दिल्ली की सबसे बड़ी उम्मीद ने दिया झटका, IPL 2025 में किसी मैच के लिए नहीं लौटेगा ये खिलाड़ी

Mitchell Starc decided not to return for IPL 2025: भारत-पाक टकराव के चलते 8 मई को आईपीएल 2025 निलंबित हुआ था, जो अब 17 मई से फिर शुरू होगा. फाइनल अब 25 मई की जगह 3 जून को खेला जाएगा. इसके लिए खिलाड़ियों के लौटने का सिलसिला शुरू हो गया है, हालांकि मिशेल स्टार्क ने शेष मैचों के लिए भारत लौटने से इनकार किया, जिससे दिल्ली कैपिटल्स को बड़ा झटका लगा है.

Mitchell Starc decided not to return for IPL 2025: भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य टकराव के कारण 8 मई को लीग को निलंबित कर दिया गया था. बीसीसीआई ने संघर्ष विराम के बाद सरकार से आवश्यक मंजूरी मिलने के बाद 17 मई से इसे फिर से शुरू करने की घोषणा की है. अब इसका फाइनल पहले से तय 25 मई की जगह तीन जून को खेला जायेगा. लीग के स्थगन के बाद अधिकतर खिलाड़ी अपने देश लौट चुके हैं. कुछ खिलाड़ी तो लौट आए, लेकिन कुछ ने आने से मना कर दिया है. इसी में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाज मिशेल स्टार्क ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के शेष मैचों के लिए भारत लौटने का फैसला नहीं किया है, जिससे उनकी टीम दिल्ली कैपिटल्स के प्लेऑफ में पहुंचने की संभावनाओं को झटका लगा है.

‘ऑस्ट्रेलियाई एसोसिएटेड प्रेस’ के अनुसार, स्टार्क ने फ्रैंचाइजी को बताया है कि वह धर्मशाला वाले मैच के एक सप्ताह बाद टीम में शामिल नहीं हो सकेंगे. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी इस बात की सूचना अपने एक्स अकाउंट पर जारी की है. पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच इस मैच को आस-पास के इलाकों में हवाई हमले की चेतावनी के बाद सुरक्षा कारणों से बीच में ही रद्द कर दिया गया था. 

दिल्ली कैपिटल्स के अहम खिलाड़ी स्टार्क इस सत्र में टीम के लिए अब तक टीम के लिए सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं. उन्होंने 11 मैचों में 26.14 की औसत से 14 विकेट लिए हैं. प्लेऑफ में जगह पक्की करने के लिए संघर्ष कर रही दिल्ली की टीम को आगामी मैचों में निश्चित तौर पर उनकी कमी महसूस होगी.

स्टार्क के साथ ही दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान फाफ डु प्लेसिस लीग में वापस आएंगे या नहीं इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है. दूसरी ओर ट्रिस्टन स्टब्स ने कहा है कि वह टीम में सिर्फ लीग चरण के मैचों के लिए शामिल होंगे. वह इसके बाद विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल के लिए रवाना हो जायेंगे. दिल्ली कैपिटल्स ने भारत नहीं लौटने का फैसला करने वाले जेक फ्रेजर-मैकगर्क की जगह मुस्तफिजुर रहमान करार किया है. बाएं हाथ के तेज गेंदबाज की भागीदारी पर हालांकि संदेह बना हुआ है क्योंकि बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) ने कहा है कि उनसे इस क्रिकेटर के लिए अनापत्ति प्रमाण पत्र के लिए संपर्क नहीं किया गया है.

‘बंद कर देना चाहिए IPL 2025’, लीग में खेल चुका कंगारू गेंदबाज इस बात पर बिफरा

IPL 2025 Restart: नहीं हो पाएगा RCB vs KKR मैच! बारिश बनेगी विलेन? जानें बंगलुरु मौसम का हाल

विराट से बेहतर हैं रोहित शर्मा, हर्शेल गिब्स ने बताए कारण, कोहली की इस गलती का दिया हवाला

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >