‘नौ महीने पहले अगर…’, नासिर हुसैन ने बताया; इंग्लैंड दौरे के लिए कैसी इंडियन टीम

IND vs ENG Nasser Hussain Reaction on Indian Squad for England Tour: शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान और ऋषभ पंत को उपकप्तान नियुक्त किया गया है. टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली की जगह भरने के लिए युवाओं को मौका दिया गया है. नासिर हुसैन ने गिल को सही विकल्प बताते हुए कहा कि वह टीम को एक नए युग में ले जाने के लिए तैयार हैं.

IND vs ENG Nasser Hussain Reaction on Indian Squad for England Tour: इंग्लैंड दौरे के लिए भारत की आधिकारिक 18 सदस्यीय टीम का ऐलान कर दिया गया. भारतीय टीम में रोहित शर्मा और विराट कोहली के रिटायरमेंट के बाद कप्तान के साथ ही नंबर 4 पर बल्लेबाजी की भी कमी पूरी करने की कोशिश की गई है. शुभमन गिल को आधिकारिक रूप से भारत की टेस्ट टीम का नया कप्तान नियुक्त किया गया है. उनके साथ ही ऋषभ पंत को टीम का उपकप्तान नियुक्त किया गया है. टीम इंडिया अपने अन्य दौरों की अपेक्षा युवा है, हालांकि बीसीसीआई के इस फैसले को इंग्लैंड के पूर्व कप्तान नासिर हुसैन का जबरदस्त समर्थन मिला है. उन्होंने इस फैसले की सराहना की और कहा कि गिल भारतीय टीम को रोहित शर्मा, विराट कोहली और रविचंद्रन अश्विन की रिटायरमेंट के बाद एक नए युग में ले जाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं.

शुभमन को ‘हाई-क्लास प्लेयर’ बताते हुए स्काई स्पोर्ट्स पर बात करते हुए नासिर हुसैन ने कहा, “नौ महीने पहले अगर आप भारत की संभावित टेस्ट टीम बनाते, तो उसमें शायद रविचंद्रन अश्विन, विराट कोहली, रोहित शर्मा जरूर होते, जो भारतीय क्रिकेट के तीन महान खिलाड़ी हैं. अब ये सभी रिटायर हो चुके हैं. रोहित के रिटायरमेंट के बाद एक नए कप्तान की जरूरत थी, और शुभमन को यह जिम्मेदारी मिली है. भारत की कप्तानी करना उनके लिए एक बहुत बड़ा सम्मान है.”

हुसैन ने आगे बताया कि जसप्रीत बुमराह भी कप्तान बन सकते थे, लेकिन चयनकर्ताओं की नजर लंबे समय तक खेलने वाले खिलाड़ी पर है. उन्होंने कहा, “जसप्रीत बुमराह उपकप्तान थे, पहले भी कप्तानी कर चुके हैं, लेकिन यह साफ है कि वह हर पांच टेस्ट नहीं खेल सकते और उनकी चोटों का इतिहास भी है. इसलिए टीम मैनेजमेंट ने लंबी अवधि के लिए विकल्प चुना है, कोई ऐसा जो लंबे समय तक खेले और वे मानते हैं कि शुभमन गिल वही खिलाड़ी हैं. वह एक हाई-क्लास बल्लेबाज हैं, हालांकि उनका विदेशी धरती पर रिकॉर्ड घरेलू के मुकाबले कमजोर है. उन्होंने हाल ही में आईपीएल में अच्छी कप्तानी की है. मैं मानता हूं कि यह एक अच्छा फैसला है.”

हुसैन ने आगे कहा, “जैसा कि मैंने पहले भी कहा, इस टीम में कुछ बड़े नाम अब नहीं हैं और इस वजह से इंग्लैंड के लिए यह एक अच्छा मौका है. लेकिन यह मत समझिए कि यह कोई कमजोर टीम है. यह एक मजबूत टीम है. करुण नायर जैसे खिलाड़ी को लें, जिन्होंने 8 साल से टेस्ट नहीं खेला, लेकिन जब उन्होंने इंग्लैंड के खिलाफ पिछली बार खेला था तो तिहरा शतक जड़ा था और वह फर्स्ट क्लास क्रिकेट में लगातार रन बना रहे हैं.”

5 टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा बाकी

भारत और इंग्लैंड इस दौरे पर 5 टेस्ट मैच खेलेंगे. पहला टेस्ट 20 जून से हेडिंग्ले ओवल में खेला जाएगा. इसी सीरीज के साथ दोनों टीमें विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 की शुरुआत करेंगे. भारतीय टीम की घोषणा तो कर दी गई है, फिलहाल इंग्लिश टीम का ऐलान अभी बाकी है, जिम्बाब्वे के साथ एकमात्र टेस्ट टीम में जीत दर्ज करने के बाद बहुत जल्द इंग्लैंड स्क्वॉड की भी घोषणा हो सकती है.  

दिल्ली का IPL 2025 सफर समाप्त, कप्तान डुप्लेसी ने सीजन पर रखी बात, ऐसा रहा सभी 14 मैचों का हाल

भारतीय टेस्ट टीम में RCB-KKR जीरो, 5 खिलाड़ी एक IPL 2025 टीम से, देखें; कौन-किस टीम का हिस्सा

हैरी ब्रूक ने लपका ‘सुपरमैन’ कैच, हैरान बेन स्टोक्स को नहीं हुआ यकीन, देखें वीडियो

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >