इंग्लैंड का हाल बेहाल, साउथ अफ्रीका ने दिया 5 ओवर में 69 रन का टारगेट, लेकिन इतने रन से हार गए अंग्रेज

England vs South Africa T20I: वनडे सीरीज में करारी हार झेलने के बाद इंग्लैंड को टी20 सीरीज में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन मेहमान साउथ अफ्रीका ने पहला मैच जीतकर उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. बारिश से बाधित यह मुकाबला डकवर्थ-लुईस पद्धति से तय हुआ और अफ्रीकी टीम ने 14 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली.

England vs South Africa T20I: इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 10 सितंबर को कार्डिफ में खेला गया. वनडे सीरीज में करारी हार झेलने के बाद इंग्लैंड को टी20 सीरीज में वापसी की उम्मीद थी, लेकिन मेहमान साउथ अफ्रीका ने पहला मैच जीतकर उसकी सारी उम्मीदों पर पानी फेर दिया. वर्षा से प्रभावित इस मैच में साउथ अफ्रीका ने 14 रन से जीत दर्ज कर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली. दिलचस्प बात यह है कि कार्डिफ में इंग्लैंड अब तक सिर्फ दो ही टी20 इंटरनेशनल मुकाबले हारा है और दोनों बार उसकी हार का कारण साउथ अफ्रीका ही बना.

करीब 4 घंटे की देरी से शुरू हुए इस मैच में कुल मिलाकर सिर्फ 12.5 ओवर का खेल संभव हो पाया. दोनों टीमों के बीच मुकाबला 9-9 ओवर का तय हुआ, हालांकि दक्षिण अफ्रीका की पारी 7.5 ओवर तक ही चल पाई. प्रोटियाज बल्लेबाजों ने 200 से अधिक की स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए 87 रन बनाए. एकबार फिर बारिश आई और इंग्लैंड को 5 ओवर में 69 रन का संशोधित और मुश्किल लक्ष्य मिला, जिसमें पावरप्ले भी सिर्फ 1.3 ओवर का था. इसके जवाब में इंग्लिश टीम 56/5 ही बना पाई और 14 रन से मुकाबला हार गई. 

दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाजों ने की धुआंधार बल्लेबाजी

मैच में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी. दक्षिण अफ्रीका की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने सिर्फ 1 रन पर पहला विकेट खो दिया. इसके बाद 33 और 37 रन पर भी विकेट गिरे. लग रहा था कि अफ्रीकी टीम दबाव में आ जाएगी, लेकिन बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज अपनाया. कप्तान एडेन मार्करम ने 14 गेंदों पर 28 रन बनाए. उन्होंने ल्हुआन-द्रे प्रिटोरियस के साथ 32 रन की साझेदारी कर पारी को संभाला. इसके बाद डेवाल्ड ब्रेविस ने 10 गेंदों पर 23 रन की ताबड़तोड़ पारी खेली, जबकि डोनोवन फेरेरा ने 11 गेंदों पर 25 रन जड़े. ट्रिस्टन स्टब्स ने भी 6 गेंदों पर 13 रन का योगदान दिया. सभी बल्लेबाज 200 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से खेले और स्कोरबोर्ड पर 7.5 ओवर में 97 रन लगा दिए. 

इंग्लैंड की ओर से ल्यूक वुड सबसे सफल गेंदबाज रहे. उन्होंने 2 ओवर में 22 रन देकर दो विकेट झटके, जिसमें रयान रिकेलटन का गोल्डन डक और प्रिटोरियस का अहम विकेट शामिल था. सैम करन ने भी धीमी गेंद पर ब्रेविस को छकाया और उनका कैच करवाया.

इंग्लैंड की पारी और निराशाजनक नतीजा

इसके बाद बारिश ने फिर खेल रोक दिया और इंग्लैंड को डकवर्थ-लुईस नियम के तहत 5 ओवर में 68 रन का संशोधित लक्ष्य मिला. हालांकि, इंग्लिश टीम यह स्कोर हासिल नहीं कर पाई और 5 विकेट पर 54 रन ही बना सकी. लक्ष्य का पीछा करते हुए इंग्लैंड की शुरुआत बेहद खराब रही. फिल सॉल्ट बिना खाता खोले कगिसो रबाडा की पहली ही गेंद पर आउट हो गए. हैरी ब्रुक भी शून्य पर चलते बने. हालांकि कप्तान जोस बटलर ने 11 गेंदों पर 25 रन बनाए और दो चौके व दो छक्के लगाए, लेकिन उन्हें मार्को जानसन ने पवेलियन भेजकर इंग्लैंड की आखिरी उम्मीद तोड़ दी. जैकब बेथेल (7 रन), हैरी ब्रूक (0) और टॉम बैंटन (5 रन) फ्लॉप रहे.

जानसन ने कुल दो विकेट लिए और अपनी वापसी को यादगार बनाया. उनके अलावा कॉर्बिन बॉश ने भी शानदार प्रदर्शन करते हुए दो विकेट चटकाए, जबकि कगिसो रबाडा को एक सफलता मिली. दक्षिण अफ्रीका ने यह मुकाबला 14 रन से जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली. अब दोनों टीमों के बीच दूसरा टी20 मुकाबला 12 सितंबर को मैनचेस्टर में भारतीय समयानुसार रात 11 बजे से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

यूएई के खिलाफ भारत की जीत के 7 रिकॉर्ड और बोनस मोमेंट; कुलदीप का कहर, सूर्या की दिलदारी और अभिषेक का तूफान

कातिलाना कुलदीप यादव! अश्विन को छोड़ा पीछे, बराबर किया तेंदुलकर का रिकॉर्ड और ऐसा करने वाले बने दूसरे गेंदबाज

थर्ड अंपायर ने बल्लेबाज को दिया आउट, लेकिन सूर्यकुमार ने वापस ले ली अपील, कैप्टन स्काई ने ऐसा क्यों किया?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >