भारत ने जिंबाब्वे को 72 रन से हराया, अब 1 मार्च को वेस्टइंडीज के साथ आर-पार की लड़ाई

India vs Zimbabwe: भारत ने आईसीसी टी20 विश्व कप के सुपर आठ मैच में जिम्बाब्वे को 72 रन से हरा दिया. जिससे सेमीफाइनल में पहुंचने की उम्मीदें बढ़ गई हैं.

India vs Zimbabwe: भारत की जीत के साथ दक्षिण अफ्रीका ने ग्रुप एक से सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया. सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए 1 मार्च को भारत और वेस्टइंडीज के बीच भिड़ंत होगी. रविवार को जीत दर्ज करने वाली टीम सेमीफाइनल में जाएगी.

भारत ने बनाया 256 रन, जिंबाब्वे 184 ही बना पाई

भारत के 257 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 6 विकेट पर 184 रन ही बना सकी. जिंबाब्वे की ओर से सलामी बल्लेबाज ब्रायन बेनेट ने नाबाद 97 रन बनाया. 59 गेंद में बेनेट ने छह छक्के और आठ चौके जमाए. इसके अलावा कप्तान सिकंदर रजा ने 31 रन की पारी खेली.

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज

भारत की ओर से अर्शदीप सिंह सबसे सफल गेंदबाज रहे. अर्शदीप ने 24 रन देकर तीन विकेट चटकाए. अक्षर पटेल (35 रन पर एक विकेट), वरुण चक्रवर्ती (35 रन पर एक विकेट) और शिवम दुबे (46 रन पर एक विकेट) ने एक-एक विकेट चटकाया.

अभिषेक शर्मा ने 55 रनों की तूफानी पारी खेली

फॉर्म में वापसी करने वाले सलामी बल्लेबाज अभिषेक (55, 30 गेंद, चार छक्के, चार चौके) और पंड्या (नाबाद 50, 23 गेंद, चार छक्के, दो चौके) ने तूफानी पारी खेली. दोनों की विस्फोटक पारी से भारत ने टी20 वर्ल्ड कप इतिहास का दूसरा सबसे बड़ा स्कोर (256 रन) बनाया. जिसमें भारत ने 4 विकेट गंवाए.

प्वाइंट्स टेबल का क्या है हाल

सुपर 8 के ग्रुप 1 में लगातार दो मैच जीतकर दक्षिण अफ्रीका 4 अंकों के साथ टॉप पर है. अफ्रीका सेमीफाइनल में पहुंचने वाली दूसरी टीम बन गई है. प्वाइंट्स टेबल में वेस्टइंडीज की टीम 2 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है. जबकि भारत तीसरे नंबर पर है. वेस्टइंडीज का नेट रन रेट +1.791 और भारत का नेट रन रेट -0.100 है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Arbindkumar mishra

अरबिंद कुमार मिश्रा मुख्यधारा की पत्रकारिता में 15 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले एक वरिष्ठ पत्रकार और लेखक हैं. वर्तमान में, वह प्रभात खबर डॉट कॉम (Prabhat Khabar) में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अरबिंद नेशनल, इंटरनेशनल और स्पोर्ट्स कैटेगरी में अपनी लेखनी के लिए जाने जाते हैं. गहरी रिसर्च पर आधारित स्पेशल स्टोरीज, रिपोर्टिंग और जटिल मुद्दों पर आसान भाषा में 'एक्सप्लेनर' लिखना उनकी मुख्य यूएसपी (USP) है.

झारखंड की समृद्ध संस्कृति और लोक परंपराओं में उनकी गहरी रुचि है. अपनी उत्कृष्ट और सरोकार से जुड़ी रिपोर्टिंग के लिए उन्हें संस्थान स्तर पर कई बार सम्मानित और पुरस्कृत भी किया जा चुका है.

करियर का सफरनामा

अरबिंद ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत देश की प्रतिष्ठित बहुभाषी न्यूज एजेंसी 'हिंदुस्थान समाचार' से बतौर रिपोर्टर की थी. इसके बाद उन्होंने प्रसार भारती के अंग दूरदर्शन और आकाशवाणी के साथ भी काम किया, जहां उन्होंने एंकरिंग, वॉइस-ओवर और रिपोर्टिंग के गुर सीखे. साल 2011 में वह 'प्रभात खबर डॉट कॉम' से जुड़े और तब से लगातार डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं.

प्रमुख उपलब्धियां और ग्राउंड रिपोर्टिंग

खेल पत्रकारिता और जमीनी रिपोर्टिंग में अरबिंद का योगदान उल्लेखनीय रहा है. उनकी कुछ सबसे बड़ी उपलब्धियों में शामिल हैं:

34वें राष्ट्रीय खेल: झारखंड में आयोजित ऐतिहासिक 34वें नेशनल गेम्स की बेहतरीन और व्यापक ग्राउंड रिपोर्टिंग.

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट: रांची के जेएससीए (JSCA) स्टेडियम में आयोजित कई इंटरनेशनल क्रिकेट मैचों को करीब से कवर किया.

पुरुष हॉकी वर्ल्ड कप (2018): भुवनेश्वर में आयोजित वर्ल्ड कप के फाइनल मुकाबले की शानदार स्पोर्ट्स रिपोर्टिंग.

पंचायतनामा: प्रभात खबर के इस खास विंग के लिए ग्रामीण इलाकों का दौरा कर कई प्रेरक 'सक्सेस स्टोरीज' लिखीं.

शैक्षणिक योग्यता (Education & Credentials)

UGC NET: साल 2019 में यूजीसी नेट (UGC NET) की परीक्षा उत्तीर्ण की.

बैचलर ऑफ जर्नलिज्म (BJMC): रांची विश्वविद्यालय से साल 2011 में पत्रकारिता में स्नातक की डिग्री हासिल की.

एम.ए. (नागपुरी भाषा): रांची विश्वविद्यालय के 'जनजातीय एवं क्षेत्रीय भाषा विभाग' से साल 2009 में नागपुरी भाषा में स्नातकोत्तर (MA) की डिग्री हासिल की.

लेखन शैली और विशेषज्ञता: एक्सप्लेनर, रिसर्च बेस्ड स्टोरीज, स्पोर्ट्स जर्नलिज्म, इंटरनेशनल अफेयर्स और झारखंड की लोक-संस्कृति.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >