यह खिलाड़ी है विश्व क्रिकेट का दूसरा केविन पीटरसन, ब्रेट ली ने तारीफों के पुल बांधते हुए बताया नाम

Brett Lee on 2nd Kevin Pietersen of world cricket: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ एंडरसन-तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबर की. अब टीम ऑस्ट्रेलिया से एशेज में भिड़ेगी. पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पेसर ब्रेट ली ने सीरीज पर अपनी राय दी और बताया कि मौजूदा क्रिकेट में कौन खिलाड़ी केविन पीटरसन जैसा नजर आता है.

Brett Lee on 2nd Kevin Pietersen of world cricket: इंग्लैंड ने भारत के खिलाफ अपने घर में एंडरसन तेंदुलकर ट्रॉफी 2-2 से बराबरी पर समाप्त की. इस धमाकेदार सीरीज के बाद इंग्लैंड का सामना ऑस्ट्रेलिया से होगा. एशेज वह सीरीज होगी, जिसके लिए इंग्लैंड अपना सबकुछ लगाएगा. इस दौरे की शुरुआत नवंबर में होगी, जिसमें 5 टेस्ट मैच खेले जाएंगे. ऑस्ट्रेलिया के एक दिग्गज पेसर ब्रेट ली ने इस सीरीज पर अपनी राय दी है. साथ ही उन्होंने अपनी बातचीत में यह भी बताया कि वर्तमान क्रिकेट में कौन सा खिलाड़ी है, जो केविन पीटरसन की तरह है. 

ब्रेट ली ने अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए कहा, इंग्लैंड भारत के खिलाफ सीरीज जीतने का एक बड़ा मौका चूक गया. वे 3-1 से जीत सकते थे, लेकिन कुछ गलतियों, जैसे कैच छोड़ना और बल्लेबाजों का गलत समय पर आउट होना, की वजह से वे हार गए. ब्रेट ली ने आगे कहा कि जब आप ऑस्ट्रेलिया जाने की बात करते हैं, यह एक बेहतरीन सीरीज होगी. फिर भी मुझे लगता है कि ऑस्ट्रेलिया अपने घर की पिचों पर हावी रहेगा क्योंकि वे हालात को सबसे अच्छा जानते हैं. 

उन्होंने इंग्लिश टीम पर राय देते हुए कहा, “जॉफ्रा आर्चर को वापस देखकर अच्छा लगा, लगभग चार साल खेल से दूर रहने के बाद. अब वह फिर से तेज गेंदबाजी कर रहे हैं, आक्रामक गेंदबाजी कर रहे हैं और विकेट से गेंद को हरकत दिला रहे हैं. यह ऑस्ट्रेलियाई हालात में उनके लिए फायदेमंद होगा. लेकिन हर तेज गेंदबाज की तरह उन्हें भी एक पार्टनर चाहिए. अगर इंग्लैंड जीतना चाहता है और ऑस्ट्रेलिया पर दबदबा बनाना चाहता है, तो सब कुछ तेजी पर निर्भर करता है इन उछालभरी पिचों पर और शायद दुनिया के सबसे तेज गेंदबाज मार्क वुड से बेहतर विकल्प क्या होगा? मैं उन्हें देखना चाहता हूँ.” 

ब्रेट ली ने आगे कहा, “अब इंग्लैंड की टॉप ऑर्डर की बात करें क्रॉली और डकेट और उनके सामने पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड जैसे गेंदबाज. देखिए कोई भी बल्लेबाज इस ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने दबाव में रहेगा क्योंकि वे वर्ल्ड क्लास हैं. लेकिन मुझे क्रॉली खास तौर पर पसंद है. उसका अंदाज अच्छा है. वह लंबा है, स्टाइलिश है. वह मुझे थोड़ा केविन पीटरसन की याद दिलाता है. और अगर गेंदबाज अपनी लाइन पर सही नहीं हैं, तो वह अपने लंबे कदमों से आगे निकलकर बैक-ऑफ-लेंथ गेंद को भी लगभग फुल टॉस जैसा बना देता है. तो मेरे लिए यह शानदार चुनौती होगी.”

शतक लगाने के बाद दर्शकों का अभिवादन करते जैक क्रॉली. फोटो- सोशल मीडिया.

इंग्लैंड के पूर्व स्टार बल्लेबाज केविन पीटरसन (Kevin Pietersen) क्रिकेट इतिहास के सबसे करिश्माई और आक्रामक बल्लेबाजों में गिने जाते हैं. अपनी शानदार तकनीक और विस्फोटक बल्लेबाज़ी के दम पर उन्होंने टेस्ट, वनडे और टी20 अंतरराष्ट्रीय तीनों फॉर्मेट में अपनी छाप छोड़ी. टेस्ट क्रिकेट में उन्होंने 104 मैचों की 181 पारियों में 47.28 की औसत से 8181 रन बनाए. वहीं वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में पीटरसन ने 136 मैच खेले और 4440 रन बनाए. उन्होंने वनडे में 9 शतक और 25 अर्धशतक जड़े. जबकि टी20I में पीटरसन ने 37 मैचों में 1176 रन बनाए. इस फॉर्मेट में उनका औसत 37.93 और स्ट्राइक रेट 141.51 का रहा. 

वहीं 2019 में इंग्लैंड के लिए डेब्यू करने वाले जैक क्रॉली (Zak Crawley) ने टेस्ट क्रिकेट में 59 मैच खेले हैं. उन्होंने इस दौरान 107 पारियों में 3313 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 267 रन रहा है, जबकि बल्लेबाजी औसत 31.55 का है. उन्होंने टेस्ट में 5 शतक और 19 अर्धशतक लगाए हैं. इसके साथ ही वनडे अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (ODI) में उन्होंने अब तक केवल 8 मैच ही खेले हैं, जिसमें 199 रन बनाए हैं. क्रॉली भारत के खिलाफ सीरीज में बहुत ज्याद सफल नहीं रहे. उन्होंने पांच मैचों में केवल 3 अर्धशतक के साथ 290 रन बनाए. 

ये भी पढ़ें:-

इस सवाल को सुनते ही BCCI के कान खड़े, अगरकर और सूर्या को ही करा दिया चुप, नहीं देने दिया जवाब

किसी की सहानुभूति नहीं चाहिए, शतक लगाने के बाद तेवर में पृथ्वी शॉ, एक-एक बदलाव पर खुल कर बोले

अजीत अगरकर पर भड़के हरभजन सिंह, एशिया कप स्क्वॉड में इन दो खिलाड़ियों को न चुनने पर जताई हैरान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >