वैभव सूर्यवंशी के बैटिंग पार्टनर आयुष म्हात्रे ने तोड़ दिया सुरेश रैना का रिकॉर्ड, हासिल किया ये रिकॉर्ड

IPL 2025 CSK vs RCB- Ayush Mhatre Breaks Suresh Raina Record: आईपीएल 2025 के 52वें मैच में आयुष म्हात्रे ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ शानदार पारी खेलते हुए सिर्फ 17 साल की उम्र में 48 गेंदों पर 94 रन बनाए, जिसमें 5 छक्के और 9 चौके शामिल थे. उनका यह प्रदर्शन आईपीएल इतिहास में एक यादगार पल बन गया, हालांकि वह अर्धशतक से महज 6 रन दूर रहे, लेकिन आयुष की धुआंधार पारी ने उन्हें कई रिकॉर्ड्स दिलाए और वह अपनी युवा प्रतिभा का लोहा मनवाने में सफल रहे.

IPL 2025 CSK vs RCBAyush Mhatre Breaks Suresh Raina Record: आईपीएल 2025 का 52वां मैच एक और युवा खिलाड़ी के लिए यादगार बन गया. वैभव सूर्यवंशी के बाद उनके अंडर 19 टीम के ओपनिंग पार्टनर आयुष म्हात्रे ने गजब का खेल दिखाया. बंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में अपने तीसरे मैच में ही आयुष ने रॉयल चैलेंजर्स बंगलुरु के खिलाफ अर्धशतक बनाया. वैसे उनकी पारी केवल 6 रन से शतक से चूकी, ऐसे में इसे अर्धशतक कहना तो बेमानी होगा. म्हात्रे ने 25 गेंद पर अपने 50 रन पूरे किए. केवल 17 साल के आयुष ने आरसीबी के गेंदबाजों की अच्छी खबर ली और केवल 48 गेंदों पर ही 5 छक्के और 9 चौके की सहायता से 94 रन जड़ दिए. इतनी धुआंधार पारी से उन्होंने कई रिकॉर्ड अपने नाम कर लिए हैं. 

आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स के युवा बल्लेबाज आयुष म्हात्रे ने एक ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया है. उन्होंने सिर्फ 17 साल और 291 दिन की उम्र में आईपीएल में अर्धशतक पूरा किया, जो उन्हें इस उपलब्धि को हासिल करने वाला तीसरा सबसे कम उम्र का बल्लेबाज बना देता है. आयुष से कम उम्र के बल्लेबाजों में उनके अंडर 19 टीम के साझेदार बल्लेबाज और राजस्थान रॉयल्स के ओपनर वैभव सबसे ऊपर हैं, उन्होंने गुजरात टाइटंस के खिलाफ मैच में केवल 14 साल 32 दिन में फिफ्टी जड़ी थी. जबिक दूसरे नंबर पर राजस्थान रॉयल्स के ही रियान पराग हैं, उन्होंने 17 साल और 175 दिन में 2019 में दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ अर्धशतक बनाया था. अब इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर आयुष हैं. उनके बाद 18 साल 169 दिन के साथ संजू सैमसन हैं, जिन्होंने आरसीबी के खिलाफ 2013 में और दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज पृथ्वी शॉ 18 साल 169 दिन की उम्र में कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ 2018 में अर्धशतक लगाकर पांचवें स्थान पर हैं. 

इसके साथ आयुष ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए भी यही रिकॉर्ड अपने नाम किया. वे अब सीएसके के लिए भी सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बन गए हैं, जिन्होंने फिफ्टी जमाई हो. 21 साल की उम्र में सुरेश रैना ने CSK के लिए अपनी पहली अर्धशतक बनाई थी, अब इस पर आयुष का कब्जा हो गया है. आरसीबी ने भले ही यह मैच सीएसके के पंजों से केवल दो रन से छीन लिया हो, लेकिन आयुष अपनी पारी से छा गए. उन्होंने सीएसके और भारत के भविष्य की झलक दिखला दी है. 

वहीं मैच की बात करें तो आरसीबी ने विराट कोहली, जैकब बेथेल और रोमरियो शेफर्ड की अर्धशतकीय पारी की बदौलत 20 ओवर में 213 रन बनाए, जिसके जवाब में सीएसके 211 रन ही बना सका. रोमांचक मैच में जीत के साथ आरसीबी के झंडे बुलंद हैं, अब वह पॉइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच चुकी है और प्लेऑफ के काफी नजदीक पहुंच चुकी है, जबकि सीएसके इस सीजन सबसे निचले पायदान पर खिसक चुका है. 

इनपुट- ऋषिका पोद्दार.

इन्हें भी पढ़ें:-

IPL 2025 का सबसे लंबा छक्का, रवींद्र जडेजा ने तारा बना दी गेंद, Video में देखें कहां तक गई

IPL का महारिकॉर्ड बना गए धोनी, RCB के खिलाफ हासिल की ये बड़ी उपलब्धि

‘IPL 2025 की सबसे खराब अंपायरिंग’ CSK के साथ हो गया खेला, सोशल मीडिया पर मचा बवाल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >