CSK vs LSG, IPL 2024: लखनऊ सुपर जायंट्स ने टॉस जीता, चेन्नई की पहले बल्लेबाजी, देखें Playing 11

CSK vs LSG, IPL 2024: आईपीएल 2024 के 39वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जाइंट्स की टीमें आमने-सामने हैं. मुकाबला चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है. लखनऊ ने टॉस जीत लिया और पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है.

CSK vs LSG, IPL 2024: आज के मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपनी टीम में कोई बदलाव नहीं किया है जबकि चेन्नई सुपर किंग्स ने रचिन रविंद्र की जगह डेरिल मिचेल को मौका दिया है. मौजूदा आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ के बीच यह लगातार दूसरी भिड़ंत है. इससे पहले 19 अप्रैल को खेले गए मैच में लखनऊ ने चेन्नई को 8 विकेट से हराया था. आज चेन्नई की टीम पिछली हार का बदला लेना चाहेगी.

चेन्नई सुपर किंग्स (प्लेइंग इलेवन)

अजिंक्य रहाणे, रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेरिल मिशेल, मोइन अली, शिवम दुबे, रवींद्र जडेजा, एमएस धोनी (विकेट कीपर), दीपक चाहर, तुषार देशपांडे, मुस्तफिजुर रहमान और मथीशा पथिराना.

लखनऊ सुपर जायंट्स (प्लेइंग इलेवन)

क्विंटन डी कॉक, केएल राहुल (विकेटकीपर/कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुडा, निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, क्रुणाल पांड्या, मैट हेनरी, रवि बिश्नोई, मोहसिन खान और यश ठाकुर.

चेन्नई सुपर किंग्स के सब्स्टीट्यूट प्लेयर – समीर रिजवी, शार्दुल ठाकुर, शेख रशीद, रचिन रवींद्र, मिशेल सेंटनर
लखनऊ सुपर जायंट्स के सब्स्टीट्यूट प्लेयर – देवदत्त पडिक्कल, अर्शिन कुलकर्णी, कृष्णप्पा गौतम, युद्धवीर सिंह चरक और मणिमारन सिद्धार्थ.

चेन्नई और लखनऊ के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच आईपीएल में अबतक 3 बार भिड़ंत हुई है. जिसमें लखनऊ का पलड़ा भारी रहा है. लखनऊ की टीम ने दो मैचों में जीत दर्ज की है, वहीं चेन्नई की टीम केवल एक मैच में लखनऊ को हराने में सफल रही है.

पावरप्ले में केएल राहुल का शानदार रिकॉर्ड

लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान केएल राहुल का 2018 के बाद से पावरप्ले में सर्वश्रेष्ठ दौर रहा है. उनका पावरप्ले में 150 तक स्ट्राइक रेट रहा है. इसके अलावा चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ केएल राहुल का रिकॉर्ड बेहतरीन रहा है. केएल राहुल ने सीएसके के खिलाफ आठ पारियों में चार अर्धशतक जमाए हैं.

निकोलस पूरन के खिलाफ शार्दुल ठाकुर का बेहतरीन रिकॉर्ड

चेन्नई सुपर किंग्स के तेज गेंदबाज शार्दुल ठाकुर का रिकॉर्ड निकोलस पूरन के खिलाफ शानदार रहा है. टी20 मैचों में पूरन ने ठाकुर के 18 गेंदों का सामना किया है, जिसमें ठाकुर ने पूरन को 5 बार अपना शिकार बनाया है.

Also Read: ‘गैंगस्टर्स ने पूरे परिवार को मार डाला’, IPL 2020 सीजन के अचानक हटने पर सुरेश रैना का बड़ा खुलासा

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >