CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी ने 15 गेंद पर जड़ा फिफ्टी, CSK के गेंदबाजों में दहशत

CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी का जलवा आईपीएल 2026 में भी जारी है. सूर्यवंशी ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ पहले ही मुकाबले में 15 गेंद पर फिफ्टी जड़ दिया है.

CSK vs RR: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी का जलवा आईपीएल 2026 में भी जारी है. इस बच्चे ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अपने पहले ही गेम में 15 गेंद पर फिफ्टी जड़ दिया है. छठे ओवर की आखिरी तीन गेंद बची थी और सूर्यवंशी स्ट्राइक पर आए. उन्होंने चौका, चौका और फिर छक्का लगाकर अपना पचासा पूरा कर लिया. गेंदबाज थे नूर अहमद. इससे पहले सूर्यवंशी 13 गेंद पर 38 रन पर पहुंच गए थे. हालांकि सूर्यवंशी 17 गेंद पर 52 रन बनाकर आउट हो गए. अंशुल कंबोज की गेंद पर सरफराज खान ने एक शानदार कैच पकड़कर सूर्यवंशी को पवेलियन भेज दिया.

हर बार छक्का मारने को बेकरार

इस प्रतिभाशाली खिलाड़ी ने 5 छक्के और चार चौके लगाकर महज 15 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया. यह टूर्नामेंट में उनका सबसे तेज अर्धशतक था, जिसने पिछले साल जयपुर में गुजरात टाइटंस के खिलाफ उनके द्वारा बनाए गए 17 गेंदों के सर्वश्रेष्ठ अर्धशतक के रिकॉर्ड को तोड़ दिया. यह अब राजस्थान रॉयल्स के बल्लेबाज द्वारा बनाया गया दूसरा सबसे तेज अर्धशतक है, जो 2023 में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ यशस्वी जायसवाल द्वारा बनाए गए 13 गेंदों के तूफानी अर्धशतक के बाद दूसरे स्थान पर है.

क्रिस गेल को वैभव ने छोड़ा पीछे

इसके साथ ही उन्होंने क्रिस गेल को भी पीछे छोड़ दिया, जिन्होंने 2013 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ अपनी यादगार 175 रनों की पारी के दौरान 17 गेंदों में आईपीएल का सबसे तेज अर्धशतक बनाया था. वैभव की यह पारी कितनी शानदार थी, इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 17 गेंदों में 305 के स्ट्राइक रेट से 52 रन बनाए. उम्मीदों के मुताबिक, 15 वर्षीय खिलाड़ी की शुरुआत थोड़ी लड़खड़ाती हुई थी और शुरुआत में वह लय से काफी दूर नजर आए. राजस्थान की पारी के पहले ओवर में मैट हेनरी की गेंद पर कार्तिक शर्मा ने वैभव का कैच तो छोड़ा ही उसे चौका भी भेज दिया.

पूरी दुनिया देख चुकी है वैभव सूर्यवंशी का तूफान

शुरुआती जीवनदान मिलने के बावजूद वैभव ने अपने रवैये में कोई बदलाव नहीं किया और अगली ही गेंद पर छक्का लगा दिया. वैभव ने पिछले साल शानदार प्रदर्शन करते हुए सात मैचों में 252 रन बनाए, जिसमें उनका स्ट्राइक रेट 252 का था और एक शतक 35 गेंदों में बनाया गया था. वह शतक आईपीएल इतिहास का दूसरा सबसे तेज शतक है. उन्होंने जूनियर क्रिकेट में भी वही फॉर्म बरकरार रखा, जिसका उदाहरण हाल ही में हुए अंडर-19 विश्व कप के फाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ 80 गेंदों में खेली गई उनकी तूफानी पारी थी, जहां भारत ने अपना छठा खिताब जीता.

ये भी पढ़ें-

गुलाबी रंग अच्छा लगता है, CSK के खिलाफ जीत के बाद बदले रवींद्र जडेजा के सुर

CSK vs RR: वैभव सूर्यवंशी की तूफानी फिफ्टी, RR ने CSK को 8 विकेट से रौंदा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >