हार्दिक पांड्या ने छोड़ा गुजरात टाइटंस का साथ, अगली सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए खेलेंगे आईपीएल

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या आईपीएल में गुजरात टाइटंस फ्रेंचाइजी को छोड़कर फिर से मुंबई इंडियंस में शामिल हो गए हैं. मुंबई ने एक पूरी तरह से नकद सौदे के द्वारा हार्दिक को अपनी टीम में वापस लाया. पहले भी हार्दिक मुंबई इंडियंस का ही हिस्सा थे.

हार्दिक पांड्या की मुंबई इंडियंस में घर वापसी हो गयी है. आईपीएल 2024 में हार्दिक एक बार फिर मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते नजर आएंगे. समाचार एजेंसी पीटीआई ने इसकी पुष्टि की है. पहले पंड्या को गुजरात टाइटंस द्वारा दी गई रिटेंशन सूची में शामिल किया गया था, जिससे सभी हैरान थे. लेकिन रिटेंशन की प्रारंभिक समय सीमा समाप्त होने के बाद व्यापार पूरा हो गया था. रिटेंशन की समय सीमा 26 नवंबर को समाप्त हो गई लेकिन ट्रेडिंग विंडो 12 दिसंबर तक खुली रहेगी इस वजह से यह सौदा पूरा किया जा सका. ऐसा माना जाता है कि यह पूरी तरह से नकद सौदा था और पंड्या से बदला-बदली के लिए इस सौदे में कोई अन्य खिलाड़ी शामिल नहीं था.

हार्दिक ने दो बार गुजरात को फाइनल में पहुंचाया

साल 2022 में गुजरात टाइटंस में शामिल होने से पहले हार्दिक पांड्या ने मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल के सात सीजन खेले हैं. गुजरात टाइटंस में शामिल होने के बाद, पंड्या ने लगातार दो आईपीएल फाइनल में टीम का नेतृत्व किया. उन्होंने पहली ही बार में अपनी टीम को ट्रॉफी दिलाई. लेकिन दूसरे सीजन में उनकी टीम फाइनल में एमएस धोनी की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स से हार गई.

Also Read: IPL 2024 Auction: सभी 10 फ्रेंचाइजी के रिटेन और रिलीज किए गए खिलाड़ियों की पूरी सूची

धोनी के फैंस को मिली खुशखबरी

एमएस धोनी की सीएसके 2023 में पांचवी बार आईपीएल चैंपियन बनी है. सीएसके ने मुंबई की पांच ट्रॉफी की बराबरी कर ली है. इधर धोनी के फैंस के लिए भी एक अच्छी खबर है. धोनी अगले सीजन के लिए सीएसके की योजनाओं का हिस्सा हैं. टीम का नेतृत्व भी धोनी के ही जिम्मे होगा. मुंबई इंडियंस की ओर से रिलीज किए गए खिलाड़ियों में बड़ा नाम इंग्लैंड के तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और क्रिस जॉर्डन का है.

जसप्रीत बुमराह का दिखेगा जलवा, पिछली बार थे चोटिल

पिछले सीजन में फैंस को उम्मीद थी कि आर्चर अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करेंगे और एमआई को छठी ट्रॉफी दिलाएंगे. लेकिन चोटों ने उनके सीजन को बाधित कर दिया और उनके प्रदर्शन को भी प्रभावित किया. अपने पांच मैचों में, वह केवल दो विकेट ले सके और काफी रन लुटाए. रिलीज किए गए अन्य खिलाड़ियों में भारतीय खिलाड़ी अरशद खान, रमनदीप सिंह, रितिक शौकीन, राघव गोयल शामिल हैं. पिछले साल जसप्रीत बुमराह के प्रतिस्थापन के रूप में लाए गए संदीप वारियर को भी रिलीज कर दिया गया है.

Also Read: एमएस धोनी के फैन्स के लिए बड़ी खबर, सीएसके टीम का हुआ ऐलान

पिछली बार क्वालीफायर में बाहर हुआ था मुंबई इंडियंस

दक्षिण अफ्रीकी युवा खिलाड़ी ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन ऑनसन और ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज रिले मेरेडिथ को भी रिलीज कर दिया गया है. एमआई ने कैमरून ग्रीन, नेहल वढेरा, डेवाल्ड ब्रेविस, शम्स मुलानी, जेसन बेहरेनडॉर्फ, विष्णु विनोद जैसे खिलाड़ियों को अपने साथ बरकरार रखा है. पिछले सीजन में एमआई प्लेऑफ तक पहुंची थी. हालांकि, वे क्वालीफायर 2 में गुजरात टाइटंस से हारकर उसे बाहर होना पड़ा था.

मुंबई इंडियंस

रिटेन : रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, तिलक वर्मा, टिम डेविड, विष्णु विनोद, अर्जुन तेंदुलकर, कैमरन ग्रीन, शम्स मुलानी, नेहाल वढेरा, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, पीयूष चावला, आकाश मधवाल, जेसन बेहरेनडॉर्फ, रोमारियो शेफर्ड (ट्रेड).

रिलीज : अरशद खान, रमनदीप सिंह, ऋतिक शौकीन, राघव गोयल, जोफ्रा आर्चर, ट्रिस्टन स्टब्स, डुआन जानसेन, झाय रिचर्डसन, रिले मेरेडिथ, क्रिस जॉर्डन, संदीप वारियर.

ट्रेडिंग कर लाए गए : हार्दिक पांड्या

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By AmleshNandan Sinha

अमलेश नंदन सिन्हा प्रभात खबर डिजिटल में वरिष्ठ पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. इनके पास हिंदी पत्रकारिता में 20 से अधिक वर्षों का अनुभव है. रांची विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई करने के बाद से इन्होंने कई समाचार पत्रों के साथ काम किया. इन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत रांची एक्सप्रेस से की, जो अपने समय में झारखंड के विश्वसनीय अखबारों में से एक था. एक दशक से ज्यादा समय से ये डिजिटल के लिए काम कर रहे हैं. झारखंड की खबरों के अलावा, समसामयिक विषयों के बारे में भी लिखने में रुचि रखते हैं. विज्ञान और आधुनिक चिकित्सा के बारे में देखना, पढ़ना और नई जानकारियां प्राप्त करना इन्हें पसंद है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >