IPL के बाद पाटीदार के पास एक और खिताब का मौका, स्टार खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी में इनके पास भी गोल्डेन चांस

Duleep Trophy 2025 Final Rajat Patidar: कई दिग्गज क्रिकेटर एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में व्यस्त हैं. ऐसे में यह फाइनल उभरते सितारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का बड़ा अवसर साबित हो सकता है. मध्य क्षेत्र की ओर से कप्तान रजत पाटीदार को छोड़कर कोई बड़ा नाम इस मुकाबले में नहीं होगा. वहीं दक्षिण क्षेत्र भी देवदत्त पडिक्कल और नारायण जगदीशन जैसे अहम बल्लेबाजों के बिना मैदान में उतरेगा.

Duleep Trophy 2025 Final South zone vs Central Zone Rajat Patidar: दलीप ट्रॉफी का फाइनल गुरुवार से बेंगलुरु में दक्षिण क्षेत्र और मध्य क्षेत्र के बीच खेला जाएगा. इस मुकाबले का रोमांच इस बार युवा खिलाड़ियों पर टिका होगा, क्योंकि कई दिग्गज क्रिकेटर एशिया कप और ऑस्ट्रेलिया ए के खिलाफ सीरीज में व्यस्त हैं. ऐसे में यह फाइनल उभरते सितारों के लिए अपनी प्रतिभा दिखाने और चयनकर्ताओं का ध्यान खींचने का बड़ा अवसर साबित हो सकता है. मध्य क्षेत्र की ओर से कप्तान रजत पाटीदार को छोड़कर कोई बड़ा नाम इस मुकाबले में नहीं होगा. वहीं दक्षिण क्षेत्र भी देवदत्त पडिक्कल और नारायण जगदीशन जैसे अहम बल्लेबाजों के बिना मैदान में उतरेगा. हालांकि यह स्थिति युवा खिलाड़ियों के लिए अपनी छाप छोड़ने का सुनहरा मौका है. ऐसे में रजत पाटीदार के पास इसी साल एक और खिताब जीतने का मौका होगा. 

स्मरण और मालेवार पर निगाहें

कर्नाटक के रविचंद्रन स्मरण इस समय सबसे चर्चित खिलाड़ी हैं. उन्होंने अब तक सात प्रथम श्रेणी मैचों में 64.50 की औसत से 516 रन बनाए हैं, जिसमें दो शतक शामिल हैं. लिस्ट ए और टी-20 क्रिकेट में भी उनका प्रदर्शन प्रभावशाली रहा है. 50 ओवर के प्रारूप में उन्होंने 10 मैचों में 72.16 की औसत से 433 रन बनाए, जबकि छह टी-20 मैचों में 170 की स्ट्राइक रेट से रन बटोरे. 22 वर्षीय स्मरण बीसीसीआई सेंटर ऑफ एक्सीलेंस मैदान पर चयनकर्ताओं के सामने निश्चित रूप से अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे.

विदर्भ के 21 वर्षीय दानिश मालेवार भी इस फाइनल में सुर्खियों में रहेंगे. उन्होंने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल में क्रमशः 203 और 76 रन की पारियां खेलकर अपनी काबिलियत दिखाई है. मालेवार ने अब तक 11 प्रथम श्रेणी मैचों में 59 की औसत से 1077 रन बनाए हैं, जिसमें तीन शतक शामिल हैं. वहीं तमिलनाडु के 19 वर्षीय आंद्रे सिद्धार्थ भी चयनकर्ताओं की निगाह में होंगे. उन्होंने अपने प्रथम श्रेणी करियर के शुरुआती सत्र (2024-25) में 612 रन बनाए थे, औसत 68 का रहा था.

गेंदबाजी विभाग पर फोकस

मध्य क्षेत्र के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई टीम इंडिया के तेज गेंदबाज दीपक चाहर करेंगे, जो राष्ट्रीय टीम में वापसी की तलाश में हैं. हालांकि, टीम को खलील अहमद, यश ठाकुर और स्पिनर हर्ष दुबे की कमी खलेगी, क्योंकि ये खिलाड़ी भारत ए टीम का हिस्सा हैं. दक्षिण क्षेत्र के पास भी गेंदबाजी विकल्प मौजूद हैं, लेकिन बल्लेबाज़ी क्रम में कुछ अनुभवी खिलाड़ियों की गैरमौजूदगी टीम की परीक्षा ले सकती है.

South zone vs Central Zone टीमों की सूची

मध्य क्षेत्र: रजत पाटीदार (कप्तान), आयुष पांडे, दानिश मालेवार, शुभम शर्मा, संचित देसाई, यश राठौड़, नचिकेत भुटे, कुमार कार्तिकेय सिंह, आदित्य ठाकरे, उपेंद्र यादव (विकेटकीपर), अजय सिंह कुकना, अक्षय वाडकर (विकेटकीपर), दीपक चाहर, कुलदीप सेन, सारांश जैन.

दक्षिण क्षेत्र: मोहम्मद अजहरुद्दीन (कप्तान और विकेटकीपर), रिकी भुई (उप-कप्तान), रविचंद्रन स्मरण, काले एम, शेख रशीद, तन्मय अग्रवाल, सलमान निजार, आंद्रे सिद्दार्थ, तनय त्यागराजन, गुरजापनीत सिंह, एमडी निधिश, वासुकी कौशिक, अंकित शर्मा, टी विजय, बासिल एनपी.

स्टैंडबाय: मोहित रेडकर, स्नेहल कौतनकर, ईडन एप्पल टॉम, अजय रोहेरा, जी अनिकेत रेड्डी.

मैच का कार्यक्रम

दलीप ट्रॉफी फाइनल का मुकाबला सुबह 11 सितंबर से 9:30 बजे से खेला जाएगा.

ये भी पढ़ें:-

भुवनेश्वर और आमिर का रिकॉर्ड इस अनजान खिलाड़ी ने किया बराबर, एशिया कप 2025 में अतीक ने किया ऐसा कारनामा

जिसकी भारत में न्यूक्लियर मिसाइल…, चार्ली डिप्लोमेसी कर रहा भारत; सूर्या-मोहसिन हैंडशेक पर फूटा मेजर का गुस्सा

गौतम गंभीर हो जाएं होशियार, शबनम आ रही है और आ गई तो वापस भेजना मुश्किल, इरफान पठान ने दी साफ चेतावनी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >