अभिषेक शर्मा ने लगाया छ्क्का और लग गया 5 लाख का चूना, इस पहल की वजह से करना होगा दान

IPL 2025 Abhishek Sharma Six worth 5 Lakhs: आईपीएल 2025 के एक मुकाबले में SRH के अभिषेक शर्मा ने RCB के खिलाफ लंबा छक्का लगाकर स्टेडियम में खड़ी एक कार का शीशा तोड़ दिया. यह कार आमतौर पर प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट को पुरस्कार स्वरूप दी जाती है, लेकिन अब अभिषेक को इसका जुर्माना भरना होगा. पहल के तहत उन्हें किट दान करनी होगी.

IPL 2025 Abhishek Sharma Six worth 5 Lakhs: इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) अब अपने निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुका है. चार टीमें पहले ही प्लेऑफ के लिए क्वालिफाई कर चुकी हैं. हालांकि इनके बीच टॉप-2 में जगह बनाने की जंग अब भी चल रही है. शुक्रवार को एकाना क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) से हुआ, जिसमें आरसीबी को शिकस्त का सामना करना पड़ा.  इस मुकाबले में SRH ने पहले बल्लेबाजी करते हुए RCB के गेंदबाजों की जमकर धुनाई की. मैदान के चारों ओर रन बरसाए गए और विशेष रूप से ट्रैविस हेड और अभिषेक शर्मा ने छक्कों की बारिश कर दी.

इस दौरान अभिषेक शर्मा ने एक इतना लंबा छक्का जड़ा कि गेंद बाउंड्री लाइन के पास खड़ी एक कार के शीशे से जा टकराई और उसे तोड़ दिया. आमतौर पर टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी को यह कार पुरस्कार में दी जाती है, लेकिन अभिषेक ने उसी कार का शीशा तोड़ दिया. दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक शर्मा को अब इस टूटे हुए शीशे के लिए भारी जुर्माना भरना होगा और इसका कारण जानकर आप हैरान रह जाएंगे.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, टूर्नामेंट की शुरुआत से पहले टाटा मोटर्स ने घोषणा की थी कि अगर कोई खिलाड़ी मैच के दौरान कार का शीशा तोड़ता है, तो उसे ग्रामीण क्षेत्रों में क्रिकेट विकास के लिए ₹5 लाख की कीमत वाले क्रिकेट किट दान करने होंगे. टाटा आईपीएल का आधिकारिक स्पॉन्सर है और यह पहल खेल को ग्रामीण इलाकों में बढ़ावा देने और वहां की प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई थी. ऐसा एक और वाकया LSG बनाम SRH मैच के दौरान हुआ था जब मिशेल मार्श ने भी एक छक्के से कार का शीशा तोड़ दिया था और उन्हें भी जुर्माना भरना पड़ा था. लोगों को अभिषेक शर्मा का सिक्स पसंद आया. सोशल मीडिया पर कहा गया, एक कलाकार, जिसने कार की मरम्मत करते हुए 5 लाख की कलाकृति बनाई है.

RCB के खिलाफ SRH का दबदबा

पहले बल्लेबाजी करते हुए SRH के बल्लेबाजों ने खासकर अभिषेक शर्मा ने धमाकेदार शुरुआत की. उन्होंने शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और महज 17 गेंदों में 34 रनों की तेजतर्रार पारी खेलकर टीम को एक मजबूत शुरुआत दी. इसके बाद ईशान किशन ने पारी को आगे बढ़ाया और 94 रन की पारी खेली, जिसकी बदौलत एसआरएच ने 231 रन स्कोर बोर्ड पर टांग दिए. इसके जवाब में आरसीबी के ओपनर बल्लेबाज विराट कोहली और फिल सॉल्ट ने शानदार शुरुआत की, लेकिन दोनों के आउट होते ही बल्लेबाजी क्रम चरमरा गया और पूरी टीम 189 रन पर आउट हो गई. इस तरह एसआरएच ने 42 रन से मैच को अपने नाम कर लिया.

किसी को भी नहीं बख्शते विराट, अब अभिषेक शर्मा को ऐसे दिखाया एग्रेशन, Video

इंग्लैंड दौरे से पहले टीम इंडिया के लिए आया सबक, ब्रायन बेनेट की ऐतिहासिक पारी से मिला संदेश

‘खुश नहीं हूं…’, RCB के खिलाफ धमाकेदार पारी के बाद भी निराश हैं ईशान, बताई ये वजह

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >