IPL 2026: प्लेऑफ और फाइनल मैचों के टिकटों की तारीख घोषित, जानिए कब से शुरू होगी बुकिंग

IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबलों के टिकटों की बिक्री 20 मई से शुरू होगी, जबकि फाइनल मैच के टिकट 22 मई से उपलब्ध होंगे. BCCI ने ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर नियुक्त किया है.

IPL 2026 के प्लेऑफ मुकाबले के टिकटों की बिक्री 20 मई से शुरू होने जा रही है. बीसीसीआई ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है. बोर्ड ने बताया कि नॉकआउट चरण के टिकटों की बिक्री के लिए ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ को आधिकारिक टिकटिंग पार्टनर बनाया गया है.

फैंस आईपीएल की आधिकारिक वेबसाइट और ‘डिस्ट्रिक्ट बाय जोमैटो’ प्लेटफॉर्म के जरिए टिकट खरीद सकेंगे. बीसीसीआई के अनुसार, टिकट बिक्री को चरणबद्ध तरीके से आयोजित किया गया है ताकि दर्शकों को आसानी से टिकट मिल सकें. साथ ही ‘रुपे’ कार्डधारकों को शुरुआती बुकिंग का विशेष लाभ भी दिया जाएगा.

20 मई से खुलेगी प्रायोरिटी विंडो

‘रुपे’ क्रेडिट कार्डधारकों के लिए 20 मई से 24 घंटे की विशेष प्रायोरिटी विंडो शुरू होगी. इस दौरान फैंस क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबलों के टिकट बुक कर सकेंगे. क्वालीफायर-1 मुकाबला 26 मई को धर्मशाला में खेला जाएगा, जबकि 27 मई को एलिमिनेटर मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में आयोजित होगा.

फाइनल मुकाबले के टिकट 22 मई से

क्वालीफायर-2 और फाइनल के टिकटों के लिए प्रायोरिटी विंडो 22 मई से शुरू होगी. क्वालीफायर-2 मुकाबला 29 मई को न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा, जबकि आईपीएल 2026 का फाइनल 31 मई को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आयोजित किया जाएगा.

प्रायोरिटी विंडो खत्म होने के बाद आम फैंस के लिए टिकट बिक्री शुरू होगी. क्वालीफायर-1 और एलिमिनेटर मुकाबलों के टिकट 21 मई से आम जनता के लिए उपलब्ध होंगे, जबकि क्वालीफायर-2 और फाइनल के टिकटों की बिक्री 23 मई से शुरू होगी.

प्लेऑफ की रेस हुई रोमांचक

आईपीएल 2026 में अब तक सिर्फ रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की की है. बाकी तीन स्थानों के लिए पंजाब किंग्स, चेन्नई सुपर किंग्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच कड़ी टक्कर जारी है.

यह भी पढ़ें: ‘फिट लग रहा हूं न…’, NSG कमांडो सेंटर पहुंचे धोनी, मशीनगन और पिस्टल से लगाया निशाना

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >