रम में ऐसे बल्लेबाज हैं जो उनके विफल होने पर जिम्मेदारी ले सकते हैं. घरेलू मैच खेलना हमेशा फायदेमंद होता है. हमारे डीसी समर्थक हमारा साथ देंगे. वही टीम है.

वहीं मुंबई के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हार्दिक पंड्या वह ठीक नहीं हैं. आज बस उनकी जगह ले रहा हूं. खेल में बहुत सकारात्मकता है. हम पहले बल्लेबाजी करना चाहते थे. पिच अच्छी दिख रही है. वहीं उन्होंने टीम के बदलावों पर भी चर्चा की. सूर्या ने कहा कि दीपक चाहर टीम में आए हैं. बोल्ट की जगह बॉश आए हैं और गजनफर की जगह सैंटनर आए हैं.

ये भी पढ़ें-

DC vs MI: क्या बारिश बिगाड़ सकती है खेल? जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

चेन्नई में जीत के बाद श्रेयस अय्यर पर 24 लाख रुपये का जुर्माना, अब सस्पेंशन का खतरा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aditya Kumar Varshney

आदित्य वार्ष्णेय एक अनुभवी खेल पत्रकार हैं, जो वर्तमान में कंटेंट राइटर के रूप में प्रभात खबर के साथ जुड़े हुए हैं. वह पिछले 5 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और स्पोर्ट्स बीट में गहरी पकड़ रखते हैं. आप क्रिकेट, फुटबॉल हॉकी, टेनिस और चेस जैसे खेलों पर लिखना पसंद करते हैं. आप मैच रिपोर्ट, विश्लेषणात्मक लेख, फीचर स्टोरी और एक्सप्लेनर आधारित कंटेंट तैयार करते हैं. आपने प्रभात खबर से पहले भारत समाचार में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (आउटपुट विभाग) के रूप में काम किया है, वहीं स्टार स्पोर्ट्स में असिस्टेंट प्रोड्यूसर (क्रिकेट, हिंदी फीड) के तौर पर भी काम कर चुके हैं. आपके पास ब्रॉडकास्ट और डिजिटल दोनों प्लेटफॉर्म का मजबूत अनुभव है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >