स्टार्क और रबाडा नहीं इन गेंदबाजों को खेलना था मुश्किल, चेतेश्वर पुजारा ने रिटायरमेंट के बाद किया खुलासा

Cheteshwar Pujara Names 4 Toughest Bowlers He Faced: चेतश्वर पुजारा ने 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय और घरेलू क्रिकेट से संन्यास लिया. 37 वर्षीय बल्लेबाज ने 2010 से 2023 तक भारत के लिए 103 टेस्ट में 7195 रन बनाए. उन्होंने अपने करियर के कई कठिन गेंदबाजों का सामना किया, हालांकि उनकी सूची में रबाडा और स्टार्क नहीं थे.

Cheteshwar Pujara Names 4 Toughest Bowlers He Faced: चेतश्वर पुजारा ने रविवार, 24 अगस्त को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का ऐलान किया. 37 वर्षीय दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 2010 से 2023 के बीच भारत के लिए 103 टेस्ट मैच खेले, जिसमें उन्होंने 7195 रन बनाए. उन्होंने इंटरनेशनल के साथ घरेलू क्रिकेट से भी रिटायर होने का फैसला किया है. 13 साल लंबे अपने टेस्ट करियर में पुजारा ने कई महान गेंदबाजों का सामना किया. लेकिन जब उनसे पूछा गया कि उनके करियर में सामना किए गए सबसे कठिन गेंदबाज कौन रहे, तो उन्होंने दो दिग्गज दक्षिण अफ्रीकी तेज गेंदबाजों का नाम लिया, साथ ही उनकी लिस्ट में इंग्लैंड और ऑस्ट्रेलिया से भी 1-1 गेंदबाज शामिल रहे. उनकी इस लिस्ट में रबाडा और मिशेल स्टार्क नहीं हैं. 

पुजारा ने दक्षिण अफ्रीका के पूर्व दिग्गज डेल स्टेन और मोर्ने मोर्कल का नाम लिया और इसके साथ ही इंग्लैंड के जेम्स एंडरसन और ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस को भी अपनी लिस्ट में शामिल किया. पुजारा ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा, “अपने करियर में डेल स्टेन, मोर्ने मोर्कल, जेम्स एंडरसन और पैट कमिंस मेरे लिए सबसे चुनौतीपूर्ण गेंदबाज रहे हैं.”

जेम्स एंडरसन, डेल स्टेन, मोर्ने मोर्केल और पैट कमिंस.

किसने कितनी बार किया आउट?

चेतेश्वर पुजारा के टेस्ट करियर में जेम्स एंडरसन ने उन्हें सबसे ज्यादा 13 बार आउट किया, जिनके खिलाफ उनका औसत 21.8 रहा और लगभग हर 68 गेंदों पर वे शिकार बने. ऑस्ट्रेलिया के पैट कमिंस ने पुजारा को 8 बार आउट किया, उनके खिलाफ पुजारा का औसत 22.5 रहा और औसतन 77 गेंदों पर वे आउट हुए. दक्षिण अफ्रीका के मोर्ने मोर्कल ने उन्हें 3 बार आउट किया, जिनके खिलाफ उनका औसत 19 और गेंदों का औसत 73 रहा. वहीं दिग्गज डेल स्टेन ने भी पुजारा को 3 बार आउट किया, लेकिन उनके खिलाफ पुजारा ने थोड़ा बेहतर प्रदर्शन किया और औसत 30 से रन बनाए, जबकि हर 76 गेंदों पर उनका विकेट गंवाया.

चारों गेंदबाजों ने भारत के खिलाफ कितने विकेट लिए?

हालांकि स्टेन और मोर्केल के खिलाफ पुजारा को ज्यादा खेलने का मौका नहीं मिला. लेकिन एंडरसन और कमिंस के विरुद्ध पुजारा ने काफी बैटिंग की. स्टेन ने भारत के खिलाफ 14 टेस्ट में 65 विकेट लिए थे, जबकि मोर्कल ने भारत के खिलाफ 17 मैचों में 58 विकेट झटके. कमिंस अब तक भारत के खिलाफ खेले 18 टेस्ट में 75 बल्लेबाजों को आउट कर चुके हैं और एंडरसन ने 39 मैचों में 149 भारतीय बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा. 

रिटायरमेंट के बाद क्या करेंगे पुजारा?

पुजारा ने अपने टेस्ट करियर का अंत 7195 रनों के साथ किया, जिससे वह भारत के लिए पांच दिवसीय प्रारूप में आठवें सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने. उनसे ज्यादा रन सिर्फ सचिन तेंदुलकर, राहुल द्रविड़, सुनील गावस्कर, विराट कोहली, वीवीएस लक्ष्मण, वीरेंद्र सहवाग और सौरव गांगुली ने बनाए हैं. चेतेश्वर पुजारा ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2023 में भारत के लिए आखिरी बार टेस्ट मैच खेला था. उसके बाद उन्हें मौका नहीं मिला और आखिरकार, दो साल के लंबे समय में बीसीसीआई की नजरअंदाजी के बाद उन्होंने रिटायरमेंट लेने का फैसला किया. फिलहाल पुजारा ने किसी और रोल में अपनी पुष्टि नहीं की है, हालांकि वे आने वाले समय में कमेंट्री में जरूर हाथ आजमाते नजर आ सकते हैं.  

ये भी पढ़ें:-

स्टीव बकनर को बॉक्सिंग ग्लव्स, आधार कार्ड, मैक्ग्रा और वॉर्न की धुनाई, सचिन तेंदुलकर ने तफसील से सुनाए सारे किस्से

मीराबाई चानू की धमाकेदार वापसी, 193 किग्रा वजन उठाकर मचाया तहलका, इस चैंपियनशिप में जीता गोल्ड

फ्री में मिलेगा एशिया कप 2025 का टिकट, शीर्ष संस्था ने की घोषणा, जानें कब, कैसे और कहां से ले पाएंगे एंट्री पास

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >