‘अय्यर का टेस्ट टीम में नहीं चुना जाना अच्छा’, इंग्लैंड के दिग्गज ने क्यों कही ऐसी चुभने वाली बात

IND vs ENG No Shreyas Iyer Indian Squad for Englnad Tour: इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम में श्रेयस अय्यर की अनदेखी सबसे बड़ी चर्चा बन गई है. करुण नायर को सात साल बाद वापसी का मौका मिला, जबकि अय्यर को बाहर रखा गया, जो हाल ही में सभी फॉर्मेट्स में अच्छा प्रदर्शन कर चुके हैं. वहीं इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि अय्यर को टीम में नहीं चुनना सही फैसला है.

IND vs ENG No Shreyas Iyer Indian Squad for Englnad Tour: शनिवार को जब इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा हुई, तो श्रेयस अय्यर का टीम से बाहर रहना सबसे बड़ा चर्चा का विषय बन गया. करुण नायर को सात साल बाद टीम में जगह मिली, लेकिन अय्यर को नजरअंदाज कर दिया गया, जबकि उन्होंने पिछले कुछ वर्षों में सभी फॉर्मेट्स में शानदार प्रदर्शन किया है. यहां तक कि आईपीएल में भी उन्होंने शानदार लीडरशिप दिखाते हुए पंजाब किंग्स को पहली बार प्लेऑफ के टॉप पोजीशन पर पहुंचा दिया. रोहित शर्मा और विराट कोहली की टेस्ट से रिटायरमेंट के बाद चयनकर्ताओं के पास कुछ स्थान भरने की चुनौती थी, लेकिन अजित आगरकर की अगुवाई वाली चयन समिति ने साई सुदर्शन और करुण नायर को मौका दिया और अय्यर का इंतजार और लंबा हो गया. हालांकि इंग्लैंड के स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि बीसीसीआई ने अय्यर को मौका न देकर ठीक ही किया है. 

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर मोंटी पनेसर का मानना है कि अय्यर को टीम में नहीं चुनना सही फैसला है. इनसाइड स्पोर्ट्स की एक रिपोर्ट में पनेसर ने कहा, “भारत ने श्रेयस अय्यर को छोड़कर कोई गलती नहीं की. वह उपमहाद्वीप की पिचों पर शानदार बल्लेबाज हैं. उनका स्ट्रोकप्ले फ्लैट पिचों पर बहुत प्रभावशाली होता है. रणजी ट्रॉफी में उनका औसत 64 है, लेकिन इंग्लैंड की स्विंगिंग और सीमिंग परिस्थितियों में वह कमजोर पड़ सकते हैं. तकनीकी रूप से वह टेस्ट क्रिकेट में इंग्लैंड में सफल नहीं हो पाएंगे.”

‘स्पिनिंग ट्रैक पर सुपरस्टार हैं अय्यर’- पनेसर

पनेसर ने आगे कहा, “फ्लैट और स्पिनिंग पिचों पर अय्यर सुपरस्टार हैं. लेकिन स्विंग और सीमिंग कंडीशंस में उनका तकनीक काम नहीं आता. वह गेंद को देर से नहीं खेलते, सॉफ्ट हैंड्स नहीं हैं, फुर्तीली कलाइयां हैं लेकिन पैरों की मूवमेंट कम होती है. उनकी हैंड-आई कोऑर्डिनेशन शानदार है, जो तेज और उछाल भरी पिचों पर काम आती है. भारत में या श्रीलंका जैसे स्पिन-अनुकूल देशों में उन्हें टेस्ट टीम में जरूर जगह मिलनी चाहिए. ऑस्ट्रेलिया की बाउंसी पिचों पर भी वह अच्छा कर सकते हैं.”

श्रेयस अय्यर. इमेज- सोशल मीडिया.

श्रेयस अय्यर का टेस्ट करियर

श्रेयस अय्यर ने अब तक अपने टेस्ट करियर में भारत में 9 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें उन्होंने 534 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका सर्वोच्च स्कोर 105 रहा है, जबकि उनका बल्लेबाजी औसत 35.6 और स्ट्राइक रेट 63.79 का रहा है. घरेलू सरजमीं पर उन्होंने 1 शतक और 3 अर्धशतक लगाए हैं. वहीं विदेशी धरती पर अय्यर ने 5 टेस्ट मैच खेले हैं, जिनमें 277 रन बनाए हैं. विदेश में उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 87 रहा है, जबकि औसत 39.57 और स्ट्राइक रेट 61.55 का रहा है. विदेशों में उन्होंने 2 अर्धशतक लगाए हैं, लेकिन अभी तक कोई शतक नहीं बना पाए हैं.

पहली नजर में अय्यर का विदेश में औसत भारत से थोड़ा बेहतर है, लेकिन इनमें से ज्यादातर रन बांग्लादेश में आए हैं. इंग्लैंड में उन्होंने केवल एक टेस्ट खेला है जिसमें दो पारियों में सिर्फ 34 रन बनाए. एशिया के बाहर अय्यर ने छह पारियों में केवल 75 रन बनाए हैं, जिसमें सर्वोच्च स्कोर 31 रहा है.

अय्यर के लिए आगे का रास्ता

फिलहाल श्रेयस और उनकी टीम पंजाब किंग्स आईपीएल 2025 में गजब का खेल दिखा रही है. पंजाब ने इस सीजन अब तक खेले गए 14 मैचों में से 9 में जीत दर्ज करते हुए पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान कब्जाया हुआ है. 11 साल बाद पंजाब ने प्लेऑफ में पहुंचने की सफलता पाई है. वहीं अब अय्यर की नजर टेस्ट टीम में वापसी पर होगी. इंग्लैंड सीरीज के बाद भारत को वेस्टइंडीज और दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू टेस्ट खेलने हैं, जबकि अगले साल श्रीलंका का दौरा भी है. हालांकि चयनकर्ता फिलहाल उन्हें सीमित ओवरों के खिलाड़ी के तौर पर देख रहे हैं, लेकिन उनके पास खुद को साबित करने का समय और मंच दोनों मौजूद हैं.

यस! यस! प्रीति जिंटा… श्रेयस अय्यर का छक्का, पंजाब की जीत और डिंपल गर्ल का रिएक्शन, देखें वीडियो

IPL 2025: हार्दिक पांड्या ने लगाई ट्रिपल सेंचुरी, टी20 क्रिकेट में हासिल किया ये अद्भुत मुकाम

‘मुझे सबसे ज्यादा डराता है’, ऑस्ट्रेलियन एंबेसडर इस भारतीय क्रिकेटर की लय और ताकत से भय में

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >