Ind vs NZ 1st ODI: कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, 4 विकेट से जीता भारत

Ind vs NZ 1st ODI: तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से हरा दिया और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. भारत की जीत में विराट कोहली की बड़ी भूमिका रही. उन्होंने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली.

Ind vs NZ 1st ODI: विराट कोहली 93, शुभमन गिल 56 और श्रेयस अय्यर की 49 रनों की पारी के दम पर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले वनडे मुकाबले में 4 विकेट से हरा दिया. वडोदरा के कोटांबी बीसीए स्टेडियम में टॉस जीतकर भारत ने न्यूजीलैंड को पहले बल्लेबाजी कराया. मेहमान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 8 विकेट खोकर 300 रन का स्कोर खड़ा किया. जवाब में भारतीय टीम ने 49 ओवर में 6 विकेट खोकर 306 रन बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया.

छक्का जड़ केएल राहुल ने भारत को जिताया

भारत की ओर से 29 रनों की नाबाद पारी खेलने वाले केएल राहुल ने 49वें ओवर की आखिरी गेंद पर क्रिस्टियन क्लार्क को छक्का जड़कर भरत को जीत दिलाया. राहुल ने 21 गेंदों का सामना किया, जिसमें 1 छक्का और दो चौके जमाए. उनके साथ वाशिंगटन सुंदर 7 रन बनाकर नाबाद लौटे.

विराट कोहली ने वनडे में जमाया 76 वां अर्धशतक, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन पूरे

भारत की ओर से विराट कोहली ने 93 रनों की बेहतरीन पारी खेली. कोहली ने 91 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और एक छक्का जमाया. कोहली का यह 76 वां अर्धशतक था. अपनी पारी में 25 रन जोड़ते ही कोहली ने इंटरनेशनल क्रिकेट में 28000 रन भी पूरे कर लिए. कोहली यह उपलब्धि पूरा करने वाले दुनिया के दूसरे बैटर बन गए हैं. कोहली सबसे तेज 28000 रन पूरा करने वाले दुनिया के पहले बैटर भी बन गए.

ये भी पढ़ें: Virat Kohli Records: विराट कोहली अब केवल ‘भगवान’ से पीछे, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 28000 रन पूरे

सिराज, राणा और कृष्ण ने दो-दो विकेट चटकाए

भारत की ओर से मोहम्मद सिराज, हर्षित राणा और प्रसिद्ध कृष्ण ने दो-दो विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप यादव को केवल एक विकेट मिला. हालांकि प्रसिद्ध कृष्ण सबसे महंगे गेंदबाज साबित हुए. उन्होंने 9 ओवर में 60 रन लुटाए और दो विकेट चटकाए. जबकि सिराज इकोनॉमी गेंदबाज रहे. उन्होंने 8 ओवर में केवल 40 रन देकर दो विकेट लिए.

न्यूजीलैंड की ओर से डेवन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिशेल ने जमाए अर्धशतक

न्यूजीलैंड की ओर से तीन-तीन बैटर ने अर्धशतक जमाए. डेवन कॉनवे, हेनरी निकोल्स और डेरिल मिशेल ने अर्धशतकीय पारी खेली. कॉनवे ने 56, निकोल्स ने 62 और मिशेल ने सबसे अधिक 84 रनों की पारी खेली. न्यूजीलैंड को पहला झटका 117 के स्कोर पर लगा था.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >