SRH ने CSK को 5 विकेट से हराकर प्लेऑफ में मारी एंट्री, गुजरात भी किया क्वालीफाई

सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से मुकाबले को जीत लिया. इस जीत के साथ हैदराबाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गए हैं. वहीं अब चेन्नई के लिए अब रास्ता मुश्किल हो गया है.

CSK vs SRH: आईपीएल 2026 का 63वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला गया. जिसमें सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत हासिल की. इस जीत के साथ हैदराबाद की टीम प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है. हैदराबाद के साथ गुजरात टाइटंस की टीम भी प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई कर गई है. अब एक जगह के चार टीमों के बीच टक्कर होगी.

चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की शुरुआत ज्यादा अच्छी नहीं रही. संजू सैमसन 27 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद उर्विल पटेल 13 और रुतुराज 15 रन बनाकर आउट हो गए. कार्तिक शर्मा भी 32 रन बनाकर चलते बने. 100 के स्कोर पर चेन्नई ने चौथा विकेट गंवाया.

ब्रेविस और दुबे के बीच अर्धशतकीय साझेदारी

उसके बाद पांचवें विकेट के लिए डेवाल्ड ब्रेविस और शिवम दुबे ने अर्धशतकीय साझेदारी की. दोनों के बीच 59 रनों की साझेदारी की. डेवाल्ड ब्रेविस 44 रन बनाकर आउट हो गए. उसके बाद शिवम दुबे 26 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. अंत में प्रशांत वीर और अकील हुसैन ने 3 रन बनाकर चेन्नई को 180 तक पहुंचाया. सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पैट कमिंस ने 3, साकिब हुसैन ने 2, प्रफुल हिंगे ने 1, और ईशान मलिंगा ने 1 विकेट चटकाए.

सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत

जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी सनराइजर्स हैदराबाद की शुरुआत अच्छी नहीं रही. ट्रेविस हेड 6 रन बनाकर आउट हो गए. 18 के स्कोर पर पहला विकेट गिरा. वहीं अभिषेक शर्मा भी 26 रन बनाकर चलते बने. यहां से हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन ने पारी को आगे बढ़ाया.

ईशान किशन का अर्धशतक

तीसरे विकेट के लिए हेनरिक क्लासेन और ईशान किशन के बीच 41 गेंदों में 75 रनों की साझेदारी की. 131 के स्कोर पर तीसरा विकेट गिरा. क्लासेन 47 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद ईशान किशन ने अपना अर्धशतक पूरा किया. ईशान किशन ने 70 रनों की पारी खेली. नीतीश रेड्डी ने 11 रन बनाए. अंत में सलिल ने नाबाद 10 रन बनाकर मुकाबले को जीत लिया. चेन्नई के लिए मुकेश चौधरी ने 2, अकील हुसैन ने 1, नूर अहमद ने 1 और अंशुल कंबोज ने 1 विकेट चटकाए.

यह भी पढ़ें: IPL 2026 में अब नहीं खेलेंगे MS Dhoni? अश्विन के पोस्ट से फैंस में मची खलबली

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >