‘मैं गारंटी ले सकता हूं…’, ऋषभ पंत पर जहीर खान का भरोसा कायम, हार के बाद कह दी बड़ी बात

IPL 2025 Zaheer Khan on Rishabh Pant Struggling Form: आईपीएल 2025 में ऋषभ पंत का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है, उन्होंने 10 मैचों में सिर्फ 110 रन बनाए हैं. हालांकि, लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर जहीर खान ने उनके नेतृत्व कौशल की तारीफ की है. जहीर का मानना है कि पंत को बल्ले से बेहतर प्रदर्शन कर अपनी फॉर्म जल्द वापस पानी होगी.

IPL 2025 Zaheer Khan on Rishabh Pant Struggling Form: आईपीएल के सबसे महंगे खिलाड़ी ऋषभ पंत का इस सीजन में प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. उन्होंने अब तक 10 मैचों में केवल 110 रन बनाए हैं और छह बार तो 10 रन तक भी नहीं पहुंच पाए हैं. उनकी अब तक की एकमात्र शानदार पारी चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ 63 रनों की रही. मुंबई इंडियंस से मिली 54 रन की हार के दौरान भी वह विल जैक्स की गेंद पर केवल 4 रन बनाकर आउट हो गए. हालांकि लखनऊ सुपर जायंट्स के मेंटोर जहीर खान का मानना ​​है कि ऋषभ पंत एक कप्तान के रूप में सभी सही कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं लेकिन इस आईपीएल में खराब स्कोर से उबरने के लिए बल्ले से कुछ खास करने की जरूरत है.

जहीर ने वानखेड़े स्टेडियम में एलएसजी की हार के बाद मीडिया से कहा, “मैं इसे किसी भी चीज से नहीं जोड़ूंगा. वह एक नेतृत्वकर्ता हैं और इस भूमिका में वह शानदार रहे हैं, यह ऐसी चीज है जिसकी मैं गारंटी ले सकता हूं. उस ग्रुप में हर एक व्यक्ति को सहज महसूस कराने, उसकी बात सुनने और आईपीएल में होने वाली हर चीज की योजना बनाने के लिए वह जिस तरह के प्रयास कर रहे हैं, वह शानदार है.’’

जहीर ने कहा, ‘‘कप्तान के तौर पर वह सभी कसौटियों पर खरे उतर रहे हैं. एक बल्लेबाज के तौर पर मध्यक्रम ऋषभ पर निर्भर है और मुझे पूरा भरोसा है कि हम उनसे जो चाहते हैं, वह होगा. यह सिर्फ शुरू होने की बात है.’’ भारत के पूर्व तेज गेंदबाज ने कहा कि वह मोटी कीमत में खरीदे गए पंत पर इससे अतिरिक्त दबाव डालना चाहेंगे. उन्होंने कहा, ‘‘मैं इसे दबाव से नहीं जोड़ूंगा. आपने देखा है कि वह किस तरह का खिलाड़ी है. ’’

जहीर ने दोहराया कि पंत कप्तान के तौर पर अहम बने रहेंगे और टीम उम्मीद करेगी कि यह 27 वर्षीय खिलाड़ी बल्ले से अपनी फॉर्म हासिल करे. लखनऊ 10 मैचों में 5 जीत और 5 हार के साथ पॉइंट्स टेबल में छठवें नंबर पर है. लखनऊ सुपर जाएंट्स को अगर प्लेऑफ की रेस में बने रहना है, तो उसे अगले चार मैचों में से 3 में जीत दर्ज करनी होगी. एलएसजी का अगला मैच रविवार, 4 मई को पंजाब किंग्स के खिलाफ होगा. धर्मशाला में खेला जाने वाला यह मैच शाम 7 बजे शुरू होगा. 

मुंबई इंडियंस का महारिकॉर्ड, IPL इतिहास में हासिल किया ये बड़ा मुकाम, CSK-RCB तक छूट गए पीछे

‘मेरे भाई का…’ IPL में ड्रीम डेब्यू के बाद बोले कॉर्बिन बॉश, PSL छोड़ जॉइन किया था मुंबई इंडियंस

ये मेरा ग्राउंड है…, केएल राहुल को मिला विराट का जवाब, मैच के बाद का रिएक्शन हुआ वायरल, Video

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >