‘कैच ऑफ द सेंचुरी’ मैक्सवेल के सुपरमैन अवतार ने किया हैरान, बाउंड्री के बाहर से उड़ा लाए गेंद, देखें वीडियो

Glenn Maxwell Splendid Catch on boundary rope: दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 में ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई. मैच में टिम डेविड की तूफानी पारी के साथ ग्लेन मैक्सवेल का शानदार कैच सबसे बड़ा आकर्षण रहा. यह ऑस्ट्रेलिया की टी20 इंटरनेशनल में लगातार नौवीं जीत थी, जो उनके इतिहास में पहली बार है.

Glenn Maxwell Splendid Catch on boundary rope : ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल रविवार को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ पहले टी20 इंटरनेशनल में बल्ले से ज्यादा योगदान नहीं दे पाए, लेकिन उन्होंने मैच के आखिरी ओवर में एक शानदार कैच पकड़कर अपना जलवा दिखाया. इस मैच में टिम डेविड का तूफान आया, लेकिन मैक्सवेल के कैच के सामने तो जैसे वह छुप सा गया. ऑस्ट्रेलिया ने 17 रन से जीत दर्ज करते हुए घरेलू सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. दक्षिण अफ्रीका पर रविवार की जीत ऑस्ट्रेलिया की टी20 इंटरनेशनल में लगातार नौवीं जीत थी. यह पहली बार है जब ऑस्ट्रेलियाई टीम ने लगातार नौ टी20I मुकाबले जीते हैं.

मैक्सवेल का कैच इस मैच का सुपर हाइलाइट बना. यह मैच के आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर आया, जिसे बेन ड्वार्शुइस ने फेंका. बाएं हाथ के विकेटकीपर-बल्लेबाज रेयान रिकेल्टन स्ट्राइक पर थे. दक्षिण अफ्रीकी ओपनर ने बड़ा शॉट लगाकर टीम के खाते में छह रन जोड़ने की कोशिश की, लेकिन मैक्सवेल ने शानदार जंप लगाकर न केवल निश्चित छक्का रोका बल्कि साफ कैच भी पूरा किया. मैक्सवेल का कैच देखकर लोगों को 2024 टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में इसी विपक्षी टीम के खिलाफ सूर्यकुमार यादव के कैच की याद दिला दी. उनके कैच पर कमेंटेटर ने कहा कि कैच ऑफ द सेंचुरी, तो दूसरे कमेंटेटर ने कहा कि शायद मैच ऑफ द सीरीज. देखें वीडियो-

दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच मैच का हाल

डार्विन में 17 साल बाद अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट की वापसी का जश्न ऑस्ट्रेलिया ने जीत के साथ मनाया. पहले टी20 में टिम डेविड की आठ छक्कों से सजी 83 रन (52 गेंद) की धमाकेदार पारी की बदौलत मेजबान टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 17 रन से हराया. शुरुआती सात ओवर में पांच विकेट गंवाने के बावजूद ऑस्ट्रेलिया ने आखिरी गेंद पर ऑल आउट होते हुए 178 रन बनाए. सलामी बल्लेबाज कैमरून ग्रीन ने 13 गेंद पर 35 रन जोड़े, जबकि कप्तान मिशेल मार्श ने पहली गेंद पर छक्का जड़ा. कागिसो रबाडा (29/2) और क्वेना मफाका (20/4) ने ऑस्ट्रेलियाई टॉप ऑर्डर को झकझोरा. मफाका 19 साल 124 दिन की उम्र में आईसीसी के पूर्ण सदस्य देशों के खिलाफ चार विकेट लेने वाले सबसे युवा गेंदबाज बने.

लक्ष्य का पीछा करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने कप्तान एडेन मारक्रम की ताबड़तोड़ शुरुआत के बावजूद पहले 48 रन पर तीन विकेट गंवाए. रेयान रिकेल्टन (71) और ट्रिस्टन स्टब्स (37) ने चौथे विकेट के लिए 72 रन जोड़ टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाया.  लेकिन 15वें ओवर में जोश हेजलवुड (37/3) ने दो अहम विकेट लेकर मैच पलट दिया. इसके बाद बेन ड्वार्शुइस (26/3) की गेंद पर ग्लेन मैक्सवेल ने रिकेल्टन का शानदार कैच लपककर रिकेल्टन की 55 गेंदों पर 71 रन की जुझारू पारी का अंत कर दिया और दक्षिण अफ्रीका की जीत की उम्मीदें भी खत्म हो गईं. दक्षिण अफ्रीकी टीम तीन रन के अंदर चार विकेट खो बैठी और 17 रन से मुकाबला हार गई.

ऑस्ट्रेलिया की लगातार 9वीं जीत

डेविड की तूफानी पारी और हेजलवुड-ड्वार्शुइस की धारदार गेंदबाजी और मैक्सवेल के कैच ने डार्विन की ऐतिहासिक रात को ऑस्ट्रेलिया के नाम कर दिया. यह जीत का सिलसिला 14 नवंबर 2024 को ब्रिस्बेन में जोश इंगलिस की कप्तानी में पाकिस्तान को 29 रन से हराने के साथ शुरू हुआ. इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान के खिलाफ दो और मैच जीते और जुलाई 2025 में वेस्टइंडीज के खिलाफ लगातार पांच मैच जीते.

ये भी पढ़ें:-

रो-को के भविष्य को लेकर BCCI  का बड़ा आपडेट, जानिए कब संन्यास लेंगे दोनों दिग्गज खिलाड़ी!

Asia Cup 2025 के लिए टीम इंडिया के उप कप्तान की रेस तेज, इस खिलाड़ी का नाम सबसे आगे

AUS vs SA: मिचेल मार्श ने रचा इतिहास, ऑस्ट्रेलिया के लिए T20I में किया अनोखा कारनामा

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >