‘हमारे सबसे अच्छे सीजनों में…’ IPL 2025 में LSG का सफर समाप्त, ऋषभ पंत ने इन कारणों पर फोड़ा ठीकरा

Rishabh Pant Reflects on LSG IPL 2025 Exit at League Stage: लखनऊ सुपर जायंट्स का आईपीएल 2025 सफर सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ हार के साथ खत्म हो गया. कप्तान ऋषभ पंत ने कहा कि यह सीजन बेहतर हो सकता था, लेकिन चोटों ने बड़ी मुश्किलें पैदा कीं. उन्होंने मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन की बल्लेबाजी को टीम के लिए सबसे बड़ा सकारात्मक पहलू बताया.

Rishabh Pant Reflects on LSG IPL 2025 Exit at League Stage: लखनऊ सुपर जाएंट्स का आईपीएल 2025 सफर खत्म हो गया. सोमवार को लखनऊ के एकाना स्टेडियम में आईपीएल के 61वें मैच में सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने मेजबान लखनऊ को छह विकेट से हराकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. अब तक गुजरात टाइटंस, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुके हैं. अब अंतिम प्लेऑफ स्थान के लिए दिल्ली कैपिटल्स (DC) और मुंबई इंडियंस (MI) के बीच मुकाबला रह गया है. सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के हाथों हार और प्लेऑफ की दौड़ से बाहर होने के बाद, लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत ने एक उतार-चढ़ाव भरे सीजन के सकारात्मक और नकारात्मक पहलुओं पर बात की.

मैच के बाद ऋषभ पंत ने कहा कि यह सीजन फ्रेंचाइजी के सर्वश्रेष्ठ में से एक हो सकता था, लेकिन प्रमुख खिलाड़ियों की चोटों के चलते खामियों को भरना मुश्किल हो गया. उन्होंने खास तौर पर टॉप-ऑर्डर बल्लेबाजों मिचेल मार्श, एडन मार्करम और निकोलस पूरन की फॉर्म को टीम के लिए सकारात्मक बताया.

चोटों ने हमारा काम खराब कर दिया

ऋषभ पंत ने कहा, “यह हमारे सबसे अच्छे सीजनों में से एक हो सकता था, लेकिन टूर्नामेंट की शुरुआत से ही हमारे पास कई खामियां और चोटें थीं. हमने टीम के तौर पर इन चीजों पर बात न करने का फैसला किया, लेकिन इन खामियों को भरना हमारे लिए मुश्किल हो गया. जिस तरह से हमने ऑक्शन की योजना बनाई थी, अगर हमारे पास वही बॉलिंग लाइनअप होती. लेकिन यह क्रिकेट है, कभी चीजें आपके हिसाब से होती हैं, कभी नहीं. हमने जिस जज्बे से खेला, उस पर गर्व है और हम इस सीजन से सकारात्मक पहलुओं को ही साथ ले जाना चाहेंगे.”

शुरुआत में अच्छा खेले, बाद में तालमेल बिगड़ गया

पंत ने आगे कहा, “हमारे पास मजबूत बैटिंग लाइनअप है और भरपूर ताकत भी है, यह इस सीजन की सबसे बड़ी पॉजिटिव बात है. गेंदबाजों ने भी कई बार अच्छी लाइन लेंथ में गेंदबाजी की, लेकिन वे थोड़े बिखरे रहे. हमें पता था कि हम 10 रन कम थे क्योंकि विकेट अच्छा खेल रहा था. जैसा कि मैंने पहले भी कहा, हम टुकड़ों में अच्छा खेल रहे थे लेकिन जब भी हमें मोमेंटम मिला, हम उसे बनाए नहीं रख सके. सीजन के पहले हाफ में हमने बहुत अच्छा खेला, लेकिन दूसरे हाफ में चीजें मुश्किल होती गईं और हम टॉप टीमों के साथ तालमेल नहीं बिठा सके.”

दिग्वेश राठी LSG के लिए IPL 2025 की खोज

ऋषभ पंत ने स्पिन अटैक में दम दिखाने वाले युवा गेंदबाज दिग्वेश राठी की भी तारीफ की, जिन्होंने 12 मैचों में 28.07 की औसत से 14 विकेट झटके. पंत ने कहा, “राठी ने हमारे लिए बहुत अच्छा किया. अपने पहले ही सीजन में जिस तरह की गेंदबाज़ी उन्होंने की, वह निश्चित रूप से हमारी पॉजिटिव बातों में शामिल है. लेकिन उन्हें खुद को लगातार बेहतर बनाना होगा और आने वाले सीजन में और भी अच्छा करना होगा.”

पंत के लिए सीजन बेहद निराशाजनक रहा

हालांकि ऋषभ पंत का खुद का प्रदर्शन बेहद खराब रहा. उन्हें मेगा ऑक्शन में LSG ने 27 करोड़ रुपये में खरीदा था, जिससे वे आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बन गए थे. लेकिन उन्होंने 12 पारियों में सिर्फ 135 रन बनाए, औसत महज 12.27 रहा और सिर्फ एक अर्धशतक लगाया.

LSG vs SRH मैच का हाल

SRH के कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. हालांकि एलएसजी की ओर से मार्करम और मार्श ने अर्धशतक जमाते हुए पहले विकेट के लिए 115 रन जोड़े. लेकिन इसके बाद निकोलस पूरन को छोड़कर बाकी सभी बल्लेबाज़ दहाई का आंकड़ा नहीं छू सके और टीम ने 20 ओवर में 205/7 रन बनाए. हैदराबाद के लिए ईशान मलिंगा (2/28) सबसे सफल गेंदबाज रहे, जबकि हर्षल पटेल, हर्ष दुबे और नितीश कुमार रेड्डी ने एक-एक विकेट लिया.

वहीं लक्ष्य का पीछा करते हुए SRH की ओर से अभिषेक शर्मा (20 गेंदों में 59 रन, 4 चौके, 6 छक्के) और ईशान किशन (28 गेंदों में 35 रन, 3 चौके, 2 छक्के) ने दूसरे विकेट के लिए 82 रन जोड़े. इसके बाद हेनरिक क्लासेन (28 गेंदों में 47 रन, 4 चौके, 1 छक्का) और कमिंडु मेंडिस (21 गेंदों में 32 रन, 3 चौके) के बीच हुई अर्धशतकीय साझेदारी ने SRH को लक्ष्य तक पहुंचा दिया. टीम ने यह मुकाबला 10 गेंद शेष रहते 4 विकेट से जीत लिया.

पॉइंट्स टेबल में LSG

इस जीत के बाद सनराइजर्स 12 मैचों में 4 जीत, 7 हार और 1 बेनतीजा मैचों में 9 अंकों के साथ अंक तालिका में आठवें स्थान पर है. भले ही वे पहले ही टूर्नामेंट से बाहर हो चुके थे, लेकिन उन्होंने LSG की प्लेऑफ उम्मीदों पर पानी फेर दिया. LSG अब 12 मैचों में 5 जीत और 7 हार के साथ 10 अंकों के साथ सातवें स्थान पर है.

Watch Video: ऋषभ पंत फिर हुए फ्लॉप, LSG के मालिक संजीव गोयनका का रिएक्शन वायरल

MS Dhoni अगले सीजन में भी IPL खेलते आएंगे नजर, कोच फ्लेमिंग ने दिया बड़ा संकेत

Watch Video: प्रीति जिंटा ने जैसे ही पकड़ा वैभव सूर्यवंशी का हाथ, बज उठा गाना ‘कोई मिल गया…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >