इस भारतीय गेंदबाज से डरते थे क्रिस गेल, कांपने लगते थे पैर, विश्वकप विजेता दिग्गज का खुलासा

IPL 2025: क्रिस गेल अपने समय के सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में शुमार रहे हैं. उन्होंने अपने कैरियर में कितने ही गेंदबाजों की बखिया उधेड़ दी है. हालांकि एक भारतीय गेंदबाज ऐसा भी रहा है, जिसके सामने गेल को डर लगता था और उनके पैर कांप जाते थे.

IPL 2025: क्रिस गेल (Chris Gayle) इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के इतिहास में सबसे विध्वंसक बल्लेबाजों में से एक रहे हैं. उन्होंने सबसे छोटे प्रारूप में कई करियर बर्बाद कर दिए. कोई भी गेंदबाज उन्हें लंबे समय तक रोक पाने में सफल नहीं हो पाया. लंबे-लंबे छक्के लगाने में माहिर गेल ने एक दशक तक गेंदबाजों को खूब बखिया उधेड़ी. हालांकि महान बाएं हाथ के बल्लेबाज को गेंदबाजी करते समय रविचंद्रन अश्विन (R Ashwin) अपवाद थे. पूर्व भारतीय खिलाड़ी कृष्णमाचारी श्रीकांत ने खुलासा किया कि जब आर अश्विन उन्हें गेंदबाजी करने वाले थे, तब क्रिस गेल के पैर कांपने लगे थे. 

पूर्व भारतीय खिलाड़ी और 1983 विश्वकप विजेता टीम के सदस्य कृष्णमाचारी श्रीकांत (K Srikkanth) ने खुलासा किया कि जब आर अश्विन उन्हें गेंदबाजी करने वाले थे, तब क्रिस गेल के पैर कांपने लगे थे. हिंदुस्तान टाइम्स की एक खबर के अनुसार उन्होंने चेन्नई में एक पुस्तक विमोचन कार्यक्रम के दौरान यह बात कही. श्रीकांत ने कहा, “क्रिस गेल चौके और छक्के लगा सकते हैं, लेकिन वे आर अश्विन को नहीं संभाल सकते. अश्विन को उन्हें आउट करने के लिए केवल चार गेंदों की जरूरत थी. जब अश्विन उन्हें गेंदबाजी करते थे, तो उनके पैर कांपने लगते थे.” Chris Gayle Legs Shaked facing R Ashwin.

अश्विन ने आईपीएल में गेल को पांच बार आउट किया और क्रिस गेल ने दुनिया की सर्वश्रेष्ठ टी20 लीग में दिग्गज स्पिनर की 64 गेंदों का सामना करते हुए 53 रन बनाए. गेल ने अश्विन के खिलाफ आज तक केवल 3 छक्के ही बटोरे हैं. श्रीकांत ने अश्विन को चैंपियन गेंदबाज बनाने के लिए एमएस धोनी की सराहना की. उन्होंने कहा, “धोनी ने टी20 क्रिकेट में उनकी प्रतिभा को पहचाना और उन्हें मैच जीतने वाला गेंदबाज बनाया. इसके बाद उन्होंने वनडे और टेस्ट क्रिकेट में अपनी क्लास दिखाई. वह एक अच्छे बल्लेबाज भी थे.” 

अश्विन ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा पिछले साल दिसंबर में कर दी थी. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान तीसरे टेस्ट से पहले अश्विन ने अचानक रिटायरमेंट लेकर चौंका दिया था. टेस्ट क्रिकेट में भारत के लिए दूसरे सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले अश्विन ने 2010 में वनडे टीम में डेब्यू करते हुए 14 वर्ष तक भारतीय क्रिकेट के लिए अपनी सेवाएं दीं. 

हालांकि अश्विन आईपीएल में अब भी अपना कमाल दिखाते नजर आएंगे. इस बार एक बार फिर चेन्नई सुपर किंग्स ने मेगा नीलामी में उन्हें 9.75 करोड़ रुपये में सफलतापूर्वक खरीदा, जिसके बाद अश्विन फिर से टीम में शामिल हो गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स अपने आईपीएल 2025 अभियान की शुरुआत 23 मार्च को मुंबई इंडियंस के खिलाफ करेगी. अश्विन ने इसी मौके पर धोनी को थैक्यू भी कहा था. अश्विन ने खुलासा किया कि उन्होंने अपने 100वें टेस्ट के मौके पर धोनी का बुलाया था, लेकिन व्यस्तता के चलते वे नहीं आए, लेकिन चेन्नई फ्रेंचाइजी में शामिल कर उन्होंने उससे बड़ा गिफ्ट दे दिया है.

इसे भी पढ़ें: बिहार में होंगे इंडिया यथू गेम्स 2025, इन पांच शहरों में विकसित हो रहा खेल इंफ्रास्ट्रक्चर

इसे भी पढ़ें: IPL 2025: एक दो नहीं कुल 13 जगह होगी ओपनिंग सेरेमनी, ये सितारे लगाएंगे तड़का

इसे भी पढ़ें: रोहित शर्मा और संन्यास! अभी नहीं, बचपन के कोच ने बताया हिटमैन का आगे का प्लान, कहा- अभी ये काम बाकी है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >