भारत ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, क्रिकेट में ऐसा कारनामा करने वाली दुनिया की पहली टीम बनी

अफगानिस्तान को पारी और 300 रन से हराने के साथ भारत ने विश्व क्रिकेट में नया इतिहास रच दिया. टीम इंडिया किसी एक विरोधी के खिलाफ लगातार 15 अंतरराष्ट्रीय मैच बिना हारे खेलने वाली दुनिया की पहली टीम बन गई है.

India World Record: भारतीय पुरुष क्रिकेट टीम ने न्यू चंडीगढ़ में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफगानिस्तान को पारी और 300 रनों से हराकर इतिहास रच दिया. इस जीत के साथ भारत ने एक ऐसा विश्व रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया, जो अब तक कोई भी टीम नहीं बना सकी थी.

अफगानिस्तान के खिलाफ यह भारत की 12वीं जीत थी, जबकि दोनों टीमों के बीच लगातार 15वां अंतरराष्ट्रीय मुकाबला रहा जिसमें टीम इंडिया को हार का सामना नहीं करना पड़ा. इसके साथ ही भारत दुनिया की पहली टीम बन गई है, जिसने किसी एक प्रतिद्वंद्वी के खिलाफ लगातार 15 अंतरराष्ट्रीय मैच बिना हारे खेले हैं.

इंटरनेशनल क्रिकेट में एक विरोधी टीम के खिलाफ लगातार सबसे ज्यादा जीत का सिलसिला

टीमप्रतिद्वंद्वीअवधिमैचजीतहारटाईड्रॉबेनतीजा
भारतअफगानिस्तान2010–202615120201
न्यूजीलैंडआयरलैंड2007–202613130000
युगांडानाइजीरिया2021–202513130000
मलेशियाथाईलैंड2019–202512110001
केमैन द्वीपसमूहबहामास2022–202511110000
भारतआयरलैंड2007–202411110000
श्रीलंकाआयरलैंड2007–202611110000
इंडोनेशियाम्यांमार2024–202510100000
पाकिस्ताननीदरलैंड्स1996–202610100000
पुर्तगालजिब्राल्टर2019–202310100000

15 मैचों में नहीं मिली हार

भारत और अफगानिस्तान के बीच अब तक 15 अंतरराष्ट्रीय मुकाबले खेले गए हैं. इनमें भारत ने 12 मैच जीते हैं, जबकि दो मुकाबले टाई रहे हैं. एक मैच बारिश की वजह से बेनतीजा रहा था. खास बात यह है कि इस दौरान अफगानिस्तान भारत को एक भी मैच में नहीं हरा सका.

आयरलैंड के खिलाफ भी कमाल का रिकॉर्ड

भारत का दूसरा सबसे लंबा अपराजित सिलसिला आयरलैंड के खिलाफ है, जहां टीम इंडिया लगातार 11 मुकाबलों में हार से बची रही है. दिलचस्प बात यह है कि भारतीय टीम इस महीने के अंत में टी20 सीरीज के लिए आयरलैंड का दौरा भी करेगी.

डेब्यू टेस्ट में मानव सुथार का जलवा

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट पर 564 रन बनाकर पारी घोषित की. इसके जवाब में अफगानिस्तान की पहली पारी 152 रनों पर सिमट गई. अपना टेस्ट डेब्यू कर रहे बाएं हाथ के स्पिनर मानव सुथार ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 33 रन देकर 6 विकेट झटके.

फॉलोऑन मिलने के बाद भी अफगानिस्तान की बल्लेबाजी नहीं संभल सकी. दूसरी पारी में वॉशिंगटन सुंदर ने 36 रन देकर 4 विकेट और कुलदीप यादव ने 30 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. पूरी टीम 112 रन पर ऑलआउट हो गई और भारत ने मुकाबला पारी और 300 रनों से अपने नाम कर लिया.

यह भी पढ़ें: भारत की रिकॉर्ड जीत के हीरो मानव सुथार, डेब्यू टेस्ट में किसे दिया अपनी सफलता का श्रेय?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ujjawal Sinha

उज्जवल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट

उज्जवल कुमार सिन्हा एक अनुभवी स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं और पिछले छह वर्षों से खेल पत्रकारिता एवं डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं. वर्तमान में वह प्रभात खबर के स्पोर्ट्स सेक्शन में लीड की भूमिका निभा रहे हैं, जहां कंटेंट प्लानिंग, SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट, एक्सप्लेनर, डेटा-ड्रिवन स्टोरी, एक्सक्लूसिव रिपोर्ट, लाइव कवरेज और प्रमुख राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की डिजिटल रणनीति से जुड़ी जिम्मेदारियां संभालते हैं.

पत्रकारिता का अनुभव

अपने करियर के दौरान उज्जवल ने क्रिकेट, फुटबॉल, प्रो कबड्डी लीग, महिला क्रिकेट, रणजी ट्रॉफी, झारखंड प्रीमियर लीग (JPL) और अन्य प्रमुख खेल आयोजनों की व्यापक कवरेज की है. वह मैच रिपोर्ट, खिलाड़ियों की प्रोफाइल, रिकॉर्ड्स एवं आंकड़ों पर आधारित विश्लेषण, एक्सप्लेनर, विशेष फीचर स्टोरी और खेल जगत से जुड़े विषयों पर नियमित लेखन करते हैं. उनकी विशेष रुचि डेटा-आधारित खेल विश्लेषण और जटिल खेल विषयों को सरल एवं रोचक तरीके से पाठकों तक पहुंचाने में है.

पेशेवर सफर

प्रभात खबर से पहले उज्जवल नवभारत, CricTracker, स्पोर्ट्स तक (इंडिया टुडे ग्रुप), जनसत्ता और एपीएन न्यूज जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में कार्य कर चुके हैं. इस दौरान उन्होंने कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू खिलाड़ियों, कोचों, खेल प्रशासकों और स्पोर्ट्स कमेंटेटरों के एक्सक्लूसिव इंटरव्यू किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता, रियल-टाइम न्यूज कवरेज, SEO रणनीति और ऑडियंस-केंद्रित कंटेंट निर्माण उनकी प्रमुख कार्यक्षमताओं में शामिल हैं.

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

शैक्षणिक रूप से उज्जवल ने संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है.

खेल से जुड़ाव

पत्रकारिता में आने से पहले उज्जवल स्वयं क्रिकेट खेल चुके हैं और बिहार स्टेट क्रिकेट कैंप का हिस्सा रहे हैं. मैदान पर खेलने का यह अनुभव उन्हें खेल की तकनीकी बारीकियों, खिलाड़ियों की मानसिकता, रणनीति और मैच परिस्थितियों को गहराई से समझने में मदद करता है. यही अनुभव उनकी रिपोर्टिंग और विश्लेषण को अधिक सटीक, तथ्यपरक और विश्वसनीय बनाता है.

लेखन शैली और दृष्टिकोण

उज्जवल की पत्रकारिता शैली शोध-आधारित, तथ्यपरक और डेटा-समर्थित रिपोर्टिंग पर केंद्रित है. उनका उद्देश्य केवल खबर देना नहीं, बल्कि खेल से जुड़ी हर महत्वपूर्ण घटना के पीछे की कहानी, संदर्भ और आंकड़ों को विश्वसनीय तथा सरल रूप में पाठकों तक पहुंचाना है. खेल पत्रकारिता में उनकी पहचान गहन रिसर्च, सटीक विश्लेषण, एक्सक्लूसिव कंटेंट और पाठक-केंद्रित लेखन के लिए है.

विशेषज्ञता (Expertise)

  • क्रिकेट (अंतरराष्ट्रीय और घरेलू)

  • फुटबॉल

  • प्रो कबड्डी लीग

  • महिला क्रिकेट

  • IPL, रणजी ट्रॉफी, JPL एवं अन्य घरेलू टूर्नामेंट

  • डेटा-आधारित खेल विश्लेषण

  • एक्सप्लेनर एवं फीचर स्टोरी

  • SEO-आधारित डिजिटल कंटेंट

  • स्पोर्ट्स कंटेंट प्लानिंग

  • एक्सक्लूसिव इंटरव्यू

  • रिकॉर्ड्स, आंकड़े एवं रिसर्च आधारित रिपोर्टिंग

  • लाइव स्पोर्ट्स कवरेज एवं डिजिटल ऑडियंस रणनीति

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >