‘अजीब चयन’, इंग्लैंड दौरे की भारतीय टीम पर बोले संजय मांजरेकर, हरभजन, पठान ने कही ये बात

IND vs ENG- Reaction on Indian Squad for England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है. शुभमन गिल को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया है. 18 सदस्यीय दल में कुछ खिलाड़ियों की वापसी हुई है, तो कुछ को बाहर का रास्ता दिखाया गया है. इसी टीम पर टिप्पणियां आ रही हैं.

IND vs ENG- Reaction on Indian Squad for England Tour: भारत के पूर्व बल्लेबाज संजय मांजरेकर ने शनिवार को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की 18 सदस्यीय टेस्ट टीम को ‘अजीब’ करार दिया लेकिन लेकिन नवनियुक्त टेस्ट कप्तान शुभमन गिल के प्रति धैर्य भरा रवैया अपनाने की बात कही. भारत 20 जून से इंग्लैंड के खिलाफ पांच टेस्ट खेलेगा और बल्लेबाजी स्टार गिल को शीर्ष स्टार रोहित शर्मा और विराट कोहली के संन्यास के बाद टीम का नेतृत्व करने की जिम्मेदारी सौंपी गई है जो बड़े बदलाव के दौर से गुजर रही है.

पूर्व बल्लेबाज मांजरेकर ने अपने ‘एक्स’ हैंडल पर अपनी टिप्पणी का कारण बताए बिना लिखा, ‘‘कुल मिलाकर टीम का अजीब चयन. लेकिन भारत के पास इंग्लैंड में कुछ भी खोने के लिए नहीं है. यह बदलाव के दौर से गुजर रही टीम है इसलिए हम सिर्फ शुभकामनाएं दे सकते हैं और जब निवेश पर लाभ (रिर्टन्स) की बात आती है तो सयंम रखें. ’’ बाएं हाथ के साई सुदर्शन और अनुभवी करुण नायर को रोहित और कोहली की जगह टीम में शामिल किया गया है जबकि बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी पहली बार टेस्ट टीम में शामिल किया गया है.

इरफान पठान ने दी टीम इंडिया को बधाई

टीम को बधाई देते हुए पूर्व तेज गेंदबाज इरफान पठान ने लिखा, ‘‘साई सुदर्शन, अर्शदीप सिंह, करुण नायर को पारंपरिक प्रारूप और इंग्लैंड के चुनौतीपूर्ण दौरे के लिए चुने जाने पर बहुत बधाई.’’ उन्होंने आगे लिखा, ‘‘शुभमन गिल को भारतीय टेस्ट कप्तान नियुक्त किए जाने पर बधाई. लेकिन निश्चित रूप से टीम इंडिया को उन परिस्थितियों में मोहम्मद शमी की गेंदबाजी की कमी खलेगी.’’

गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान

पच्चीस साल की उम्र में गिल, मंसूर अली खान पटौदी (21), सचिन तेंदुलकर (23), कपिल देव (24) और रवि शास्त्री (25) के बाद भारत के पांचवें सबसे युवा टेस्ट कप्तान होंगे. गिल भारत के 37वें टेस्ट कप्तान भी हैं. भारत के पूर्व स्पिनर हरभजन सिंह ने लिखा, ‘‘बधाई हो शुभमन गिल. इंग्लैंड में शुभकामनाएं. ’’

आईपीएल फ्रेंचाइजियों ने भी दी बधाई

आईपीएल फ्रेंचाइजी ने भी सोशल मीडिया पर गिल को बधाई दी. रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने ट्वीट किया, ‘‘शुभमन गिल और ऋषभ पंत को बधाई. यह आपके लिए सबसे ज्यादा चमकने का समय है. आगे बढ़िए, अपनी विरासत का निर्माण कीजिए और सपनों को हकीकत में बदलिए.’’ वहीं चेन्नई सुपर किंग्स ने लिखा, ‘‘अगली पीढ़ी से लेकर अगले कप्तान तक. शुभमन गिल ने भारत को टेस्ट क्रिकेट में एक नए अध्याय की ओर अग्रसर किया.’’ गिल की आईपीएल फ्रेंचाइजी गुजरात टाइटन्स ने भी उन्हें बधाई दी, ‘‘एक नए टेस्ट युग का आरंभ. हमारा कप्तान अब ‘टीम इंडिया’ का टेस्ट कप्तान होगा.’’

इंग्लैंड दौरे के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह और कुलदीप यादव.

पंजाब किंग्स ने बनाया IPL का गजब रिकॉर्ड, RCB, CSK और MI अब तक नहीं कर सके हासिल

पंजाब की हार से रोमांचक हुई IPL 2025 प्लेऑफ टॉप-2 की रेस, GT, RCB, PBKS और MI का अब ये है समीकरण

क्या शमी के लिये इंडिया टेस्ट टीम के रास्ते बंद हो गए हैं? अजीत अगरकर ने दिया अपडेट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >