डेविड वार्नर की भविष्यवाणी; यह टीम जीतेगी IPL 2025, विराट नहीं इस खिलाड़ी को बताया फाइनल का POTM

David Warner Prediction for IPL 2025 Winner and POTM: आईपीएल 2025 फाइनल से पहले क्वालिफायर-2 में पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच टक्कर होगी. मुंबई ने गुजरात को हराया, जबकि पंजाब को आरसीबी से हार के बाद दूसरा मौका मिला है. इस बीच डेविड वॉर्नर ने आईपीएल की विजेता टीम और उस मैच में प्लेयर ऑफ द मैच को लेकर भविष्यवाणी की है

David Warner Prediction for IPL 2025 Winner and POTM: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का फाइनल अब बिल्कुल करीब है. अब केवल 2 मैच बाकी हैं और नया चैंपियन सबके सामने होगा. पहला मैच क्वालिफायर-2 का मुकाबला पंजाब किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाना है, इस मुकाबले की विजेता टीम को फाइनल में पहुंचने का मौका मिलेगा. मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटंस को 21 रनों से हराकर क्वालिफायर-2 में जगह बनाई. वहीं पंजाब किंग्स क्वालिफायर-1 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) से 8 विकेट से करारी हार के बाद क्वालिफायर-2 में पहुंची है. वहीं आरसीबी ने उस जीत के साथ सीधे फाइनल में जगह बना ली थी.  हालांकि फाइनल मैच से पहले तमाम भविष्यवाणियों का दौर शुरू हो गया है. इसी कड़ी में अब इस लीग के धुरंधर डेविड वार्नर ने एक प्रिडिक्शन की है. 

इस बेहद अहम मुकाबले से पहले ऑस्ट्रेलिया के पूर्व बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने आईपीएल 2025 के फाइनल और टूर्नामेंट के विजेता को लेकर अपनी भविष्यवाणी की है. वॉर्नर का मानना है कि इस बार रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु (RCB) अपना पहला आईपीएल खिताब जीतने जा रही है और तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ बनेंगे. एक फैन के सवाल पर उन्होंने X पर जवाब देते हुए कहा, “मुझे लगता है RCB और जोश हेजलवुड मैन ऑफ द मैच.”

जबरदस्त फॉर्म में हैं जोश हेजलवुड 

आईपीएल 2025 का फाइनल आरसीबी का चौथा फाइनल होगा और टीम को उम्मीद है कि इस बार वे ट्रॉफी का सूखा खत्म कर पहली बार चैंपियन बनेंगे. RCB के लिए सबसे अहम खिलाड़ियों में से एक तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड रहे हैं, जिन्होंने लगातार विकेट लेकर टीम को फाइनल तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई है.  आईपीएल 2025 में जोश हेजलवुड शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने 11 मैचों में 15.80 की औसत और 11.40 की स्ट्राइक रेट से 21 विकेट झटके हैं. हालांकि कंधे में चोट के चलते वे कुछ मैचों से बाहर रहे थे, लेकिन क्वालिफायर 1 में वापसी करते हुए पंजाब किंग्स के खिलाफ शानदार गेंदबाज़ी की और 3 विकेट चटकाए.

पिछले साल भी कंगारू पेसर बना था प्लेयर ऑफ द मैच

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) आईपीएल 2025 के फाइनल में पहुंचने वाली पहली टीम बनी है. यह मुकाबला 3 जून (मंगलवार) को अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा. यह पहली बार है जब RCB की टीम 2016 के बाद फाइनल में पहुंची है. उस वर्ष फाइनल में उन्हें डेविड वॉर्नर की कप्तानी वाली सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने हराया था. दिलचस्प बात है कि आईपीएल 2024 के फाइनल में भी एक ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ही प्लेयर ऑफ द मैच बना था. मिचेल स्टार्क ने कोलकाता नाइट राइडर्स (KKR) के लिए एसआरएच के खिलाफ मैच जिताऊ स्पेल फेंका था.

IPL 2025 के बाद सुबह इंग्लैंड पहुंचे आशुतोष शर्मा और शाम को जड़ा शतक, केविन पीटरसन हुए हैरान

पाकिस्तान की भारत को धमकी, अगर वीजा नहीं मिला, तो उठाएगा ये बड़ा कदम

IPL 2025 से विदाई के बाद रांची में मछली पकड़ रहे हैं MS Dhoni, तस्वीरें वायरल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >