भारतीय टेस्ट टीम में RCB-KKR जीरो, 5 खिलाड़ी एक IPL 2025 टीम से, देखें; कौन-किस टीम का हिस्सा

Indian Test Squad from IPL 2025 Teams: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए युवा भारतीय टेस्ट टीम का ऐलान 24 मई को किया, जिसमें शुभमन गिल कप्तान और ऋषभ पंत उपकप्तान होंगे. विराट-रोहित के संन्यास के बाद ये टीम एक नए युग की शुरुआत है, जिसमें आईपीएल 2025 के प्रदर्शन को भी चयन में अहम माना गया. इस बार टेस्ट स्क्वॉड में कई खिलाड़ी अलग-अलग आईपीएल टीमों से चुने गए हैं.

Indian Test Squad from IPL 2025 Teams: बीसीसीआई ने इंग्लैंड दौरे के लिए इंडियन टीम की घोषणा शनिवार, 24 मई को कर दी. पांच मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम के नए कप्तान और नए कलेवर वाली टीम का ऐलान ही हुआ है. 20 जून को जब भारत हेडिंग्ले ओवल में पहले टेस्ट में उतरेगा, तो शुभमन गिल टीम की अगुवाई करेंगे, तो वहीं ऋषभ पंत टीम के उपकप्तान बनेंगे. विराट कोहली और रोहित शर्मा के संन्यास के बाद 10 साल से भी ज्यादा समय बाद इतनी युवा टीम इंडिया मैदान में होगी. इस टीम को चुनने में घरेलू क्रिकेट के अलावा आईपीएल 2025 का भी योगदान रहा है. इस साल आईपीएल के सफेद गेंद में अच्छा प्रदर्शन करने वालों को लाल गेंद वाली टीम में मौका मिला है. आइए देखते हैं इंडियन टेस्ट स्क्वॉड में किस आईपीएल टीम से खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिला है. 

भारतीय टीम में कप्तान और उपकप्तान सहित कुल 18 खिलाड़ियों को मौका मिला है. अगर आईपीएल टीम के आधार पर टेस्ट सीरीज के लिए इंडियन स्क्वाड को देखें, तो इस सबसे ज्यादा 5 खिलाड़ी गुजरात टाइटंस फ्रैंचाइजी से हैं, जो इस सीजन जबरदस्त फॉर्म में रही है। उसके अलावा दिल्ली कैपिटल्स और लखनऊ सुपर जाएंट्स से 3 खिलाड़ी, राजस्थान रॉयल्स से 2 और अन्य टीमों से 1-1 खिलाड़ियों को मौका मिला है. केवल एक खिलाड़ी ऐसा है, जो आईपीएल की किसी भी फ्रेंचाइजी का हिस्सा नहीं है. वहीं आरसीबी और केकेआर का खाता तक नहीं खुला, उसकी टीम से किसी भी खिलाड़ी को इंडियन टीम में मौका नहीं मिला है.  

गुजरात टाइटंस (GT): शुभमन गिल (नया टेस्ट कप्तान), साईं सुदर्शन, मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, प्रसिद्ध कृष्णा

लखनऊ सुपर जॉइंट्स (LSG): ऋषभ पंत (उप कप्तान एवं विकेटकीपर), शार्दुल ठाकुर, आकाशदीप सिंह

दिल्ली कैपिटल्स (DC): केएल राहुल, करुण नायर, कुलदीप यादव

राजस्थान रॉयल्स (RR): यशस्वी जयसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर)

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK): रविंद्र जडेजा

सनराइजर्स हैदराबाद (SRH): नीतीश कुमार रेड्डी

मुंबई इंडियंस (MI): जसप्रीत बुमराह

पंजाब किंग्स (PBKS): अर्शदीप सिंह

इस स्क्वाड में केवल अभिमन्यु ईश्वरन ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका आईपीएल से कोई संबंध नहीं है, वे केवल घरेलू और अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सक्रिय हैं.

Members of india’s squad for the upcoming five-match test cricket series against england.

इस तरह, आईपीएल की तगड़ी फ्रेंचाइजियों के खिलाड़ियों ने टीम इंडिया में अपनी पकड़ मजबूत की है, जो इंग्लैंड के खिलाफ आगामी टेस्ट सीरीज में अहम भूमिका निभाएंगे. भारत इस दौरे पर पांच टेस्ट मैच खेलेगा, जिसका शेड्यूल ऐसा है.

पहला टेस्ट- 20-24 जून 2025, हेडिंग्ले, लीड्स

दूसरा टेस्ट- 2-6 जुलाई 2025, एजबेस्टन, बर्मिंघम

तीसरा टेस्ट- 10-14 जुलाई 2025, लॉर्ड्स, लंदन

चौथा टेस्ट- 23-27 जुलाई 2025, ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर

पांचवां टेस्ट- 31 जुलाई-4 अगस्त., 2025 द ओवल, लंदन

हैरी ब्रूक ने लपका ‘सुपरमैन’ कैच, हैरान बेन स्टोक्स को नहीं हुआ यकीन, देखें वीडियो

‘पिछले 12-16 महीनों से…’, टेस्ट टीम में मौका मिलने के बाद भावुक हुए करुण नायर, रख दी दिल की सारी बात

‘अजीब चयन’, इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम पर बोले संजय मांजरेकर, हरभजन, पठान ने कही ये बात

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >