IPL में ड्रामा, फील्डिंग में बाधा डालने के लिए Angkrish Raghuvanshi को दिया गया आउट

IPL मैच में Angkrish Raghuvanshi को obstructing the field के तहत आउट दिया गया, जिससे मैदान पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया. यह दुर्लभ आउट क्रिकेट नियमों के कारण चर्चा का विषय बन गया है.

Angkrish Raghuvanshi: आईपीएल में विवाद होना आम बात है और इस बार भी ऐसा ही हुआ है, जहां अंपायरों के कुछ फैसलों ने फैंस के बीच भारी आक्रोश पैदा कर दिया. रविवार को एलएसजी के खिलाफ मैच में केकेआर के अंगकृष राहुलवंशी को फील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट करार दिया गया, जिससे फैंस और कोच अभिषेक नायर दोनों ही बेहद नाराज हो गए. यह घटना केकेआर की पारी के पांचवें ओवर में घटी, जब प्रिंस यादव गेंदबाजी कर रहे थे. हुआ यूं कि बैटर ने गेंद को मिड-ऑन की तरफ खेला. वह तुरंत एक रन लेने के लिए दौड़ा और तीन-चार कदम चलने के बाद ही नॉन-स्ट्राइकर कैमरून ग्रीन ने उसे वापस भेज दिया. उसी समय एक थ्रो आकर रघुवंशी के पैर पर लगा और वह आउट हो गए.

पंत और शमी ने की थी अपील

शमी ने गेंद को पकड़कर विकेटकीपर की ओर फेंका था. गेंद ऋषभ पंत के हाथों में पहुंचने से पहले ही रघुवंशी के पैर से टकरा गई. यह सब अनजाने में हुआ था. गेंद के वहीं रुकते ही फील्डिंग करने वाले खिलाड़ियों ने फील्ड में बाधा डालने के लिए आउट की अपील की. यह अपील तीसरे अंपायर के पास भेजी गई, जिन्होंने 8 गेंदों में 9 रन बनाने वाले इस बैटर को आउट करार दिया. टीवी अंपायर के फैसले से भी केकेआर खेमे में नाराजगी देखी गई.

हालांकि, निष्पक्ष रूप से देखा जाए तो रघुवंशी ने दुर्भाग्यपूर्ण तरीके से अपनी दिशा बदली थी, इसलिए वह सिर्फ आउट ही थे. बल्लेबाज भी फैसले से स्पष्ट रूप से नाखुश थे.

क्या कहते हैं आईपीएल के नियम

आईपीएल नियम 37.1.4 के अनुसार, यदि अंपायर को लगता है कि कोई बल्लेबाज विकेटों के बीच दौड़ते समय बिना किसी उचित कारण के अपनी दिशा में काफी बदलाव करता है और इस प्रकार फील्डर द्वारा रन आउट करने के प्रयास में बाधा डालता है, तो अपील करने पर बल्लेबाज को फील्ड में बाधा डालने के कारण आउट दिया जाना चाहिए. इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा कि रन आउट हुआ होता या नहीं. इसी नियम के तहत अंपायरों ने अंगकृष रघुवंशी को आउट करार दिया गया.

पहले भी दिए गए हैं ऐसे फैसले

यह पहला मामला नहीं है, जब किसी बल्लेबाज को आईपीएल में फील्डिंग में बाधा डालने के लिए आउट दिया गया है. इससे पहले के भी कई उदाहरण है. सबसे पहले 2013 में पुणे वॉरियर्स और केकेआर के मैच में ऐसा हुआ था, जहां यूसुफ पठान इसके शिकार हुए थे. फिर 2019 में डीसी और एसआरएच के मैच में अमित मिश्रा के साथ कुछ ऐसा ही हुआ. इसके बाद 2024 में सीएसके और एसआरएच के मैच में रवींद्र जडेजा के साथ भी ऐसा ही हुआ था.

ये भी पढ़ें…

Lungi Ngidi ने अपनी चोट पर दिया अपडेट, जानें कब होगी मैदान पर वापसी

DC vs PBKS: 152 रन जड़ केएल राहुल ने बनाया रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बनें पहले इंडियन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >