IND vs ENG 3rd Test Highlights: भारत 242 रन पीछे, जायसवाल, नायर और पंत हुए आउट

IND vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: लॉर्ड्स मे खेले जा रहे तीसरे टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने पहली पारी में 3 विकेट के नुकसान पर 145 रन बना लिए हैं. भारत अब भी इंग्लैंड से 242 रन पीछे है, जिसने पहली पारी में 387 रन बनाए थे. केएल राहुल अर्धशतक जड़ चुके हैं. वीकेटकीपिंग करते हुए चोटिल हुए पंत बल्लेबाजी के लिए पांचवें नंबर पर उतरे और 19 रन बनाकर खेल रहे हैं.

IND vs ENG 3rd Test Day 2 Highlights: भारत ने इंग्लैंड के पहली पारी में 387 रन के जवाब में शुक्रवार को तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन स्टंप तक तीन विकेट पर 145 रन बना लिए. दिन का खेल खत्म होने पर केएल राहुल 53 रन जबकि ऋषभ पंत 19 रन बनाकर खेल रहे थे. भारतीय टीम अभी पहली पारी के हिसाब से 242 रन से पीछे है. करुण नायर 40 रन, कप्तान शुभमन गिल 16 रन और यशस्वी जायसवाल 13 रन बनाकर आउट हो गए. इससे पहले जसप्रीत बुमराह ने सीरीज में लगातार दूसरी बार पांच विकेट (74 रन देकर पांच विकेट) झटके लेकिन जो रूट (104 रन) के 37वें शतक के बाद निचले क्रम में जैमी स्मिथ (51 रन) और ब्रायडन कार्स (56 रन) ने शानदार अर्धशतक जड़कर आठवें विकेट के लिए 84 रन की साझेदारी निभाई और इंग्लैंड को पहली पारी में 387 रन तक पहुंचाया. बुमराह के अलावा मोहम्मद सिराज और नीतीश कुमार रेड्डी ने दो-दो विकेट चटकाए.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >