गिलक्रिस्ट ने चुनी ऑल टाइम IPL इलेवन, विराट कोहली को नहीं दी जगह, इन्हें बनाया कप्तान

Adam Gilchrist Picks All Time IPL Champions XI: आईपीएल, दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग, ने पिछले 17 सीजन में कई भारतीय और विदेशी खिलाड़ियों को सितारा बनाया है. अब 2025 में यह लीग 18वें सीजन में प्रवेश कर चुकी है. अब तक इसमें कई खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया है, जिसमें से ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एडम गिलक्रिस्ट ने उन खिलाड़ियों की ऑलटाइम आईपीएल इलेवन चुनी है, जिन्होंने खिताब जीता है.

Adam Gilchrist Picks All Time IPL Champions XI: आईपीएल दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग है, जहां दुनिया भर के शीर्ष खिलाड़ी एक ही टीम के लिए खेलने के लिए एक साथ आते हैं. पिछले कुछ सालों में, कई भारतीय और विदेशी क्रिकेटरों को इस टूर्नामेंट ने इस खेल का दिग्गज बनाया है. कई खिलाड़ियों ने अपने प्रदर्शन से बड़ा प्रभाव डाला है और बेहतरीन प्रदर्शन किया है. अब तक इस लीग के 17 सीजन बीत चुके हैं और 2025 में यह अपने 18वें सत्र में प्रवेश कर चुका है. अब तक इस लीग में हजारों खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन के बल पर अपना नाम कमाया है, ऐसे में इनमें से केवल 11 का चुनाव करना आसान नहीं होगा. लेकिन ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज विकेटकीपर बल्लेबाज और आईपीएल 2009 के विजेता कप्तान एडन गिलक्रिस्ट ने अपनी ऑलटाइम आईपीएल इलेवन का चुनाव किया, जिन्होंने आईपीएल खिताब जीता है.  

कप्तान और बल्लेबाज: एडम गिलक्रिस्ट की ऑल टाइम आईपीएल इलेवन (चैंपियंस एडिशन) की कमान एमएस धोनी को सौंपी गई है, जो आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. बल्लेबाजी क्रम में डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना और सूर्यकुमार यादव जैसे दिग्गज शामिल हैं. ये सभी खिलाड़ी अपने-अपने फ्रेंचाइजी के लिए कई मौकों पर मैच जिताने वाले प्रदर्शन कर चुके हैं और आईपीएल की सफलता के प्रतीक हैं.

ऑलराउंडर: टीम में ऑलराउंडर के तौर पर कायरन पोलार्ड, सुनील नरेन और रविंद्र जडेजा को जगह दी गई है. पोलार्ड अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी और उपयोगी गेंदबाजी के लिए जाने जाते हैं, वहीं सुनील नरेन ने बतौर स्पिनर और ओपनर दोनों भूमिकाओं में शानदार योगदान दिया है. जडेजा ने गेंद और बल्ले दोनों से कई अहम मौकों पर मैच का पासा पलटा है.

गेंदबाज और विदेशी खिलाड़ी: गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार कर रहे हैं, जो डेथ ओवरों में अपनी सटीकता के लिए मशहूर हैं. टीम में कुल चार विदेशी खिलाड़ी चुने गए हैं. डेविड वॉर्नर, कायरन पोलार्ड, सुनील नरेन और लसिथ मलिंगा, जो अपने दम पर मैच पलटने की क्षमता रखते हैं.

विराट कोहली को क्यों नहीं चुना?

हालांकि गिलक्रिस्ट ने ऑल टाइम आईपीएल इलेवन में विराट कोहली को नहीं चुना. इसका कारण है क्योंकि उन्होंने ऑल टाइम आईपीएल इलेवन का चैंपियंस एडिशन निकाला है. इसमें केवल उन प्लेयर्स को चुना है, जिन्होंने कभी आईपीएल ट्रॉफी जीती हो. जबकि कोहली अभी भी अपनी पहली आईपीएल ट्रॉफी की तलाश में हैं. विराट के साथ-साथ इस बार आरसीबी अच्छी फॉर्म में दिख रही है, प्लेऑफ के नजदीक पहुंची आरसीबी इस बार अपने 18 साल के खिताब का सूखा समाप्त कर दे. 

एडम गिलक्रिस्ट ऑल टाइम आईपीएल इलेवन आईपीएल चैंपियंस एडिशन: एमएस धोनी (कप्तान), डेविड वॉर्नर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, सूर्यकुमार यादव, कायरन पोलार्ड, सुनील नरेन, रविंद्र जडेजा, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा, भुवनेश्वर कुमार.

10 दिन बाद फिर शुरू होगा IPL 2025

भारत पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण 10 दिन से स्थगित आईपीएल 2025 शनिवार, 17 मई से शुरू हो रहा है. 8 मई को पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स का मैच सुरक्षा कारणों से बीच में ही रोक दिया गया था. अब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और कोलकाता नाइटराइडर्स के मैच के साथ एक बार आईपीएल 2025 शुरू हो रहा है. इस मैच में आरसीबी की नजरें प्लेऑफ का टिकट कटाने पर हैं, जबकि केकेआर के लिए एक हार उसका सफर समाप्त कर सकती है. यह मुकाबल शाम को 7.30 बजे शुरू होगा. 

ये क्या है? रोहित शर्मा ने छोटे भाई को सबके सामने लगाई डांट, इस बात पर आया हिटमैन को गुस्सा

कप्तान बने तो बुमराह को खो देंगे…, रवि शास्त्री की सलाह; इन दो खिलाड़ियों पर दांव लगाए BCCI

‘वह क्रीज पर रहता है, तो…’ कोहली के लिए RCB डायरेक्टर ने याद दिलाई 2018 इंग्लैंड सीरीज की बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >