मैनचेस्टर में गिल-राहुल क्या जमे बॉल टैंपरिंग पर उतरे अंग्रेज, वीडियो सबूत से खुल गया सारा खेल, देखें

Brydon Carse accused of Ball Tampering: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे टेस्ट में इंग्लैंड ने पहली पारी 627 रन पर खत्म कर भारत पर 311 रन की बढ़त बना ली. भारत की दूसरी पारी की शुरुआत बेहद खराब रही, जब जायसवाल और सुदर्शन पहले ही ओवर में शून्य पर आउट हो गए. इसके बाद शुभमन गिल और केएल राहुल ने 172 रन की मजबूत साझेदारी की, लेकिन इसी दौरान इंग्लिश गेंदबाज ब्रायडन कार्से पर बॉल टैंपरिंग का आरोप लग गया.

Brydon Carse accused of Ball Tampering: एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी के चौथे मैच में इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी 627 पर समाप्त की और भारत से 311 रन की लीड ली. मैनचेस्टर में खेले जा रहे टेस्ट मैच के चौथे दिन जब भारत की दूसरी पारी शुरू हुई, तो ऐसा लगा कि यह मैच इसी दिन समाप्त हो जाएगा. ओपनर यशस्वी जायसवाल और दूसरे नंबर पर उतरे साई सुदर्शन पहले ही ओवर में 0 पर पवेलियन लौट गए. लेकिन इसके बाद भारतीय कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल ने शानदार साझेदारी करते हुए 172 रन जोड़ दिए. लेकिन ओल्ड ट्रैफर्ड में भारत और इंग्लैंड के बीच जारी टेस्ट मुकाबले के चौथे दिन एक बड़ी विवादित घटना सामने आई है. भारत की दूसरी पारी के दौरान शुभमन गिल और केएल राहुल जब इंग्लिश गेंदबाजों पर हावी होने लगे, तभी इंग्लैंड के गेंदबाज पर खेल भावना से समझौता करने का आरोप लग गया. 

इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह गेंद से कथित रूप से छेड़छाड़ (Ball Tampering) करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में दिख रहा है कि भारत की दूसरी पारी के 12वें ओवर में, जब शुभमन गिल ने ब्रायडन कार्स को लगातार दो चौके मारे, तो अगली ही गेंद पर कार्स ने कुछ अजीब हरकत की. कार्स ने गेंद को अपने फॉलो-थ्रू में पैरों से रोका, जो सामान्य बात है, लेकिन इसके बाद उन्होंने गेंद को जमीन पर रखकर अपने जूते के नीचे दबा दिया. ऐसा करते वक्त उन्होंने जानबूझकर गेंद के चमकदार हिस्से को अपने स्पाइक्स से रगड़ने की कोशिश की, जिससे गेंद की सतह को नुकसान पहुंच सके. 

पहले भी ऐसा कर चुकी है इंग्लिश टीम

इंग्लिश टीम के ऊपर इस तरह के आरोप पहले भी लग चुके हैं. 15 अगस्त 2021 को भारत और इंग्लैंड के बीच लंदन में दूसरा टेस्ट मैच खेला जा रहा था, उस मैच में भी इसी तरह इंग्लैंड के खिलाड़ियों ने गेंद को पैर से दबाया था. इस समय काफी बवाल मचा था. उस समय विकेट पर अजिंक्य रहाणे और चेतेश्वर पुजारा बैटिंग कर रहे थे. क्रिस वुड ने उस समय अपने पैर से गेंद को मारकर उसे टैंपर करने की कोशिश की थी.

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग, जो उस समय स्काई स्पोर्ट्स की लाइव कमेंट्री कर रहे थे, उन्होंने इस हरकत को तुरंत नोटिस किया और ऑन-एयर कहा कि कार्स ने अपनी आखिरी गेंद पर कुछ “गड़बड़” की है. पोंटिंग के मुताबिक, “कार्स गेंद को रोकते हैं, फिर झुककर उसे उठाने की बजाय अपने बूट के नीचे दबा देते हैं. ये देखना साफ था कि गेंद के एक हिस्से पर स्पाइक्स से गहरा निशान बना दिया गया.” अंपायर या मैच रेफरी इस घटना पर कोई आधिकारिक कार्रवाई कर सकते हैं, क्योंकि बॉल टेम्परिंग क्रिकेट में एक गंभीर अपराध माना जाता है. 

ये भी पढ़ें:-

एशिया कप में भारत-पाक के खेलने पर इस पाकिस्तानी को आया गुस्सा, कहा- सुविधा के अनुसार देशभक्ति करना बंद करो

टूट गया ‘यूनिवर्स बॉस’ का रिकॉर्ड, क्रिस गेल को पीछे कर रोवमैन पॉवेल बढ़े आगे, फिर भी हार गया वेस्टइंडीज

विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड तोड़ा, गिल की नजरें अब गावस्कर और ब्रैडमैन के इन कीर्तिमानों पर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >