IPL 2025: ‘दिग्गज को फोन लगाओ, वीडियो देखो…’ फॉर्म से त्रस्त ऋषभ पंत को सहवाग की नसीहत

Virender Sehwag on Rishabh Pant Form in IPL 2025: ऋषभ पंत इस आईपीएल में बेहद खराब फॉर्म से जूझ रहे हैं, 11 मैचों में सिर्फ 128 रन बना सके हैं. पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में भी उनका संघर्ष जारी रहा, 17 गेंदों पर केवल 18 रन बनाकर आउट हुए. वीरेंद्र सहवाग ने पंत को सलाह दी है कि वह पुराने वीडियो देखें और मानसिक रूप से खुद को रीसेट करें.

Virender Sehwag on Rishabh Pant Form in IPL 2025: ऋषभ पंत इस आईपीएल सीजन में बल्ले से बेहद खराब दौर से गुजर रहे हैं. रविवार, 4 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ धर्मशाला में भी उनकी फॉर्म में कोई सुधार नहीं दिखा. 237 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पंत एक बार फिर संघर्ष करते नजर आए. पिच बल्लेबाजी के लिए अच्छी थी, लेकिन पंत गेंद को ठीक से टाइम नहीं कर पाए और पूरे समय असहज दिखाई दिए. उन्होंने 17 गेंदों में केवल 18 रन बनाए और आउट हो गए. इस सीजन में 11 मैचों में यह केवल चौथा मौका था जब वह 10 रन से ज्यादा बना सके, लेकिन तब भी वह इसे बड़ी पारी में नहीं बदल सके. इस खराब प्रदर्शन के बाद पंत को सहवाग ने खास सलाह दी है. 

पूर्व भारतीय क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग ने पंत को कुछ सीधी लेकिन सशक्त सलाह दी. उन्होंने कहा कि अगर पंत मानसिक रूप से असहज महसूस कर रहे हैं या अपने खेल को लेकर आश्वस्त नहीं हैं, तो उन्हें किसी से बात करनी चाहिए. सहवाग ने यह भी सुझाव दिया कि पंत को अपने पुराने वीडियो देखने चाहिए, खासतौर पर जब वह आत्मविश्वास के साथ रन बना रहे थे. इसके अलावा उन्हें अगर सलाह लेनी है, तो फोन है अपने आइडल धोनी का नंबर घुमा लें और बात कर लें. 

वीरेंद्र सहवाग ने दिया मेंटल रीसेट का सुझाव

सहवाग ने क्रिकबज पर बात करते हुए कहा, “मुझे लगता है कि ऋषभ पंत को अपने पुराने आईपीएल क्लिप देखने चाहिए, जिसमें उन्होंने रन बनाए थे, और इससे उन्हें आत्मविश्वास मिलेगा. कई बार, हम अपनी दिनचर्या भूल जाते हैं क्योंकि यह ऋषभ पंत चोट से पहले वाले से बिल्कुल अलग है. मुझे याद है कि 2006/07 में जब मैं रन बनाने के लिए संघर्ष कर रहा था, तो मुझे भारतीय टीम से बाहर कर दिया गया था, और फिर राहुल द्रविड़ ने मुझसे कहा कि मैं वापस जाऊं और उन दिनों की अपनी दिनचर्या की जांच करूं जब मैं रन बनाता था. कभी-कभी जब दिनचर्या में गड़बड़ी होती है, तो इसका असर रनों पर पड़ता है.”

उन्होंने आगे कहा, “उनके पास एक मोबाइल है, उन्हें बस फोन उठाकर किसी को कॉल करना है. अगर आपको लगता है कि आप नकारात्मक सोच रहे हैं, तो ऐसे कई क्रिकेटर हैं जिनसे आप चर्चा कर सकते हैं. धोनी उनके आदर्श हैं, इसलिए उन्हें उन्हें कॉल करना चाहिए. इससे उनका मन हल्का हो जाएगा.”

आईपीएल 2025 में पंत की खराब फॉर्म जारी

कप्तान पंत के आंकड़े ही उनकी कहानी बयां करते हैं. उन्होंने 11 मैचों में सिर्फ 128 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका औसत सिर्फ 12.8 का रहा है. उनकी सर्वोच्च पारी भी 63 रन की रही है, यानी बाकी के 10 मैच में उन्होंने केवल 67 रन बनाए हैं. उनके साथ ही लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) भी संघर्ष कर रही है. पंत के अलावा मिशेल मार्श और निकोलस पूरन जैसे बड़े नाम भी नहीं चल पाए, जिससे टीम का अभियान डगमगा गया है.

PBKS के खिलाफ भी टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा. 236 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आधे रास्ते तक टीम 73/4 पर थी, हालांकि अंत में आयुष बडोनी और अब्दुल समद की पारी की बदौलत 199/7 तक ही पहुंच पाई और 37 रन से मैच हार गई. वहीं इस हार के बाद ऋषभ की टीम एलएसजी के 11 मैचों में 10 अंक हैं और वह अंक तालिका में सातवें स्थान पर है. लेकिन -0.47 के नकारात्मक नेट रन-रेट के कारण तीन जीत भी उन्हें प्लेऑफ में जगह पक्की करने की गारंटी नहीं दे सकती. उसका अगला मुकाबला 9 मई को अपने घर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के खिलाफ है.

इनपुट- ऋषिका पोद्दार.

इन्हें भी पढ़ें:-

‘वैभव की तरह शतक मत बनाना’, आयुष म्हात्रे को कैरियर की शुरुआत में ही किसने दी ये सलाह

‘बेबी बॉस’ वैभव से मिले दादा गांगुली, बल्लेबाजी को लेकर दी खास सलाह, बोले- अपना तरीका बदलने…

‘जिद्दी हो गए हैं ऋषभ’, अंबाती रायडू ने लगाई पंत को लताड़, बैटिंग में इस जगह सुधार की दी सलाह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >