पुणे में टीम इंडिया में बदलाव! इन खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका, जानें चौथे टी20 के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग XI

IND vs ENG: भारत और इंग्लैंड के बीच आज शुक्रवार को चौथा टी20 मैच पुणे में खेला जाएगा. चौथे टी20 में भारतीय टीम में बदलाव देखने को मिल सकता है. दो खिलाड़ियों की वापसी हो सकती है.

IND vs ENG: इंडिया और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज में 2-1 से आगे चल रही भारतीय टीम आज शुक्रवार को पुणे के MCA स्टेडियम में सीरीज जीतने के इरादे से उतरेगी. राजकोट में खेले गए तीसरे टी20 मैच में भारतीय टीम को 26 रनों से हार का सामना करना पड़ा था. जबकि कोलकाता और चेन्नई में खेले गए मैच में भारत ने क्रमशः 7 विकेट और 2 विकेट से जीत दर्ज की थी. तीसरे मैच में मोहम्मद शमी की 14 महीने बाद वापसी हुई थी. पुणे में होने वाले चौथे मैच में एक बार फिर अनुभवी तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी पर सभी की निगाहें रहेंगी. पिछले मैच में राजकोट में उन्होंने जोरदार समर्थन के बावजूद तीन ओवर में 25 रन लुटाए और खास प्रभाव नहीं छोड़ पाए. हालांकि, उम्मीद की जा रही है कि अर्शदीप सिंह की वापसी होगी, लेकिन वह शमी की जगह नहीं लेंगे.

अर्शदीप की वापसी और भारतीय बैटिंग लाइनअप

तीसरे टी20 में अर्शदीप को आराम दिया गया था, लेकिन उनकी पावरप्ले में स्विंग गेंदबाजी भारत के लिए अहम साबित हो सकती है. वहीं, ओपनिंग जोड़ी संजू सैमसन और अभिषेक शर्मा बरकरार रहने की उम्मीद है. अभिषेक तीन मैचों में 212.96 के स्ट्राइक रेट से 115 रन बना चुके हैं, जबकि सैमसन अभी तक खास प्रदर्शन नहीं कर पाए हैं.

मिडिल ऑर्डर में तिलक वर्मा (109 रन, हाई स्कोर 72) और सूर्यकुमार यादव की जोड़ी भारत की बड़ी ताकत होगी. हालांकि सूर्यकुमार की बैटिंग भारतीय खेमे के लिए चिंता का कारण जरूर होगा. हार्दिक पांड्या भी बल्लेबाजी में योगदान देने के साथ अब तक तीन मैचों में पांच विकेट ले चुके हैं. पिछले मैच में रिंकू सिंह चोट के कारण नहीं खेल पाए थे और भारतीय टीम राजकोट में खेले गए मैच में मध्यक्रम में धीमी बल्लेबाजी के कारण संघर्ष कर रही थी, ऐसे में रिंकू की वापसी भी संभव हैं. वे ध्रुव जुरेल की जगह ले सकते हैं. 

ऑलराउंडर्स और गेंदबाजी लाइनअप

स्पिन ऑलराउंडर अक्षर पटेल और रमनदीप सिंह भी खेल सकते हैं. रमनदीप को अब तक ज्यादा मौके नहीं मिले हैं, लेकिन नितीश कुमार रेड्डी की चोट के बाद उन्हें टीम में शामिल किया गया है. वह वॉशिंगटन सुंदर या रवि बिश्नोई में से किसी एक की जगह ले सकते हैं.

गेंदबाजी की बात करें तो वरुण चक्रवर्ती अब तक 10 विकेट लेकर सीरीज के सबसे सफल गेंदबाज रहे हैं और अपनी जगह बनाए रखेंगे. मोहम्मद शमी और अर्शदीप सिंह भारतीय पेस अटैक का अहम हिस्सा होंगे.

IND vs ENG 4th 20 भारत की संभावित प्लेइंग XI

ओपनर्स:

  • संजू सैमसन
  • अभिषेक शर्मा

मिडिल ऑर्डर:

  • तिलक वर्मा
  • सूर्यकुमार यादव
  • रिंकू सिंह
  • हार्दिक पांड्या (ऑलराउंडर)
  • अक्षर पटेल (ऑलराउंडर)
  • वॉशिंगटन सुंदर/ रमनदीप सिंह (ऑलराउंडर)

गेंदबाज:

  • मोहम्मद शमी
  • अर्शदीप सिंह
  • वरुण चक्रवर्ती

चौथे टी20 मैच में इंग्लैंड की प्लेइंग XI

जोस बटलर (कप्तान), हैरी ब्रूक (उपकप्तान), फिल साल्ट (विकेट कीपर), जैकब बेथेल, लियाम लिविंगस्टोन, जोफ्रा आर्चर, गस एटकिंसन, बेन डकेट, जेमी ओवरटन, आदिल राशिद और मार्क वुड 

भारत की टीम इस मैच को जीतकर सीरीज अपने नाम करना चाहेगी, जबकि इंग्लैंड की नजरें इसे 2-2 से बराबरी पर लाने पर होंगी. पुणे में एक हाई-वोल्टेज मुकाबले की पूरी उम्मीद है.

चौथे टी20 में जीत के इरादे से उतरेगी टीम इंडिया, पिच और मौसम का हाल, कहां देख सकेंगे लाइव मैच, जानें पूरी डिटेल

Ranji Trophy: विराट कोहली को देखने के लिए कक्षा 2 की छात्रा ने किया स्कूल बंक

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >