पूर्व रणजी खिलाड़ी की अचानक हुई मौत, क्रिकेट जगत में शोक की लहर

बंगाल के 39 वर्षीय खिलाड़ी शुभोजीत बनर्जी की नींद में ही दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई है. उनके निधन पर बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला ने शोक व्यक्त किया है.

क्रिकेट जगत में सोमवार को हुई एक घटना ने सबको हिला कर रख दिया. बंगाल के 39 वर्षीय क्रिकेटर शुभोजीत बनर्जी का अचानक निधन हो गया. उनके निधन से पूरे परिवार में मातम छा गया. शुभोजीत का निधन दिल का दौरा पड़ने की वजह से हुआ. बंगाल के लिए रणजी खेल चुके बनर्जी ने दो साल तक ईस्ट बंगाल का भी नेतृत्व किया था. 

सोनारपुर के नोआपाड़ा निवासी शुभोजीत बनर्जी की मौत नींद में हो गयी थी. सोमवार की शाम वह नाश्ता करने के बाद आराम कर रहे थे. उनके परिवार वालों ने जब उन्हें फोन किया तो कोई जवाब नहीं मिला. इसके बाद डॉक्टर्स की टीम ने उनका चेकअप करने के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया. उनके साथी खिलाड़ी और बंगाल के पूर्व कप्तान लक्ष्मी रतन शुक्ला ने उनके निधन पर दुख व्यक्त किया. उन्होंने कहा कि वह एक टीममेट और आकर्षक खिलाड़ी थे. घरेलू क्रिकेट में अपनी परफॉर्मेंस से सभी का ध्यान खींचा और बंगाल टीम में उसका चयन भी उम्मीद के मुताबिक था.

Suvojit sarkar.

बंगाल के 3 रणजी मैच खेले

शुभोजीत ने 2014 में अपना रणजी डेब्यू किया था. लक्ष्मीरतन शुक्ला के नेतृत्व में शुभोजीत ने बंगाल के लिए तीन रणजी मैच खेले थे. सात नवंबर से 31 दिसंबर 2014 तक बंगाल के लिए शुभोजीत का क्रिकेट करियर 54 दिनों तक चला. इस दौरान उन्होंने बंगाल के लिए तीन रणजी मैच और चार लिस्ट ए मैच खेले थे. कर्नाटक मैच में उन्होंने मयंक अग्रवाल, श्रेयस गोपाल के खिलाफ खेला था. वह क्लब क्रिकेट में दो साल तक ईस्ट बंगाल के कप्तान रहे. वह स्थानीय क्रिकेट में प्रणब नंदी के छात्र थे. उन्होंने क्लब क्रिकेट में खूब रन बनाये थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >