Asia Cup 2025: अल्लाह ही हाफिज है… भारत की दुलत्ती से भड़के शोएब मलिक, पाक टीम-PCB सबको जी भर के सुनाया

Shoaib Malik on Pakistan Team after India beat in Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 के महामुकाबले में पाकिस्तान को 7 विकेट से करारी शिकस्त दी. इस मैच में भारत ने पाक टीम को हर क्षेत्र में पटखनी दी. पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी शोएब मलिक ने अपनी टीम की हार के बाद पूरी टीम को जमकर सुनाया.

Shoaib Malik on Pakistan Team after India beat in Asia Cup 2025: भारत ने एशिया कप 2025 में प्रभावशाली खेल दिखाते हुए पाकिस्तान को 7 विकेट से शिकस्त दी. भारत ने पहले पाक टीम को 127 रन पर ढेर किया और उसके बाद केवल 15.5 ओवर में ही 131 रन बनाकर मैच जीत लिया. पाकिस्तान किसी भी क्षेत्र में भारत के सामने नहीं टिक पाया. पाकिस्तान की इस हार के बाद शोएब मलिक काफी निराश नजर आए. उन्होंने सलमान अली आगा की अगुवाई वाली टीम और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड की जमकर क्लास लगाई. एक टीवी चैनल पर उनसे एंकर ने पूछा, अच्छा शोएब, एक टाइम होता था जब आप कम्पीट करते थे इन द सेंस के चलो अगर आप मैच हार भी गए, एक फाइट नजर आती थी, मैच एंड क्लोज जाता था, एंड तक जाता था. कुछ प्लेयर्स कुछ अच्छा करते थे. लेकिन अब खाई और चौड़ी होती जा रही है. क्या कारण है इसका? इस सवाल के जवाब में शोएब मलिक ने लंबा चौड़ा जवाब दिया. 

शोएब मलिक कहा, देखिए, ऑनेस्ट आंसर दूंगा. मेरे लिए ये कोई सरप्राइज नहीं है कि मैं यहां अफसोस में बैठा हूं या बैठा हुआ हूं या मुझे बैठना चाहिए. मेरे लिए सरप्राइजिंग नहीं है बिल्कुल भी. मैं थोड़ा सा आप लोगों को पीछे लेके जाता हूं. आप 2022-23 से आप देखें तो हम लोगों ने थोड़ी सी जहां टफ कंडीशंस आती हैं, तो हम लोग जो है फारग हो जाते हैं बैटिंग में. जहां पे थोड़ा सा स्पिन हो, जहां पे थोड़ा सा बॉल हिले, हम लोग जो है हाथ पैर हमारे फूल जाते हैं.” 

बांउंड्री मारनी नहीं आती और पाकिस्तान क्रिकेट को रिप्रेजेंट कर रहे

उन्होंने आगे कहा, “मैं ये नहीं कह रहा कि सिर्फ ये जो आज की टीम खेली है, इनमें जो पिछले लोग हैं मैं उनकी भी बात कर रहा हूं. आप वो इंडिया वाला मैच ले लेना, बॉल एक नहीं बनाना आता हमें. जहां पे स्पिनर थोड़े से क्वालिटी आ जाए, एक नहीं बनाना. शॉर्ट सिलेक्शन वैसे ही अजीब सी है. तो मेरे लिए सरप्राइजिंग नहीं है बिल्कुल भी. हां, मुझे थोड़ा सा होप तब आ सकती थी कि अगर 160-170 करते तो चलो जो भी है, बॉलर्स फिर भी आपके कहीं ना कहीं से आपको मिल जाते हैं, खड़े हो जाते हैं. बट जब तक आपकी बैटिंग ऐसी है और मुझे ये लगता है कि ना आपको बाउंड्री मारनी आती है, ना आपको एक बनाना आता है. और आप पाकिस्तान क्रिकेट को रिप्रेजेंट कर रहे हैं.” 

हॉकी जैसे ही क्रिकेट का हाल

उन्होंने फिर पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड पर निशाना साधा. शोएब ने कहा, “मैं ये समझता हूं कि आंखें खोलने की जरूरत है जो हमारे स्टेक होल्डर्स हैं. प्लीज, हॉकी हमारी इसी तरह नीचे गई थी. आज क्रिकेट भी कमोवेश वहां पे पहुंच चुकी है. अगर हम लोगों ने ऐसे ही चलानी है क्रिकेट को अपनी को तो फिर अल्लाह ही हाफिज है. फिर एक्सपेक्टेशंस नहीं होनी चाहिए, जैसे मेरी आज नहीं थी एक्सपेक्टेशंस. मैं आपको बड़ा ऑनेस्ट आंसर दूंगा. मेरी एक्सपेक्टेशन जीरो है.” 

पाकिस्तान टीम बड़ी टीमों के आगे कहीं नहीं ठहरती

उन्होंने आगे कहा, “हम बड़ी टीमों के सामने कहीं नहीं ठहरती, हम सभी तीनों फॉर्मेट की बात कर रहे हैं, क्योंकि हमारी क्रिकेट को हम लोगों ने ग्रो किया ही नहीं. बहुत सारे लोग बोलते रहे कि ऐसे करो, ऐसे करो. बहुत सारे क्रिकेटर्स बोलते रहे टीवी पे लेकिन किसी ने कुछ नहीं किया. किसी ने नहीं सुना. आज हमारी क्रिकेट यहां पहुंची हुई है. मैं सिर्फ इस हार से नहीं कह रहा. हम जैसा खेले यह दिखा रहा है कि मतलब कोई प्रोसेस ही नहीं है. अगर आपके सामने कोई क्वालिटी स्पिनर आएगा तो आपको खेलना ही नहीं आता. एटलीस्ट खेलना आता आना होना चाहिए.” 

पीसीबी पर साधा निशाना- किसी को भी ले आते हैं

शोएब ने पाकिस्तानी टीम की क्लास लगाते हुए आगे कहा, “फेलियर आते हैं आप पे, सब पे आते हैं. दुनिया के बड़े-बड़े बैटर्स पे आए हैं. लेकिन हम क्वालिटी प्लेयर्स के सामने जैसा खेले, बहुत डिसपॉइंटिंग है और यह बेसिकली आंखें खोलने वाला है. हम लोग जो है किसी के भी पीछे लग जाते हैं. किसी को हायर करते हैं, उसके पीछे लग जाते हैं. वो हमारे 4 महीने, 6 महीने की क्रिकेट चलाता है, उसके बाद वो हमें नीचे गिरा के चला जाता है. हम लोग फिर किसी को लेके आते हैं, वो यही होता है. हम फिर किसी को लेके आते हैं, यही होता है. इसीलिए मैंने आपको बोला था कि हमारी क्रिकेट कहां स्टैंड करती है, वो आज के मैच में आपको पता चलेगा. अगर आपको याद हो मैं दो-तीन दिन से कह रहा था, तो आज पता चला है कि कहां पे हमारी क्रिकेट स्टैंड करती है. ऐसा नहीं है बैड डे था. बैड डे नहीं था. आपके पास स्किल ही नहीं है कि आप बड़ी टीमों के खिलाफ प्रतियोगिता कर सकेंगे. यह बेहद निराशाजनक है.”

ग्रुप ए के सुपर 4 का समीकरण

इस जीत के बाद भारत का सुपर 4 का रास्ता बड़ा आसान हो गया है. उसे ओमान के खिलाफ 19 सितंबर को आखिरी लीग मैच खेलना है, जिसमें उसकी जीत निश्चित ही लग रही है. टीम इंडिया ग्रुप ए में सबसे ऊपर हैं, हालांकि पाकिस्तान भी दूसरे नंबर पर हैं, लेकिन उसे अभी भी यूएई के खिलाफ एक मैच और खेलना है. अगर पाकिस्तान यह मैच जीतता है, तो उसके लिए सुपर 4 के दरवाजे खुल जाएंगे, लेकिन अगर वह यह मैच हार जाता है, तो समीकरण यूएई के लिए बन सकते हैं, बशर्ते वह ओमान को बड़े अंतर से हरा दे और बेहतर रन रेट से सुपर 4 में प्रवेश कर ले. जबकि पाकिस्तान को यूएई को हराना ही अगले चरण में एंट्री के लिए काफी होगा.  

ये भी पढ़ें:-

IND vs PAK जीतकर भी सुपर 4 में क्यों नहीं टीम इंडिया, क्या पाकिस्तान एशिया कप से होगा बाहर? ऐसा है पूरा समीकरण

IND vs PAK के बॉयकॉट की गर्जना के बाद भी टीम इंडिया ने कैसे खुद को मैनेज किया? कैप्टन सूर्या ने खोला राज

IND vs PAK: पाकिस्तान को रौंदने के बाद गंभीर का बयान, इनको समर्पित की टीम इंडिया की जीत

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >