कोरोना वायरस का डर : श्रीलंका दौरे पर हाथ नहीं मिलाएंगे इंग्लैंड के खिलाड़ी

श्रीलंका दौरे पर हाथ मिलाने की जगह खिलाड़ी एक-दूसरे का मुट्ठियां टकराकर करेंगे अभिवादन

लंदन : इंग्लैंड के कप्तान जो रूट ने कहा है कि उनके खिलाड़ी कोरोना वायरस संक्रमण के खतरे के कारण श्रीलंका दौरे पर हाथ नहीं मिलाएंगे. रूट से सोमवार को कोरोना वायरस से जुड़ा सवाल पूछा गया.

इंग्लैंड की टीम दो टेस्ट की शृंखला के लिए श्रीलंका दौरे पर जा रही है. रूट ने कहा कि हाथ मिलाने की जगह खिलाड़ी एक-दूसरे का अभिवादन मुट्ठियां टकराकर करेंगे. हाल में दक्षिण अफ्रीका दौरे पर पहले टेस्ट से पूर्व और इसके दौरान इंग्लैंड टीम के कई सदस्यों को पेट में तकलीफ और फ्लू की समस्या से जूझना पड़ा था.

रूट ने कहा, दक्षिण अफ्रीका में बीमारी से टीम के सदस्यों के परेशान होने के बाद हम न्यूनतम संपर्क की अहमियत को अच्छी तरह समझते हैं और हमारी मेडिकल टीम ने रोगाणुओं और जीवाणुओं को फैलने से रोकने के लिए हमें व्यावहारिक सलाह दी है.

उन्होंने कहा, हम एक-दूसरे के साथ हाथ नहीं मिलाएंगे, इसकी जगह मुट्ठियां टकराएंगे और हम नियमित तौर पर हाथ धोएंगे तथा हम मिले जीवाणु रोधी वाइप्स और जेल से सतहों को साफ करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By ArbindKumar Mishra

मुख्यधारा की पत्रकारिता में 14 वर्षों से ज्यादा का अनुभव. खेल जगत में मेरी रुचि है. वैसे, मैं राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय खबरों पर काम करता हूं. झारखंड की संस्कृति में भी मेरी गहरी रुचि है. मैं पिछले 14 वर्षों से प्रभातखबर.कॉम के लिए काम कर रहा हूं. इस दौरान मुझे डिजिटल मीडिया में काम करने का काफी अनुभव प्राप्त हुआ है. फिलहाल मैं बतौर शिफ्ट इंचार्ज कार्यरत हूं.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >