रद्द होगा भारत-पाकिस्तान एशिया कप का मैच? मैच से पहले चार युवाओं ने किया ये काम, लपेटे में BCCI भी आया

IND vs PAK Asia Cup 2025: सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें याचिकाकर्ताओं का कहना है कि क्रिकेट को राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिकों के जीवन और सशस्त्र बलों के बलिदान से ऊपर नहीं रखा जा सकता. इसलिए भारत पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 में प्रस्तावित मैच रद्द किया जाए.

IND vs PAK Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 की शुरुआत हो गई है. भारत ने भी टूर्नामेंट में जबरदस्त आगाज किया, यूएई के खिलाफ केवल 27 गेंदों में भारत ने 9 विकेट से जीत दर्ज की. अब टीम इंडिया का अगला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ 14 सितंबर को होगा. लेकिन इससे पहले ही इसे रद्द करने की मांग उठी है. इसके लिए सुप्रीम कोर्ट में एक जनहित याचिका (PIL) दायर की गई है, जिसमें याचिकाकर्ताओं का कहना है कि क्रिकेट को राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिकों के जीवन और सशस्त्र बलों के बलिदान से ऊपर नहीं रखा जा सकता. उनका तर्क है कि इस मैच को होने देना देश की सुरक्षा, एकता और मनोबल के लिए हानिकारक है. यह जनहित याचिका अधिवक्ता-ऑन-रिकॉर्ड अंसार अहमद चौधरी के माध्यम से दाखिल की गई है. यह याचिका कानून के चार छात्रों द्वारा दायर की गई है. 

चारों याचिकाकर्ताओं का तर्क है कि पहलगाम आतंकी हमले और ऑपरेशन सिंदूर के बाद इस मैच का आयोजन करना राष्ट्रीय हित के खिलाफ है और उन नागरिकों व सुरक्षाबलों के बलिदान को कमतर आंकता है, जिन्होंने अपनी जान गंवाई. याचिका में कहा गया है, “पाकिस्तान के साथ खेलना यह विपरीत संदेश देता है कि जब हमारे सैनिक देश के लिए जान दे रहे हैं, उसी समय हम उसी देश के साथ खेल का जश्न मना रहे हैं जो आतंकवादियों को पनाह देता है. यह उन शहीदों और पीड़ित परिवारों की भावनाओं को भी ठेस पहुंचा सकता है जिन्होंने पाकिस्तानी आतंकवादियों के हाथों अपने प्रियजनों को खोया है. राष्ट्र की गरिमा और नागरिकों की सुरक्षा मनोरंजन से ऊपर है.”

BCCI को खेल प्रशासन अधिनियम में लाने की रखी मांग

भारत-पाकिस्तान के इस हाई-प्रोफाइल मैच को रद्द करने की मांग के साथ-साथ याचिकाकर्ताओं ने सुप्रीम कोर्ट से यह निर्देश देने की भी अपील की है कि युवा मामले मंत्रालय (Ministry of Youth Affairs) राष्ट्रीय खेल प्रशासन अधिनियम, 2025 को लागू करे. उन्होंने यह भी आग्रह किया है कि सीजन बॉल क्रिकेट को राष्ट्रीय खेल महासंघ (National Sports Federation) के नियंत्रण में लाया जाए. 

चारों छात्र याचिकाकर्ताओं ने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) को भी इस मामले में पक्षकार बनाया गया है. याचिका में कहा गया है कि अब समय आ गया है कि बीसीसीआई को युवा मामले और खेल मंत्रालय के दायरे में लाया जाए और उसे राष्ट्रीय खेल बोर्ड के अधिकार में आ जाएगा, जिससे पारदर्शिता, निगरानी और राष्ट्रीय हितों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित होगा. 

भारत सरकार ने पाकिस्तान के साथ किसी भी द्विपक्षीय मैचों की सीरीज पर पाबंदी लगा दी है. हालांकि वह बहुपक्षीय टूर्नामेंट्स में भाग ले सकती है. इसी वजह से भारत एशिया कप में पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेल रहा है. भारत-पाकिस्तान के बीच आखिरी बाइलेटरल सीरीज जनवरी 2013 में हुई थी. इसके बाद से दोनों टीमें केवल आईसीसी टूर्नामेंट्स या एशिया कप के मैचों में खेली हैं. 

ये भी पढ़ें:-

हमारे लिए देश… शिवम दुबे ने दे दी वार्निंग, पाकिस्तान के खिलाफ मैच से पहले कही ये बात

नजर न लग जाए! अभिषेक और शुभमन की बल्लेबाजी देख हैरान हैं वसीम अकरम, ऐसा रिएक्शन देकर मचाई खलबली

पहली ही गेंद पर अभिषेक शर्मा ने रचा इतिहास, ऐसा रिकॉर्ड बने वाले बने पहले भारतीय बल्लेबाज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >