इंडिया-ए ने कसा शिकंजा, पहले ही दिन करुण नायर डबल सेंचुरी तो जुरेल शतक के नजदीक, सरफराज खान ने भी दिखाया दम

India A vs England Lions: भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ पहले अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन तीन विकेट पर 409 रन बनाकर दमदार शुरुआत की. करुण नायर (नाबाद 186), सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने बेहतरीन बल्लेबाजी कर टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.

India A vs England Lions 1st Test Day 1: भारतीय ए टीम ने इंग्लैंड में हुंकार भर दी है. अपने पहले टेस्ट मैच में भारत के टॉप ऑर्डर के बल्लेबाजों ने शानदार खेल दिखाते हुए इंग्लैंड लॉयंस को पस्त कर दिया. भारत ए ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ चार दिवसीय अनधिकृत टेस्ट के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए तीन विकेट पर 409 रन बना लिए. टीम के लिए करुण नायर ने नाबाद 186 रन की मैराथन पारी खेली, जिससे उन्होंने आगामी इंग्लैंड टेस्ट श्रृंखला से पहले टीम प्रबंधन को मजबूत संदेश दिया है. नायर के अलावा सरफराज खान और ध्रुव जुरेल ने भी कमाल का प्रदर्शन किया.

नायर ने इस पारी में 24 चौके और एक छक्का लगाया. नॉर्थम्पटनशर के लिए काउंटी क्रिकेट खेलने के अनुभव का उन्होंने भरपूर लाभ उठाते हुए अपना 24वां प्रथम श्रेणी शतक पूरा किया. चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आए नायर अपनी पूरी पारी में बेहद सहज और आत्मविश्वासी नजर आए. इंग्लैंड लायंस के गेंदबाज उन्हें बिल्कुल भी परेशान नहीं कर सके. वहीं दूसरी ओर सरफराज खान ने भी 119 गेंदों में 92 रन की अहम पारी खेली. उन्होंने नायर के साथ तीसरे विकेट के लिए 181 रन की साझेदारी की. सरफराज ने 85 गेंदों में पचासा पूरा किया और उसके बाद आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी की. हालांकि वह शतक से चूक गए. हाल में वे भी टेस्ट टीम में जगह नहीं बना सके थे, लेकिन टीम प्रबंधन को उनका भी इशारा साफ था. 

जुरेल ने भी दिखाया कमाल

सरफराज के आउट होने के बाद दूसरे छोर पर ध्रुव जुरेल ने भी शानदार पारी खेली. वह 104 गेंदों में 82 रन बनाकर क्रीज पर डटे हुए हैं और नायर के साथ चौथे विकेट के लिए 177 रन की नाबाद साझेदारी कर चुके हैं. हालांकि नायर को भी एक जीवनदान मिला जब वह 89 रन पर खेल रहे थे. तेज गेंदबाज अजीत सिंह डेल की गेंद पर वह पहली स्लिप में कैच दे बैठे थे लेकिन गेंदबाज को सफलता नहीं मिली. इस मौके का उन्होंने भरपूर फायदा उठाया और अपने अर्धशतक तक पहुंचने के लिए 85 गेंदों का सामना किया.

कप्तान ईश्वरन और जायसवाल ने जल्दी गंवाए विकेट

इससे पहले, इंग्लैंड लायंस के तेज गेंदबाजों ने भारत ए के कप्तान अभिमन्यु ईश्वरन (08 रन) और यशस्वी जायसवाल (24 रन, 55 गेंद) के विकेट जल्दी गिरा दिए थे. ईश्वरन को जोश हुल ने पगबाधा आउट किया, जबकि जायसवाल एडी जैक की गेंद को ड्राइव करने के प्रयास में कप्तान जेम्स रियू को कैच दे बैठे. जायसवाल अपने आउट होने के तरीके से खासे निराश नजर आए क्योंकि वह लगभग एक घंटे तक क्रीज पर सहज खेल रहे थे. पहले दिन का खेल भारत ए के लिए पूरी तरह सफल रहा और टीम अब एक विशाल स्कोर की ओर अग्रसर है.

जीत की ओर बढ़ रही थी GT, लेकिन बुमराह और ग्लीसन ने दिखाया कमाल, दो गेंदों पर पलट गया सारा मैच, Video

ICC ने क्रिकेट नियमों में किया बदलाव, अगले महीने से ही होंगे लागू, भारत-इंग्लैंड सीरीज में भी पड़ेगा असर

ईगो क्लैश! हार्दिक पांड्या और शुभमन गिल के बीच क्या चल रहा है? टॉस और विकेट पर ये कैसा व्यवहार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >