भारत ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार

India vs Zimbabwe: भारत ने करो या मरो वाले मुकाबले में जिंबाब्वे को 72 रन से हरा दिया. गुरुवार को चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले गए सुपर 8 के मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 256 रन का स्कोर खड़ा किया. फिर जिंबाब्वे को 184 के स्कोर पर रोक दिया.

India vs Zimbabwe: जिंबाब्वे पर रन की बड़ी जीत के साथ भारत की सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा 55 और हार्दिक पांड्या नाबाद 50 रनों की पारी खेली. जबकि गेंदबाजी में अर्शदीप सिंह ने 3 विकेट चटकाए. बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जिंबाब्वे की टीम ने भारत के सामने अपना हथियार नहीं डाला. बल्कि आखिरी दम तक लड़ाई की. जिबाब्वे के ओपनर ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रनों की पारी खेली. बेनेट ने 59 गेंदों का सामना किया, जिसमें 8 चौके और 6 छक्के जमाए.

भारत से हारकर जिंबाब्वे टी20 वर्ल्ड कप से बाहर

भारत से हारकर जिंबाब्वे की टीम टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गई है. जिंबाब्वे सेमीफाइनल की रेस बाहर होने वाली दूसरी टीम बन गई है. सुपर 8 के ग्रुप 2 से श्रीलंका की टीम बाहर हो चुकी है. इससे पहले वेस्टइंडीज ने जिंबाब्वे को 107 रन से हराया था.

भारत की गेंदबाजी ऐसी रही

अर्शदीप सिंह ने 19वें ओवर में जिंबाब्वे को पांचवां झटका दिया. जबकि इससे पहले एक ही ओवर में जिंबाब्वे को दो झटका दिया था. सिकंदर रजा को 31 रन पर अपना पहला शिकार बनाया. फिर रयान बर्ल को शून्य पर आउट किया. अर्शदीप ने रजा और बेनेट की जोड़ी को तोड़ा और भारत को बड़ी राहत दी. भारत के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिंबाब्वे के बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने तूफानी अर्धशतक पूरा किया. बेनेट 86 रन बनाकर अब भी बल्लेबाजी कर रहे हैं.बेनेट अपनी पारी में अब तक 7 चौके और 5 छक्के लगा चुके हैं. इससे पहले अक्षर पटेल ने जिंबाब्वे को पहला झटका दिया. तादिवानाशे मारुमणि को 20 के स्कोर पर ईशान किशन के हाथों कैच कराया. जबकि वरुण चक्रवर्ती ने दूसरा झटका डियोन मायर्स के रूप में दिया. मायर्स केवल 6 रन बनाकर आउट हुए.

इससे पहले भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर बनाया है. भारत ने वेस्टइंडीज का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. इसी सीजन में वेस्टइंडीज ने भी जिंबाब्वे के खिलाफ 254 रन का स्कोर बनाया था. करो या मरो वाले मुकाबले में भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट खोकर 256 रन बनाया. जिंबाब्वे को मैच जीतने के लिए 257 रन बनाना होगा. भारत की ओर से अभिषेक शर्मा ने 55, हार्दिक पांड्या ने नाबाद 50, तिलक वर्मा नाबाद 44, संजू सैमसन 24, ईशान किशन 38 और कप्तान सूर्य कुमार यादव ने 33 रनों की पारी खेली. भारत की ओर से 17 छक्के और 17 चौके लगे. जिंबाब्वे की ओर से रिचर्ड नगारवा, आशीर्वाद मुजारबानी, टिनोटेंडा मापोसा और सिकंदर रजा ने एक-एक विकेट लिए.

टी20 विश्व कप में टॉप स्कोर

260/6 श्रीलंका बनाम केन, जोहान्सबर्ग 2007
256/4 भारत बनाम जिम्बाब्वे, चेन्नई 2026
254/6 वेस्ट इंडीज बनाम जिम्बाब्वे, वानखेड़े 2026
235/5 आयरलैंड बनाम ओमान, कोलंबो एसएससी 2026
230/8 इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, वानखेड़े 2016
229/4 दक्षिण अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, वानखेड़े 2016

भारत को सूर्यकुमार यादव के रूप में चौथा झटका लगा. सूर्या ने 13 गेंद में 3 चौके और दो छक्के की मदद से 33 रन बनाए. इससे पहले अभिषेक शर्मा के रूप में भारत को तीसरा झटका लगा था. लगातार फ्लॉप चल रहे अभिषेक ने 4 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 30 गेंद में 55 रन बनाए. इससे पहले ईशान किशन के रूप में भारत को दूसरा झटका लगा है. ईशान ने 24 गेंद में 4 चौके और एक छक्के की मदद से 38 रन बनाए. इससे पहले चेन्नई में टीम इंडिया का पावर शो चला. पावर प्ले में भारतीय टीम ने 80 रन बनाया. जबकि ईशान और अभिषेक ने 10 ओवर में टीम के स्कोर को 100 रन के पार पहुंचाया. दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 72 रनों की साझेदारी बनी. इससे पहले टीम इंडिया को संजू सैमसन के रूप में पहला झटका लगा. संजू 15 गेंदों में 1 चौके और दो छक्कों की मदद से 24 रन बनाकर आउट हुए.जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले में भारतीय टीम ने दो बदलाव किया. वाशिंगटन सुंदर की जगह अक्षर पटेल और रिंकू सिंह की जगह संजू सैमसन को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया है. जिंबाब्वे ने भी अपनी एकादश में एक बदलाव किया.

भारत (प्लेइंग इलेवन)

संजू सैमसन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, ईशान किशन, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रित बुमरा.

जिम्बाब्वे (प्लेइंग इलेवन)

तदिवानाशे मारुमनी (विकेटकीपर), ब्रायन बेनेट, डायोन मायर्स, रयान बर्ल, सिकंदर रजा (कप्तान), टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्रैड इवांस, टिनोटेंडा मापोसा, ब्लेसिंग मुज़ारबानी, रिचर्ड नगारवा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: ArbindKumar Mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. अप्रैल 2011 से संस्थान का हिस्सा रहे अरबिंद के पास पत्रकारिता के क्षेत्र में बतौर रिपोर्टर और डेस्क एडिटर 15 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह नेशनल और इंटरनेशनल डेस्क की जिम्मेदारी संभालने के साथ-साथ एक पूरी शिफ्ट का नेतृत्व (Shift Lead) भी कर रहे हैं. विशेषज्ञता और अनुभव अरबिंद की लेखनी में खबरों की गहराई और स्पष्टता है. उनकी मुख्य विशेषज्ञता इन क्षेत्रों में है. राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मामले: वैश्विक राजनीति और देश की बड़ी घटनाओं पर पैनी नजर. खेल पत्रकारिता: झारखंड में आयोजित 34वें नेशनल गेम्स से लेकर JSCA स्टेडियम में हुए कई अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट मैचों की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव. झारखंड की संस्कृति: राज्य की कला, संस्कृति और जनजातीय समुदायों की समस्याओं और उनकी जीवनशैली पर विशेष स्टोरीज. पंचायतनामा: ग्रामीण विकास और जमीनी मुद्दों पर 'पंचायतनामा' के लिए विशेष ग्राउंड रिपोर्टिंग. करियर का सफर प्रभात खबर डिजिटल से अपने करियर की शुरुआत करने वाले अरबिंद ने पत्रकारिता के हर आयाम को बखूबी जिया है. डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझने से पहले उन्होंने आकाशवाणी (All India Radio) और दूरदर्शन जैसे प्रतिष्ठित संस्थानों में एंकरिंग के जरिए अपनी आवाज और व्यक्तित्व की छाप छोड़ी है. शिक्षा और योग्यता UGC NET: अरबिंद मिश्रा ने यूजीसी नेट (UGC NET) उत्तीर्ण की है. मास्टर्स (MA): रांची यूनिवर्सिटी के जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग से एमए की डिग्री. ग्रेजुएशन: रांची यूनिवर्सिटी से ही मास कम्युनिकेशन एंड जर्नलिज्म में स्नातक.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >