‘इस बात में संदेह…’, RCB के फाइनल में पहुंचते ही एबी डिविलियर्स की बड़ी भविष्यवाणी

AB de Villiers on Virat Kohli and RCB for IPL 2025 Final: आरसीबी के आईपीएल 2025 फाइनल में पहुंचने पर एबी डिविलियर्स ने विराट कोहली को ‘सच्चा टीम मैन’ बताया. उन्होंने उम्मीद जताई कि फाइनल में विराट बड़ी भूमिका निभाकर आरसीबी को पहली ट्रॉफी दिलाएंगे.

AB de Villiers on Virat Kohli and RCB for IPL 2025 Final: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) ने बृहस्पतिवार को क्वालीफायर एक में पंजाब किंग्स के खिलाफ महज 102 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए आठ विकेट की जीत के साथ फाइनल में जगह पक्की की. आईपीएल इतिहास में चौथी बार आरसीबी ने फाइनल का टिकट कटाया है. इस सफलता पर, दक्षिण अफ्रीका के महान बल्लेबाज एबी डिविलियर्स का मानना ​​है कि ‘बेहतरीन टीम मैन’ विराट कोहली आईपीएल 2025 फाइनल में बड़ी भूमिका निभाते हुए आरसीबी को दुनिया की सबसे बड़ी टी20 लीग में अपना पहला खिताब दिलाएंगे.

मौजूदा सत्र में टीम के लिए सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों में शामिल कोहली इस एकतरफा मैच में बल्ले से महज 12 रन का योगदान ही दे सके. आरसीबी के उनके पूर्व साथी डिविलियर्स को हालांकि भरोसा है कि यह भारतीय सुपरस्टार तीन जून को अहमदाबाद में होने वाले खिताबी मुकाबले में धमाल मचायेगा.

फाइनल में गरजेंगे विराट कोहली

डिविलियर्स ने ‘जियोहॉटस्टार’ से कहा, ‘‘इस मैच से पहले जब वह बस से उतरे थे तब मैंने उन्हें स्क्रीन पर देखा था. उस समय उनकी भाव भांगिमा सकारात्मक दिख रही थी. यह कुछ ऐसा है जिसके हम आदी हो गये हैं. वह आज रन नहीं बना पाये लेकिन फिर भी हमने उन्हें अंत तक बल्लेबाजों के साथ जश्न मनाते हुए देखा.’’ उन्होंने कहा, ‘‘वह पूरी तरह से टीम के लिए समर्पित खिलाड़ी है. उनके खेल में एकाग्रता दिख रही थी. जाहिर है काम अभी पूरा नहीं हुआ है और मैं उसे खेलते हुए देखने के लिए बहुत उत्साहित हूं. मेरे मन में कोई संदेह नहीं है कि वह फाइनल में दमदार प्रदर्शन करेगा.’’

आईपीएल जीतने के नजदीक है आरसीबी

आरसीबी 2008 में आठ फ्रेंचाइजी के साथ आईपीएल की शुरुआत से इसमें खेलने वाली टीमों में से एक है. यह टीम अतीत में तीन मौकों पर फाइनल में पहुंचने के बावजूद कभी खिताब नहीं जीत पाई. डिविलियर्स ने कहा, ‘‘मुझे लगता है कि इस टीम के पास 2011 खिताब जीतने का एक बहुत अच्छा मौका था. हर कोई 2016 सत्र के बारे में बात करता है, लेकिन चलो अतीत को भूल जाते हैं. आरसीबी अब कहां है? एक और फाइनल में (2025). यह जितना आप सोचते हैं उससे कहीं अधिक करीब है.’’

उन्होंने कहा, ‘‘उम्मीद है कि तीन जून को मैच के छोटे छोटे लम्हें आरसीबी के पक्ष में जायेंगे. मुझे नीलामी के समय ही लगा था कि आरसीबी ने इस साल सही संतुलन बनाया है. टीम की बल्लेबाजी और गेंदबाजी में काफी विविधता है.’’

वैभव सूर्यवंशी से मिले पीएम मोदी, पटना में खास मुलाकात के बाद कही ये बात

मंदिर का भोग बना रहे विराट! दोगुनी शरीर वाले कोहली के हमशक्ल ने मचाया तहलका

हैरी ब्रूक ने जोंटी रोड्स के रिकॉर्ड की बराबरी कर मचाया तहलका, एक मैच में लपके इतने कैच

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >