दुर्लभ संयोग! अगर पाकिस्तान एशिया कप 2025 फाइनल में पहुंचा, तो 41 सालों में पहली बार होगा ऐसा

Asia Cup 2025 Final: एशिया कप 2025 के सुपर 4 चरण से भारत ने फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. खिताबी मुकाबले के लिए दूसरी टीम के तौर पर अब बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच भिड़ंत होगी. अगर पाकिस्तान फाइनल में जगह बनाने में कामयाब रहता है, तो इस टूर्नामेंट के 41 सालों में एक दुर्लभ संयोग बनेगा.

Asia Cup 2025 Final: 9 सितंबर से शुरू हुआ एशिया कप 2025 अब अपने ढलान पर है. पहली बार इस टूर्नामेंट में 8 टीमों ने हिस्सा लिया, जिन्हें दो ग्रुप में बांटा गया. ग्रुप ए में भारत, पाकिस्तान, ओमान और यूएई रहे, जबकि ग्रुप बी में अफगानिस्तान, श्रीलंका, बांग्लादेश और हांगकांग शामिल रहे. ग्रुप स्टेज में चार टीमें बाहर हो गईं और सुपर 4 में भारत, पाकिस्तान और श्रीलंका, बांग्लादेश ने क्वालिफाई किया. भारत ने सुपर 4 स्टेज में दो मैच जीतने के साथ ही फाइनल के लिए क्वालिफाई कर लिया है. वहीं श्रीलंका दो मैच हारकर इस रेस से बाहर हो चुका है. ऐसे में अब फाइनल की जंग में 25 सितंबर को पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होने वाले मैच में जो भी जीतेगा वह 28 सितंबर को भारत के खिलाफ खिताबी जंग में उतरेगा. इस समीकरण में अगर पाकिस्तान एशिया कप 2025 के फाइनल में जगह बनाता है, तो इस टूर्नामेंट के 41 सालों में पहली बार एक दुर्लभ समीकरण बनेगा. 

1984 से 2025 तक 41 सालों में एशिया कप के अब तक 16 संस्करण हुए हैं. लेकिन क्रिकेट के धुर प्रतिद्वंद्वी भारत और पाकिस्तान आज तक इस महाद्वीपीय टू्र्नामेंट के फाइनल में कभी आमने-सामने नहीं हुए हैं. लेकिन अगर सलमान अली आगा की अगुआई वाली पाकिस्तानी टीम शुक्रवार को बांग्लादेश को हरा देती है, तो 41 साल में पहली बार दोनों राइवल फाइनल में भिड़ेंगे. दिलचस्प बात यह है कि टूर्नामेंट के 16 में से 15 संस्करणों में हिस्सा लेने के बावजूद दोनों टीमें कभी भी फाइनल में नहीं भिड़ीं. भारत ने अब तक 8 बार ( 7 बार वनडे और 1 बार टी20 कप) और पाकिस्तान ने 2 बार खिताब जीता है, लेकिन एक-दूसरे को फाइनल में हराने का मौका दोनों को नहीं मिला.

20 भिड़ंत में भारत का पलड़ा रहा है भारी

एशिया कप में अब तक भारत और पाकिस्तान 20 बार टकराए हैं. इनमें भारत ने 12 मुकाबले जीते हैं, जबकि पाकिस्तान ने 6 में बाजी मारी है और 2 मैच बेनतीजा रहे. टी20 प्रारूप में भारत 5 में से 4 मैच जीता है, जबकि पाकिस्तान को 1 जीत मिली है. वहीं, वनडे में 17 मैचों में भारत ने 10 और पाकिस्तान ने 5 जीत हासिल की हैं. भारत ने एशिया कप साल 1984, 1988, 1990-91, 1995, 2010, 2016, 2018, 2023 में जीता है, जबकि  पाकिस्तान ने वर्ष 2000 और 2012 में इस टूर्नामेंट को जीता था. हालांकि आज तक दोनों टीमों के बीच फाइनल में कभी भिडंत नहीं हुई. ऐसे में अगर एशिया कप 2025 में पाकिस्तान बांग्लादेश को हराकर फाइनल के लिए क्वालिफाई करता है, तो यह अपने आप में अलग ही संयोग बनेगा. 

भारत-पाकिस्तान का एशिया कप के 41 सालों में कैसा रहा सफर. जानने के लिए यहां क्लिक करें

एशिया कप 2025 में दोनों टीमों का सफर

इस टूर्नामेंट में दोनों टीमों के सफर की बात करें, तो भारत ने ग्रुप स्टेज में यूएई, पाकिस्तान (14 सितंबर) और ओमान को हराकर सुपर 4 में जगह बनाई, तो पाकिस्तान ने केवल भारत के खिलाफ मुकाबला गंवाकर. सुपर 4 में भारत ने एकबार फिर पाकिस्तान (21 सितंबर) को हराया, बांग्लादेश (24 सितंबर) को शिकस्त दी. वहीं पाकिस्तान ने श्रीलंका को (23 सितंबर) को हराकर अपनी उम्मीदों को जिंदा रखा हुआ है. वहीं बांग्लादेश ने भी द्वीपीय देश श्रीलंका को हराकर दहाड़ लगाई है. 

बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान मैच से होगा फाइनल वाली टीम का फैसला

बांग्लादेश और पाकिस्तान के बीच यह मैच दुबई में खेला जाएगा. इन दोनों में से जो टीम विजयी रहेगी, वह भारत के खिलाफ फाइनल में उतरेगी. रात 8 बजे से होने वाला यह मुकाबला आप सोनी लिव एप पर ऑनलाइन और टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर विभिन्न भारतीय भाषाओं में देख सकते हैं. दोनों टीमों का सेमीफाइनल स्क्वॉड इस प्रकार है.

बांग्लादेश टीम: सैफ हसन, तंजीद हसन तमीम, परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, जेकर अली (विकेटकीपर/कप्तान), मोहम्मद सैफुद्दीन, रिशाद हुसैन, तंजीम हसन साकिब, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, लिटन दास, महेदी हसन, तस्कीन अहमद, शोरफुल इस्लाम, नुरुल हसन

पाकिस्तान टीम: साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सईम अयूब, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद, हसन अली, मोहम्मद वसीम जूनियर, सलमान मिर्जा, सुफियान मुकीम, खुशदिल शाह, हसन नवाज

ये भी पढ़ें:-

अक्खी दुनिया एक तरफ, मेरा बुमराह…, संजना ने पति जसप्रीत के लिए क्यों कहा ऐसा, देखें वीडियो 

हाथों में बटर लगाकर उतरती है टीम इंडिया! एशिया कप 2025 में कैच छोड़ने में सबसे ऊपर; हांगकांग से भी बुरा है हाल

शर्मनाक! टीम इंडिया ने एक ही खिलाड़ी का कैच 4 बार टपकाया, इस दुर्लभ रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >