CSK vs PBKS, IPL 2024: पंजाब ने सीएसके को 7 विकेट से हराया, गायकवाड़ का पचासा बेकार

CSK vs PBKS, IPL 2024: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 49 में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके होम ग्राउंड में 7 विकेट से रौंद दिया है. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 17.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली.

CSK vs PBKS, IPL 2024: पंजाब किंग्स ने इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के मैच नंबर 49 में चेन्नई सुपर किंग्स को उसके होम ग्राउंड में 7 विकेट से रौंद दिया है. 163 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी पंजाब की टीम ने 17.5 ओवर में ही जीत दर्ज कर ली. हालांकि पंजाब की ओर से किसी भी बल्लेबाज ने अर्धशतक नहीं जड़ा. दूसरी ओर रुतुराज गायकवाड़ ने पहले बल्लेबाजी करते हुए अपनी टीम के लिए शानदार अर्धशतक जड़ा और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पहुंचाया. गायकवाड़ ने 48 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के की मदद से 62 रन बनाए. टी20 वर्ल्ड कप टीम में चयन के बाद शिवम दुबे ने अपना धार खो दिया. वह बिना खाता खोले आउट हो गए. गायकवाड़ के अलावा सीएसके का कोई भी बल्लेबाज 30 के स्कोर तक नहीं पहुंच पाया. पूर्व कप्तान एमएस धोनी इस सीजन में पहली बार आउट हुए हैं. आज के मैच में धोनी 1 रन बनाकर रनआउट हो गए. सीएसके ने 20 ओवर में अपने सभी विकेट गंवा दिए.

ऐसी रही पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी

पंजाब किंग्स की बल्लेबाजी की बात करें तो सलामी बल्लेबाज प्रभसिमरन सिंह और जॉनी बेयरस्टो टीम को एक बेहतर शुरुआत दिलाने में नाकाम रहे. प्रभसिमरन चौथे ओवर में 13 रन बनाकर आउट हुए, उस समय टीम का स्कोर 19 रन था. बेयरस्टो ने शानदार बल्लेबाजी का नमूना पेश किया और 30 गेंद पर 7 चौके और एक छक्के की मदद से 46 रन बनाए. तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए रीले रूसो ने 23 गेंद पर 43 रनों की पारी खेली. शशांक सिंह और कप्तान सैम करन ने टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया. शशांक ने 25 रन और करन ने 26 रनों की उपयोगी पारी खेली.

IPL 2024: मयंक यादव की चोट पर लखनऊ सुपर जाइंट्स के कोच जस्टिन लैंगर ने दिया बड़ा अपडेट

IPL के लिए लेते हैं करोड़ों रुपये फीस, लेकिन T20 World Cup टीम में नहीं मिली जगह, जानें नाम

गायकवाड़ ने खेली कप्तानी पारी

एमए चिदम्बरम स्टेडियम चेन्नई में खेले गए मैच में पंजाब किंग्स ने टॉस जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया. चेन्नई की शुरुआत धीमी हुई, लेकिन मजबूत हुई. पहले विकेट के लिए अजिंक्य रहाणे और कप्तान रुतुराज गायकवाड़ के बीच 64 र��ों की साझेदारी हुई. रहाणे के रूप में चेन्नई को पहला झटका लगा. रहाणे ने 24 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 29 रनों की पारी खेली. उसके बाद शिवम दुबे खाता खोले बिना आउट होकर पवेलियन लौट गए. रविंद्र जडेजा भी केवल 2 रन बनाकर आउट हुए. एक छोर से चेन्नई के बैटर आउट होकर पवेलियन लौट रहे थे, तो दूसरी छोर पर कप्तान गायकवाड़ क्रीज पर जमे हुए थे. उन्होंने 48 गेंदों में 5 चौकों और दो छक्कों की मदद से 62 रनों की पारी खेली.

टूर्नामेंट में पहली बार आउट हुए एमएस धोनी

महेंद्र सिंह धोनी एक बार फिर से 7वें नंबर पर बल्लेबाजी करने उतरे. उन्होंने 11 गेंदों का सामना किया, जिसमें एक चौके और एक छक्के की मदद से 14 रन बनाए. हालांकि दो रन भागने की कोशिश में आखिरी गेंद पर रनआउट हो गए. टूर्नामेंट में धोनी पहली बार आउट हुए हैं. इससे पहले अबतक मौजूदा आईपीएल में जितने भी मैच खेले, उसमें आउट नहीं हुए थे.

पंजाब की ओर से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर सबसे सफल गेंदबाज

पंजाब किंग्स की ओर से हरप्रीत बरार और राहुल चाहर ने सबसे शानदार गेंदबाजी की. दोनों ने अपनी टीम के लिए दो-दो विकेट लिए. बरार ने 4 ओवर में 17 रन देकर 2 विकेट चटकाए. वहीं चाहर ने 4 ओवर में केवल 16 रन देकर दो विकेट लिए. रबाडा और अर्शदीप सिंह ने भी एक-एक विकेट लिए.

Also Read: साक्षी ने CSK से मैच जल्द खत्म करने की रखी मांग कहा, ‘बेबी इज ऑन…’

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >