श्रेयस अय्यर ने खोला पंजाब किंग्स की किस्मत का ताला, 11 साल बाद दिलाई ये बड़ी सफलता

IPL 2025 PBKS after 11 Years in Shreyas Iyer Captainship: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है और उन्होंने 11 मैचों में 7 जीत के साथ 15 अंक जुटा लिए हैं. 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ धर्मशाला में 37 रन की बड़ी जीत टीम के लिए 2013 के बाद इस मैदान पर पहली जीत थी. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने इस सीजन कई कीर्तिमान रचे हैं.

IPL 2025 PBKS after 11 Years in Shreyas Iyer Captainship: आईपीएल 2025 में पंजाब किंग्स का शानदार प्रदर्शन जारी है. उन्होंने आईपीएल 2025 के 54वें मैच में लखनऊ सुपर जाएंट्स को हराकर इस सीजन 11 मैचों में अपनी 7वीं जीत दर्ज की. श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब इस बार गजब के कीर्तिमान रच रही है. उसने अपने होम ग्राउंड पर सीजन का सबसे लोएस्ट टोटल बचाया तो कई टीमों को उनके घर में जाकर मात दी है. 4 मई को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ हुए मुकाबले में पंजाब ने अपने दूसरे होमग्राउंड धर्मशाला में 37 रनों से बड़ी जीत दर्ज की. इस मैदान पर पंजाब किंग्स ने आखिरी जीत 2013 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ जीती थी. पिछले दो संस्करणों में उन्होंने यहां चारों मैचों में से प्रत्येक में हार का सामना किया था. इस जीत के साथ टीम ने 11 मैचों में 15 अंक हासिल कर लिए हैं. इसके साथ ही पंजाब किंग्स ने 11 साल बाद एक महत्वपूर्ण माइलस्टोन पार किया है.

श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए धर्मशाला में 236 रन बनाए, जिसमें प्रभसिमरन सिंह के 91 रनों का काफी योगदान रहा. इसके बाद लखनऊ सुपर जायंट्स को 199 रन पर समेट कर उन्होंने 37 रन से मैच को अपने नाम किया. इस सीजन की सातवीं जीत के साथ पंजाब अब पॉइंट्स टेबल में दूसरे स्थान पर पहुंच गई है. दरअसल 11 साल बाद पंजाब किंग्स ने लीग स्टेज में 14 से अधिक अंक हासिल किए हैं. इससे पहले, 2014 में उन्होंने 10 मैचों में 8 जीत के साथ 16 अंक हासिल किए थे और उस सीजन में कुल 22 अंक जुटाए थे.

पंजाब को अभी तीन मैच और खेलने हैं. अगर पंजाब किंग्स अपने बाकी के 3 मैच जीतती है, तो वह 21 अंक तक पहुंच सकती है, हालांकि वह 2014 के सीजन जैसा प्रदर्शन नहीं कर पाएगी. फिर भी, यह सीजन उनके लिए एक बेहतरीन प्रदर्शन साबित हो सकता है, क्योंकि प्लेऑफ में पहुंचने के लिए 16 अंक ही जरूरी हैं. अगले तीन मैचों में से एक भी जीत उनका रास्ता क्लियर कर देगी.  

पंजाब के अगले तीन मैचों का शेड्यूल 

8 मई, गुरुवार को शाम 7:30 बजे दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ, धर्मशाला में.

11 मई, रविवार को दोपहर 3:30 बजे मुंबई इंडियंस के खिलाफ, धर्मशाला में.

16 मई, शुक्रवार को शाम 7:30 बजे राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ, जयपुर में.

अजिंक्य रहाणे ने क्रिस गेल को पीछे कर मचाया तहलका, विराट कोहली की लिस्ट में शामिल होकर रचा इतिहास

वैभव सूर्यवंशी के फैन पीएम मोदी भी, विस्फोटक पारी की तारीफ करते हुए कहीं ये बातें

LSG vs PBKS मैच में बल्ला फेंक आउट हुए ऋषभ पंत, संजीव गोएनका का टूट गया दिल, ऐसे किया रिएक्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >