IND vs NZ 1st T20: जयपुर पहुंची न्यूजीलैंड की टीम, 17 नवंबर को भारत के साथ पहला टी20 मुकाबला

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. राजस्थान क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, वे शाम को जयपुर पहुंचे और प्रोटोकॉल के तहत उनकी जांच होगी.

India vs New Zealand 1st T20 ऑस्ट्रेलिया के हाथों टी20 विश्व कप फाइनल हारने के बाद न्यूजीलैंड टीम चार्टर्ड विमान से जयपुर पहुंच गई. बायो बबल से बायो बबल में ट्रांसफर के कारण न्यूजीलैंड टीम को पृथकवास में नहीं रहना होगा.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहला टी20 मैच बुधवार को जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेला जायेगा. राजस्थान क्रिकेट संघ के एक अधिकारी ने कहा, वे शाम को जयपुर पहुंचे और प्रोटोकॉल के तहत उनकी जांच होगी.

Also Read: IND vs NZ 2nd T20 Ground Report: दूसरे टी20 के लिए कितना तैयार है JSCA स्टेडियम, पढ़ें पिच की ग्राउंड रिपोर्ट

न्यूजीलैंड के मुख्य कोच गैरी स्टीड ने व्यस्त कार्यक्रम के बारे में ईएसपीएन क्रिकइन्फो से कहा , पहली बार टी20 विश्व कप के तुरंत बाद दूसरी शृंखला खेल रहे हैं. यह कठिन और चुनौतीपूर्ण है लेकिन इसका सामना करना होगा. टेस्ट टीम के नौ सदस्य यहां पिछले सप्ताह ही पहुंच गए जो टी20 टीम का हिस्सा नहीं थे.

Also Read: IND vs NZ: केएल राहुल ने कप्तान रोहित शर्मा और कोच द्रविड़ को लेकर कह दी बड़ी बात, खुद को बताया भाग्यशाली

मंगलवार से अभ्यास करेगी न्यूजीलैंड की टीम

भारत पहुंचने के साथ ही न्यूजीलैंड की टीम तैयारियों में जुट गयी है. सभी खिलाड़ियों का कोरोना टेस्ट रिपोर्ट आने के बाद टीम मंगलवार से अभ्यास करेगी. 17 नवंबर के बाद दूसरा टी20 मुकाबला रांची के जेएससीए स्टेडियम में खेला जाएगा. उसके बाद तीसरा और आखिरी टी20 मुकाबला कोलकाता के इडन गार्डन स्टेडियम में खेला जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >