क्या शमी के लिये इंडिया टेस्ट टीम के रास्ते बंद हो गए हैं? अजीत अगरकर ने दिया अपडेट

Ajit Agarkar on Mohammed Shami for Indian Test Team: भारत के इंग्लैंड दौरे पर मोहम्मद शमी को नहीं चुना गया. इसकी अटकलें काफी समय से लग रही थी, तो अब सवाल उठता है कि क्या शमी के लिए भारतीय टेस्ट टीम के रास्ते बंद हो गए हैं.

Ajit Agarkar on Mohammed Shami for Indian Test Team: इंग्लैंड दौरे के लिये भारतीय टेस्ट टीम से मोहम्मद शमी के बाहर होने की अटकलें काफी दिनों से लगाई जा रही थीं और चयन समिति ने 18 सदस्यीय टीम में उन्हें शामिल नहीं करके इस पर मुहर भी लगा दी. शमी टेस्ट मैच का कार्यभार संभालने के लिये फिट नहीं हैं और इंग्लैंड दौरे के लिये उनका चयन नहीं होने से पारंपरिक प्रारूप में उनके भविष्य पर सवाल उठने लाजमी है. ‘अमरोहा एक्सप्रेस’ के नाम से मशहूर शमी 64 टेस्ट में 229 विकेट ले चुके हैं लेकिन क्या अब वह इसमें इजाफा कर पायेंगे?

फिलहाल तो ऐसा नहीं लगता. चयन समिति के अध्यक्ष अजीत अगरकर ने भारतीय टीम की घोषणा करते समय कहा, ‘‘वह श्रृंखला के लिये फिट होने की कोशिश कर रहा था लेकिन पिछले सप्ताह उसे थोड़ी चोट लगी और एमआरआई कराया गया. मुझे नहीं लगता कि वह पांचों टेस्ट के लिये उपलब्ध होने वाला था. अभी वह इतना कार्यभार संभालने के लिये फिट नहीं है.’’

बीसीसीआई खेल विज्ञान और मेडिकल टीम का एक प्रतिनिधि इस सप्ताह लखनऊ में था और उसने कहा है कि शमी का शरीर इस समय दिन के 15 से 20 ओवर डालने और 90 ओवर खेलने के लिये फिट नहीं है. शमी एसजी टेस्ट गेंद , ड्यूक या कूकाबूरा से गेंदबाजी में महारथी हैं. रिवर्स स्विंग में उनका कोई सानी नहीं.

अगरकर ने कहा, ‘‘हमें उम्मीद थी कि वह कम से कम कुछ मैचों के लिये उपलब्ध होगा लेकिन अगर वह फिट नहीं है तो इंतजार कर पाना मुश्किल है.’’ शमी ने इस साल फरवरी मार्च में चैम्पियंस ट्रॉफी खेली और आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद के लिये अधिकांश मैच खेले लेकिन अपनी रंगत में नहीं दिखे. अब देखना है कि शमी की वापसी कब तक हो पाती है. 

इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय टीम

शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत (उपकप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, साई सुदर्शन, अभिमन्यु ईश्वरन, करुण नायर, नितीश रेड्डी, रवींद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल (विकेट कीपर), वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, आकाशदीप, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव.

टॉप 2 की रेस में कैसे पिछड़ गई PBKS, श्रेयस अय्यर ने बताया; DC के खिलाफ यहां हुई चूक

IPL के 13 मैच में 600+ रन, इनाम में टीम इंडिया का टिकट, साई सुदर्शन का पूरा हुआ सपना

इंग्लैंड के खिलाफ ही करुण नायर ने जड़ा है तिहरा शतक, 8 साल बाद फिर दोहरा पाएंगे इतिहास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >