बुमराह के नौ विकेट होते अगर…, सचिन तेंदुलकर ने जस्सी की तारीफ की और इन फील्डर्स को ‘लताड़ा’

IND vs ENG Sachin Tendulkar Praises Jasprit Bumrah: भारत-इंग्लैंड पहले टेस्ट के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने 5 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की और विदेशी जमीन पर 12 बार फाइफर लेकर कपिल देव की बराबरी की. बुमराह की बदौलत इंग्लैंड भारत के 471 रन के जवाब में 465 रन पर ऑलआउट हो गया. सचिन तेंदुलकर ने बुमराह की तारीफ करते हुए कहा कि उनके विकेटों की संख्या 9 हो सकती थी, अगर…

IND vs ENG Sachin Tendulkar Praises Jasprit Bumrah: भारत-इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे  पहले टेस्ट मैच के तीसरे दिन जसप्रीत बुमराह ने शानदार गेंदबाजी की. उन्होंने इंग्लैंड की पहली पारी में पांच विकेट झटके. इसके साथ ही वे 12वीं बार विदेशी मैदान पर 5 विकेट लेने के मामले में कपिल देव के बराबर आ गए. उनकी शानदार गेंदबाजी की बदौलत इंग्लैंड भारत के 471 रन के जवाब में 6 रन पहले 465 रन पर ही ऑलआउट हो गया. रविवार, 22 जून को भारतीय बल्लेबाजी के दिग्गज सचिन तेंदुलकर ने इंग्लैंड की पहली पारी में पांच विकेट झटकने वाले जसप्रीत बुमराह की जमकर सराहना की. बल्लेबाजी के लिए अनुकूल माने जाने वाले ट्रैक पर इंग्लैंड के खिलाफ बुमराह ने 24.4 ओवर में 83 रन देकर 5 विकेट लिए.

बुमराह ने इंग्लैंड की पारी को जोश टंग को क्लीन बोल्ड कर समाप्त किया. बुमराह अब तक इस मैच में भारत के सबसे प्रभावशाली गेंदबाज रहे. उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में अपना 14वां पांच विकेट (फाइफर) हासिल किया. इसके साथ ही उन्होंने SENA देशों में भी अपने 150 विकेट पूरे किए, यह किसी भी एशियाई गेंदबाज की ओर पहली बार हासिल किया गया है. सचिन तेंदुलकर ने उनकी तारीफ में ट्वीट करते हुए लिखा, “बधाई हो बुमराह! एक नो बॉल और 3 ड्रॉप कैच तुम्हारे और नऊ (9) विकेटों के बीच खड़े थे.” इसके साथ ही सचिन ने एक इमोजी भी लगाई. 

तीसरे दिन भारतीय फील्डर्स ने बुमराह की गेंदों पर चार कैच टपकाए, जिसकी वजह से उन्हें और विकेट नहीं मिल पाए. इनमें से तीन यशस्वी जायसवाल ने और एक रवींद्र जडेजा ने छोड़ा था. हैरी ब्रूक को कुल तीन बार जीवनदान मिला, 46 (ऋषभ पंत) और 82 के निजी स्कोर पर (यशस्वी जायसवाल) उनके दो कैच छूटे. इसके अलावा बुमराह ने दूसरे दिन के आखिरी ओवर में एक नो-बॉल फेंकी थी, जिस पर हैरी ब्रूक शून्य पर आउट हो सकते थे. ब्रूक की पारी लंबी चली, लेकिन 99 के स्कोर पर वे प्रसिद्ध कृष्णा का शिकार बने. वहीं रविंद्र जडेजा को रफ से अच्छी टर्न मिल रही थी और उनकी भी एक गेंद को विकेट कीपर ऋषभ पंत पकड़ने में नाकाम रहे जो ऊंची उठी थी.

IND vs ENG पहले टेस्ट मैच का हाल

वहीं मैच की बात करें, तो क्रिस वोक्स (38 गेंदों पर 55 रन) ने अपेक्षाकृत अनुमानित भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण पर आक्रमण करते हुए इंग्लैंड को भारत के 471 के स्कोर के करीब पहुंचा दिया. इसके बाद पहली पारी में मिली 6 रन की लीड को आगे बढ़ाते हुए भारत ने तीसरे दिन बारिश के कारण समय से पहले समाप्त हुए मैच में 2 विकेट के नुकसान पर 90 रन पर समाप्त की. केएल राहुल 47 रन और कप्तान शुभमन गिल 6 रन बनाकर नाबाद हैं. 

‘एंडरसन-तेंदुलकर’ ट्रॉफी के नाम से खुश नहीं हैं सुनील गावस्कर, अब चाहते हैं ये बदलाव, इंडियंस से की ये अपील

पहले टेस्ट में जीत के लिए कितना रन होगा काफी? ओली पोप चाहते हैं कम से कम, भारत को बनाने होंगे इतने

‘जब तक भगवान ने…’, भड़के बुमराह ने दिया करारा जवाब, आलोचकों को सुनाया खरा-खरा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >