CSK vs MI : हार के बाद पूरी तरह निराश नजर आए मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या

CSK vs MI : Chennai Super Kings ने शानदार खेल दिखाते हुए Mumbai Indians को 8 विकेट से आसानी से हरा दिया. मैच पूरी तरह एकतरफा रहा. नीचे पढ़ें इस हार के बाद मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पंड्या ने क्या कहा.

CSK vs MI : हार्दिक पंड्या ने शनिवार  (2 मई) को आईपीएल मैच में Chennai Super Kings से हार के बाद निराशा जताई. उन्होंने कहा कि सिर्फ आज का दिन ही नहीं, बल्कि पूरा सीजन ही उनकी टीम के हिसाब से नहीं जा रहा है. हार्दिक ने मैच के बाद कहा कि सीएसके ने हमसे बेहतर बल्लेबाजी की, बेहतर गेंदबाजी की और बेहतर फिल्डिंग की. उन्होंने बेहतर क्रिकेट खेला.

उन्होंने कहा कि एक समय ऐसा लग रहा था कि हम 180-190 रन तक पहुंच जाएंगे. हालांकि 10 ओवर के बाद उस लय को बरकरार नहीं रख सके. इसके अलावा पारी को अच्छी तरह से फिनिश भी नहीं कर पाए. पारी की शुरूआत में शॉट्स खेलना आसान नहीं होता. एक सोची समझी और सधी हुई पारी खेलने की जरूरत थी. हार्दिक ने कहा कि उनके बल्लेबाज गेंद को ठीक से कनेक्ट नहीं कर पाए क्योंकि सामने वाली टीम की गेंदबाजी काफी शानदार थी.

यह भी पढ़ें : CSK vs MI: सीएसके ने एमआई को 8 विकेट से हराया, प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने की कगार पर

सीएसके ने मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोक दिया

सीएसके ने गेंदबाजों के शानदार प्रदर्शन के बाद मुंबई इंडियंस को छोटे स्कोर पर रोक दिया जिसके बाद कप्तान रुतुराज गायकवाड़ (नाबाद 67) और कार्तिक शर्मा (नाबाद 54) के बीच तीसरे विकेट के लिए 75 गेंद में 98 रन की अटूट साझेदारी की मदद से आठ विकेट से जीत दर्ज की. अफगानिस्तान के बाएं हाथ के स्पिनर नूर अहमद (26 रन देकर दो विकेट) और अंशुल कंबोज (32 रन देकर तीन विकेट) की जबरदस्त गेंदबाजी की बदौलत सीएसके ने मुंबई इंडियंस को सात विकेट पर महज 159 रन पर रोक दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Amitabh Kumar

अमिताभ कुमार झारखंड की राजधानी रांची के रहने वाले हैं और पिछले कई वर्षों से पत्रकारिता की दुनिया में सक्रिय हैं. डिजिटल न्यूज में अच्छी पकड़ है और तेजी के साथ सटीक व भरोसेमंद खबरें लिखने के लिए जाने जाते हैं. वर्तमान में अमिताभ प्रभात खबर डिजिटल में नेशनल और वर्ल्ड न्यूज पर फोकस करते हैं और तथ्यों पर आधारित खबरों को प्राथमिकता देते हैं. हरे-भरे झारखंड की मिट्टी से जुड़े अमिताभ ने अपनी शुरुआती पढ़ाई जिला स्कूल रांची से पूरी की और फिर Ranchi University से ग्रेजुएशन के साथ पत्रकारिता की पढ़ाई की. पढ़ाई के दौरान ही साल 2011 में रांची में आयोजित नेशनल गेम को कवर करने का मौका मिला, जिसने पत्रकारिता के प्रति जुनून को और मजबूत किया.1 अप्रैल 2011 से प्रभात खबर से जुड़े और शुरुआत से ही डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय रहे. खबरों को आसान, रोचक और आम लोगों की भाषा में पेश करना इनकी खासियत है. डिजिटल के साथ-साथ प्रिंट के लिए भी कई अहम रिपोर्ट कीं. खासकर ‘पंचायतनामा’ के लिए गांवों में जाकर की गई ग्रामीण रिपोर्टिंग करियर का यादगार अनुभव है. प्रभात खबर से जुड़ने के बाद कई बड़े चुनाव कवर करने का अनुभव मिला. 2014, 2019 और 2024 के लोकसभा चुनाव के साथ-साथ झारखंड विधानसभा चुनावों (2014, 2019 और 2024) की भी ग्राउंड रिपोर्टिंग की है. चुनावी माहौल, जनता के मुद्दे और राजनीतिक हलचल को करीब से समझना रिपोर्टिंग की खास पहचान रही है.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >