IPL 2025 सुरक्षा में आया खास हथियार, पहलगाम आतंकी हमले के बाद बड़ी पहल

IPL 2025 Security Upgrade: 22 अप्रैल 2025 को पहलगाम आतंकी हमले ने पूरे देश को हिला दिया और सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ा दी. इसका प्रभाव खेल जगत, खासकर क्रिकेट पर भी पड़ा. इसी के तहत आईपीएल 2025 के हर वेन्यू पर “वज्र सुपर शॉट” एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया जा रहा है.

IPL 2025 Security Upgrade: 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया. इस हमले में निर्दोष लोगों की जान जाने के बाद देशभर में सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है. इसका असर खेलों की दुनिया, खासतौर पर क्रिकेट पर भी पड़ा है, जो भारत में सिर्फ एक खेल नहीं बल्कि भावना है. इसी कड़ी में अब भारतीय प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2025 के सभी मैचों में सुरक्षा को और मजबूत करने का फैसला लिया गया है. इस दिशा में एक बड़ा कदम उठाते हुए, हर स्टेडियम पर एयरस्पेस को सुरक्षित रखने के लिए अत्याधुनिक एंटी-ड्रोन सिस्टम “वज्र सुपर शॉट” की तैनाती की जा रही है.

कोलकाता में केकेआर बनाम पंजाब किंग्स के मैच से शुरू होकर, हर आईपीएल 2025 वेन्यू पर एंटी-ड्रोन सिस्टम तैनात किया गया. भारतीय एंटी-ड्रोन सिस्टम, जिसे “वज्र सुपर शॉट” के नाम से जाना जाता है, आईपीएल 2025 के हर मैदान पर एयरस्पेस की सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा. यह पहल एक निजी कंपनी द्वारा राष्ट्रीय सुरक्षा को प्राथमिकता देने के उद्देश्य से ली जा रही है, जो हाल ही में कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर उठाया गया कदम है.

यह एंटी-ड्रोन सिस्टम स्टेडियम के 4 किलोमीटर के दायरे में किसी भी ड्रोन की पहचान कर सकता है और उसके कम्युनिकेशन सिग्नल को बाधित कर संभावित खतरे को निष्क्रिय कर सकता है. कोलकाता के ईडन गार्डन्स में चल रहे कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) और पंजाब किंग्स (पीबीकेएस) के मैच से इसकी शुरुआत की गई है और इसे आईपीएल 2025 के शेष सभी मैचों में लागू किया जाएगा.

22 अप्रैल को पहलगाम आतंकी हमले के बाद से क्रिकेट देश में एक बड़ा चर्चा का विषय बन गया है. पूर्व भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान और भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) के अध्यक्ष सौरव गांगुली ने भी पाकिस्तान के साथ सभी क्रिकेट संबंधों को समाप्त करने की वकालत की. गांगुली ने कहा, “100 प्रतिशत, भारत को पाकिस्तान से क्रिकेट संबंध तोड़ना चाहिए. सख्त कदम उठाए जाने चाहिए. यह मजाक बन गया है कि हर साल इस तरह की घटनाएं होती हैं. आतंकवाद को कतई बर्दाश्त नहीं किया जा सकता.”

बीसीसीआई के उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला ने भी स्पष्ट किया कि भारत और पाकिस्तान के बीच द्विपक्षीय क्रिकेट शुरू होने की कोई संभावना नहीं है. उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच 2012 के बाद से कोई सीरीज नहीं खेली गई है और आगे भी ऐसा नहीं होगा. इसके अलावा क्रिकेट जगत के सभी दिग्गजों ने इस पर आक्रोश जताया है. आईपीएल मैच के दौरान सभी टीमों ने काली पट्टी बांधकर अपने मैच खेले.

यह खबर न्यूज एजेंसी ANI से ली गई है.

KKR vs PBKS मैच रद्द होने के बावजूद बदल गई पॉइंट्स टेबल, MI को पीछे छोड़ आगे बढ़ गई ये टीम

IPL 2025 में कौन सी टीम मार सकती है 300 रन, विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू सिंह के पास है जवाब

पंजाब किंग्स के 4.2 करोड़ रुपये के स्टार का एक और फ्लॉप शो, विशेषज्ञों ने बेरहमी से की खिंचाई

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >