रिंकू सिंह जिंबाब्वे के खिलाफ मैच खेलेंगे या नहीं? कोच ने किया खुलासा

Rinku Singh: टी20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मुकाबले में 26 फरवरी को जिंबाब्वे और भारत की टीमें आमने-सामने होंगी. भारत के लिए यह मैच करो या मरो वाला होगा. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को हर हाल में मुकाबला जीतना होगा.

Rinku Singh: जिंबाब्वे के खिलाफ मैच से पहले टीम इंडिया को झटका लगा है. स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह टी20 वर्ल्ड कप के बीच में टीम को छोड़कर अपने घर लौट गए हैं. सुपर 8 के अहम मुकाबले में रिंकू खेलेंगे या नहीं इसको लेकर भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बड़ा खुलासा किया है.

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने रिंकू सिंह पर क्या दिया अपडेट

भारत के बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने बताया-रिंकू सिंह टीम में शामिल हो सकते हैं. बाएं हाथ का यह बल्लेबाज अपने पिता के बीमार होने के कारण मंगलवार को नयी दिल्ली चला गया. उन्होंने कहा, रिंकू के पिता की तबीयत ठीक नहीं थी, इसलिए उसे टीम छोड़नी पड़ी. मुझे लगता है कि वह जिंबाब्वे के खिलाफ मुकाबले से पहले वापस आ जाएगा.

विश्व कप जीतना है तो दबाव से निपटना होगा : कोच

बल्लेबाजी कोच सितांशु कोटक ने कहा- विश्व कप भारत में खेला जा रहा है इसलिए दबाव होना स्वाभाविक है. मेरा मानना है कि आप कोई भी अंतरराष्ट्रीय मैच खेलें दबाव महसूस होता ही है. मेरा मानना है कि हमारे खिलाड़ी दबाव से निपटने में सक्षम है. अगर हम विश्व कप जीतना चाहते हैं तो हमें दबाव से निपटना होगा.

जिंबाब्वे के खिलाफ आक्रामक क्रिकेट खेलेगा भारत

कोच ने कहा- भारत आक्रामक बल्लेबाजी की अपनी रणनीति पर कायम रहेगा. मुझे लगता है कि हमें बहुत सकारात्मक रहना होगा और उसी तरह की क्रिकेट खेलनी होगी जिसने हमें सफलता दिलाई है. हम उसी तरह से खेलेंगे. हमारे रवैए में कोई बदलाव नहीं होगा.

सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को जीतने होंगे बाकी के दोनों मैच

अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 76 रन की हार के बाद भारत को अब सेमीफाइनल में जगह बनाने के लिए अपने बाकी बचे दोनों मैच जीतने होंगे. जिम्बाब्वे के बाद भारत रविवार को कोलकाता में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेलेगा.

ये भी पढ़ें: आईसीसी टी20 रैंकिंग में ईशान किशन की लंबी छलांग, अभिषेक की बादशाहत बरकरार

टी20 वर्ल्ड कप के बीच सूर्यकुमार यादव की पत्नी ने खरीदा 7 करोड़ का फ्लैट, जानें डिटेल

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >