दुनिया के सबसे सफल टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ vs विराट कोहली? टोटल रिकॉर्ड्स पर एक नजर

Graeme Smith vs Virat Kohli a Look at Test Record: 12 मई को विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया। उन्होंने इंस्टाग्राम के जरिए अपने 14 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय टेस्ट सफर को विदाई दी. इस दौरान उन्होंने कई ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किए. उनके रिटायरमेंट के मौके पर अब उनकी तुलना टेस्ट इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक ग्रीम स्मिथ से की जा रही है. आइए एक नजर डालते हैं इन दोनों दिग्गजों के आंकड़ों और उपलब्धियों पर.

Graeme Smith vs Virat Kohli a Look at Test Record: विराट कोहली ने 12 मई को अपने संन्यास की घोषणा कर दी. उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए अपने 14 साल के क्रिकेट कैरियर को अलविदा कह दिया. विराट ने 2011 में वेस्टइंडीज के खिलाफ अपना टेस्ट कैरियर शुरू किया था, जिसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2025 में समाप्त किया. इतने सालों में उन्होंने ढेरों रिकॉर्ड अपने नाम किए. ऐसे में विराट की तुलना टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में से एक ग्रीम स्मिथ से तुलना करते हुए रिकॉर्ड्स पर नजर डालते हैं. 

ग्रीम स्मिथ और विराट कोहली दोनों ही अपने-अपने दौर में टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल कप्तानों में गिने जाते हैं. ग्रीम स्मिथ ने 8 मार्च 2002 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ अपने कैरियर की शुरुआत की और अंतिम मैच 1 मार्च 2014 तक, 117 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 9265 रन बनाए, जबकि विराट कोहली ने 123 टेस्ट में 9230 रन बनाए. बल्लेबाजी के मामले में दोनों लगभग बराबर नजर आते हैं, लेकिन कोहली ने जहां 30 शतक लगाए, वहीं स्मिथ के नाम 27 शतक दर्ज हैं. स्मिथ का उच्चतम स्कोर 277 रन रहा, जबकि कोहली का बेस्ट 254* नाबाद रहा है. औसत की बात करें तो स्मिथ का बैटिंग एवरेज 48.23 और स्ट्राइक रेट 59.67 रहा, जबकि कोहली का एवरेज 46.85 और स्ट्राइक रेट 55.57 रहा.

कप्तानी के मोर्चे पर ग्रीम स्मिथ का रेकॉर्ड कहीं अधिक प्रभावशाली रहा है. उन्होंने बतौर कप्तान 53 टेस्ट मैच जीते, जो अब तक का एक विश्व रिकॉर्ड है. विराट कोहली ने 40 टेस्ट जीतकर भारत के सबसे सफल टेस्ट कप्तान होने का गौरव हासिल किया. कोहली ने टेस्ट क्रिकेट में भारत को आक्रामक मानसिकता और फिटनेस की नई संस्कृति दी, जिसने भारतीय टीम को विदेशों में जीत की ओर अग्रसर किया. कोहली के नेतृत्व में भारत ने तीन बार आईसीसी टेस्ट मेस (WTC रैंकिंग में नंबर 1 टीम) भी हासिल की, जबकि ग्रीम स्मिथ की कप्तानी में दक्षिण अफ्रीका ने दो बार यह मुकाम हासिल किया.

संक्षेप में कहा जाए तो ग्रीम स्मिथ का कप्तानी रिकॉर्ड संख्या के लिहाज से अधिक प्रभावशाली रहा, जबकि विराट कोहली ने बल्लेबाजी में थोड़ी बढ़त दिखाते हुए भारतीय क्रिकेट को मानसिक और प्रदर्शन के स्तर पर एक नई ऊंचाई पर पहुंचाया. एक और रिकॉर्ड के मामले में ग्रीम स्मिथ थोड़ा आगे नजर आते हैं. स्मिथ को 109 टेस्ट मैचों में 11 बार प्लेयर ऑफ द मैच का अवार्ड मिला है, जबकि विराट को 68 मैचों 7 बार यह गौरव मिला. दोनों दिग्गजों की कप्तानी ने अपने-अपने देशों के टेस्ट क्रिकेट को स्वर्णिम युग दिया है. आपको बता दें कि ग्रीम स्मिथ ने ऑस्ट्रलिया के खिलाफ 3 मार्च 2014 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लिया था. 

विराट कोहली और ग्रीम स्मिथ के रिकॉर्ड्स

श्रेणीग्रीम स्मिथविराट कोहली
टेस्ट मैच (कुल)117123
रन92659230
सर्वश्रेष्ठ स्कोर277254*
बल्लेबाज़ी औसत48.2346.85
नॉट आउट पारियां1313
स्ट्राइक रेट59.6755.57
शतक2730
अर्धशतक3831
चौके11651027
छक्के2430
कप्तान के तौर पर मैच10968
कप्तान के तौर पर जीते मैच5340
कप्तान के तौर पर प्लेयर ऑफ द मैच117
टेस्ट मेस (ICC टेस्ट चैम्पियनशिप टाइटल)23

ग्रीम स्मिथ की कप्तानी संख्या के लिहाज से ज्यादा सफल रही, लेकिन विराट कोहली का बल्लेबाजी में दबदबा ज्यादा दिखा. कोहली की आक्रामक कप्तानी और फिटनेस संस्कृति ने भारतीय टेस्ट क्रिकेट को नई ऊंचाई दी, जबकि स्मिथ का कार्यकाल दक्षिण अफ्रीका को लगातार शीर्ष टीम बनाए रखने में अहम रहा. हालांकि दोनों खिलाड़ियों ने अलग-अलग कालखंड में क्रिकेट खेला है, ऐसे में तुलना कोई वाजिब चीज नहीं बनती, पर खेल और रिकॉर्ड तो दर्ज होंगे ही.

‘चिंतित हैं? तो अब उप-कप्तान सावधानी से चुनें’, हैरान मांजरेकर की इंग्लैंड दौरे के लिए नसीहत

‘जोश और जज्बे की कमी होती है…’, विराट को पसंद नहीं थे ये मैच, पूर्व कोच का खुलासा

IPL 2025 दोबारा शुरू हो, तो ये चीजें न हों, सुनील गावस्कर की BCCI से मार्मिक अपील

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >