राजकोट में इतिहास की दस्तक, क्या बटलर और अर्शदीप का होगा धमाका? कीर्तिमान रचने का सुनहरा मौका

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज का तीसरा मुकाबला आज राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं, लेकिन सभी की निगाहें अर्शदीप सिंह और जोस बटलर पर रहेंगी.

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की T20I सीरीज जारी है. सीरीज भारत ने पहले दो मुकाबले जीतकर बढ़त बनाई है. आज 28 जनवरी को भारत और इंग्लैंड के बीच T20 सीरीज का तीसरा मुकाबला राजकोट में खेला जाएगा. इस मैच में कई रिकॉर्ड बन सकते हैं, लेकिन सभी की निगाहें दो क्रिकेटर्स पर होंगी. पहला इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर और दूसरे भारतीय तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह. दोनों ही विशेष उपलब्धियों के करीब हैं. यह मुकाबला शाम 7 बजे से शुरू होगा. आप टीवी के सामने बैठें, उससे पहले हम आपको इन धुरंधरों के रिकॉर्ड्स के बारें में बता रहे हैं.  

इंग्लैंड के कप्तान जोस बटलर इस मैच में व्यक्तिगत रूप से एक बड़ा कीर्तिमान हासिल कर सकते हैं. वह भारत में T20I क्रिकेट में सबसे अधिक रन बनाने वाले विदेशी बल्लेबाज बनने के करीब हैं. अब तक जोस बटलर ने भारत में 19 T20I मैचों में 539 रन बनाए हैं. अगर वह तीसरे मैच में 18 रन और बना लेते हैं, तो अफगानिस्तान के मोहम्मद नबी को पीछे छोड़ देंगे, जिन्होंने 25 मैचों में 556 रन बनाए हैं. 

T20I में भारत में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले विदेशी खिलाड़ी

  1. मोहम्मद नबी – 25 मैच, 556 रन
  2. जोस बटलर – 19 मैच, 539 रन
  3. क्विंटन डी कॉक – 12 मैच, 458 रन
  4. ग्लेन मैक्सवेल – 14 मैच, 445 रन
  5. मोहम्मद शहजाद – 13 मैच, 435 रन

इसके अलावा, बटलर के पास 600 रन का आंकड़ा छूने का भी अवसर है. वह इससे 61 रन दूर हैं. वह भारत में T20I क्रिकेट में यह उपलब्धि हासिल करने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन सकते हैं. पहले टी20 में उन्होंने 68 रन की पारी खेली तो दूसरे मैच में 45 रन बनाए. ऐसे में बटलर अगर के लिए यह मुश्किल भी नहीं लगता. इस मैच में जोस बटलर के लिए व्यक्तिगत रिकॉर्ड बनाने का सुनहरा अवसर है.

अर्शदीप सिंह ऐतिहासिक शतक से 1 विकेट दूर

अर्शदीप सिंह अब तक भारत के लिए 62 T20I मैच खेल चुके हैं. इन मैचों में उन्होंने 8.27 की इकॉनमी रेट से 99 विकेट लिए हैं. अगर वह राजकोट में एक और विकेट हासिल कर लेते हैं, तो टी20 अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में उनके 100 विकेट पूरे हो जाएंगे. इससे वह इस फॉर्मेट में सबसे तेज 100 विकेट लेने वाले गेंदबाज बन जाएंगे. फिलहाल यह रिकॉर्ड पाकिस्तान के हारिस रऊफ के नाम है, जिन्होंने 71 मैचों में 100 विकेट लिए थे. अर्शदीप यह उपलब्धि केवल 63 मैचों में हासिल कर सकते हैं, जिससे वह इस श्रेणी में एक नया मानदंड स्थापित कर सकते हैं.

इंग्लैंड के खिलाफ शानदार प्रदर्शन

अर्शदीप ने इंग्लैंड के खिलाफ पहले टी20 मैच में शानदार गेंदबाजी की थी. उन्होंने पहले ही ओवर में फिल साल्ट को कैच आउट करवाया. उसके बाद दूसरे ओवर में बेन डकेट को भी चलता किया. इसी मैच में उन्होंने युजवेंद्र चहल के सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड तोड़ा था. दूसरे टी20 मैच में भी उन्होंने बेहतरीन गेंदबाजी की थी. जहां उन्होंने 4 ओवर में 40 रन देकर 1 विकेट लिया था. तीसरे मैच में कप्तान सूर्यकुमार यादव एक बार फिर अर्शदीप का इस्तेमाल इंग्लिश बल्लेबाजों पर दबाव बनाने के लिए करेंगे.

Champions Trophy: अगर भारत पहुंचा फाइनल में और दुबई में हुआ मैच तो कब मिलेगा टिकट

भारत सीरीज में 2-0 से आगे

भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी20 सीरीज में भारत 2-0 की बढ़त बनाए हुए है. राजकोट में आज का मुकाबला जीतकर भारतीय टीम सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल करने के इरादे से उतरेगी. कप्तान सूर्यकुमार यादव की टीम इंडिया की नजर लगातार तीसरी जीत दर्ज कर सीरीज अपने नाम करने पर होगी, जबकि इंग्लैंड के पास हार टालने का आखिरी मौका रहेगा.

मोहम्मद शमी की फिटनेस समस्या नहीं, लेकिन वापसी केवल गौतम गंभीर के हाथ में! जानिए कैसे?

ICC 2024 के बेस्ट प्लेयर बने जसप्रीत बुमराह, कितने संपत्ति के मालिक हैं स्पीड स्टार, जान कर चौंक जाएंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >