बीसीसीआई ने शुरू की नये कोच की तलाश, इन तीन पदों के लिए मांगे आवेदन

BCCI : कई पुराने कोचों के कार्यकाल खत्म होने के बाद बीसीसीआई अब अपने उत्कृष्टता केंद्र (COE) के लिए नए कोचिंग स्टाफ की तलाश कर रहा है. बोर्ड ने गेंदबाजी, बल्लेबाजी, खेल विज्ञान और मेडिसिन विभाग के प्रमुख पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं.

BCCI : मशहूर गेंदबाजी कोच ट्रॉय कूली समेत पुराने कोचों के जाने के बाद बीसीसीआई अपने उत्कृष्टता केंद्र (सीओई) के लिये नये कोचिंग स्टाफ की तलाश में है और गेंदबाजी, बल्लेबाजी, खेल विज्ञान और मेडिसिन विभाग में शीर्ष पदों के लिये आवेदन मंगवाये गए हैं. आस्ट्रेलिया के पूर्व प्रथम श्रेणी तेज गेंदबाज और इंग्लैंड के एशेज विजेता गेंदबाजी कोच कूली का बीसीसीआई के साथ तीन साल का करार खत्म हो गया था और वह कार्यकाल में विस्तार पर थे.

59 वर्ष के कूली को 2021 के आखिर में एनसीए का गेंदबाजी कोच बनाया गया था. उनकी जगह भारत के पूर्व तेज गेंदबाज वीआरवी सिंह ले सकते हैं जिन्होंने कूली के साथ काम किया है. मेडिकल टीम के प्रमुख नितिन पटेल समेत स्टाफ के कई सदस्यों के जाने के बाद कई पद रिक्त हैं. पटेल ने मार्च में पद से इस्तीफा दिया था. स्पिन गेंदबाजी कोच साइराज बहुतुले भी जा चुके हैं और अब राजस्थान रॉयल्स के सहयोगी स्टाफ में हैं. एनसीए के एक और कोच सितांशु कोटक राष्ट्रीय टीम के साथ जुड़ चुके हैं.

भारत के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का सीओई प्रमुख के तौर पर कार्यकाल इस साल के आखिर में खत्म हो रहा है और समझा जाता है कि वह इसका नवीनीकरण कराना नहीं चाहते. ऐसी संभावना है कि उन्हें 2027 वनडे विश्व कप तक पद पर बने रहने के लिये बोला जाये.

क्या है योग्यता

आवेदन भेजने की आखिरी तारीख 20 अगस्त है. बीसीसीआई ने बृहस्पतिवार को तीन प्रमुख पदों के लिये इश्तेहार दिया जिसमें कहा गया है कि बल्लेबाजी और गेंदबाजी कोच के पद के लिये उम्मीदवार पूर्व प्रथम श्रेणी या अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर होना चाहिये जिसके पास बीसीसीआई लेवल दो या तीन का कोचिंग सर्टिफिकेट हो.

बल्लेबाजी कोच के पद के लिये न्यूनतम पांच साल का प्रदेश या एलीट युवा स्तर पर कोचिंग अनुभव मांगा गया है. वहीं गेंदबाजी कोच के लिये भी इतना अनुभव जरूरी है. खेल मेडिसिन प्रमुख के पद के लिये उम्मीदवार के पास खेल विज्ञान या संबंधित विषय में मास्टर्स (डॉक्टरेट को तरजीह) और न्यूनतम पांच साल का अनुभव होना चाहिये.

ये भी पढ़ें:-

मैं जानता हूं उसने… कोच गंभीर से खुश गैरी कस्टर्न ने कही ये बात, इंशात शर्मा को लेकर भी किया बड़ा खुलासा

राजस्थान रॉयल्स छोड़ना चाहते हैं संजू सैमसन, CSK के अलावा इस टीम ने दिखाई रुचि, लेकिन यहां फंसा है मामला

ध्रुव जुरेल की कप्तानी में खेलेंगे कुलदीप यादव और रजत पाटीदर, इस टीम की मिली कमान

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Anant narayan shukla

अनन्त नारायण शुक्ल प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट क्रिएटर के रूप में कार्यरत हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में करीब दो वर्षों का अनुभव है. अनन्त राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मामलों, वैश्विक भू-राजनीति (ग्लोबल जियोपॉलिटिक्स), रक्षा नीति, कूटनीति और विश्व राजनीति से जुड़े विषयों पर खबरें करते हैं. वे दुनिया भर में घट रही महत्वपूर्ण घटनाओं को गहरी रिसर्च और तथ्यमात्मक विश्लेषण के साथ पाठकों तक पहुंचाने का काम करते हैं.

अनन्त मुख्य रूप से अंतरराष्ट्रीय संघर्ष, वैश्विक सुरक्षा, रक्षा रणनीतियों, विदेश नीति, भारत के पड़ोसी देशों से जुड़े घटनाक्रम और विश्व स्तर पर भारत की भूमिका जैसे विषयों को कवर करते हैं. इजरायल-ईरान संघर्ष, अमेरिका की विदेश नीति, परमाणु सुरक्षा, पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (PoK) के हालात, नेपाल-चीन सीमा से जुड़े मुद्दे और वैश्विक कूटनीतिक घटनाक्रम पर उनकी विशेष पकड़ है. इसके अलावा वे अंतरराष्ट्रीय आपदाओं, विदेशों में बसे भारतीयों और वैश्विक स्तर पर भारत के बढ़ते प्रभाव से जुड़ी खबरों पर भी नियमित रूप से लिखते हैं.

इतिहास, राजनीति और विज्ञान में उनकी गहरी रुचि रही है, जिसने उन्हें वैश्विक मामलों और अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता की ओर प्रेरित किया. यही वजह है कि उनके लेखों में विषय की गहराई, एक्सपर्ट्स की राय के साथ उनके कमेंट्स, तथ्यों की सटीकता और व्यापक संदर्भ देखने को मिलता है. बदलते वैश्विक परिदृश्य पर उनकी पैनी नजर रहती है, जिससे वे पाठकों तक समय पर विश्वसनीय और विश्लेषणात्मक जानकारी पहुंचाते हैं.

अनन्त को राष्ट्रीय राजनीति की भी समझ है. उन्होंने झारखंड विधान सभा 2024, दिल्ली विधान सभा चुनाव 2025 चुनाव और देश के अन्य चुनावों को कवर किया है. चुनाव के काउंटिंग डे को कवर करने का भी उनके पास काफी अनुभव है.

अनन्त कभी-कभी नेशनल डेस्क भी संभालते हैं, जिसमें देश भर में जनता से जुड़े जरूरी सामाजिक मुद्दे, न्यायिक खबरों और अपराध की खबरों को भी कवर करते हैं. इसके अलावा उन्हें रोचक जानकारियों को क्यूरेट करने का भी शौक है. इसमें लाइफस्टाइल, ऐतिहासिक और पुरातात्विक जानकारी के साथ ही दुनिया भर के साम्राज्यों के बारे में खबरें करते हैं.

उत्तर प्रदेश के भदोही जिले के रहने वाले अनन्त ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की है. उन्होंने 2024 में अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्रभात खबर में खेल पत्रकार के रूप में की थी, जहां उन्होंने करीब एक वर्ष तक क्रिकेट और अन्य खेलों से जुड़ी खबरों को कवर किया. बाद में अपनी रुचि और विशेषज्ञता के चलते उन्होंने अंतरराष्ट्रीय डेस्क का रुख किया और आज वैश्विक राजनीति व भू-राजनीति के प्रमुख विषयों पर लेखन कर रहे हैं.

तथ्यों की पुष्टि और सटीक जानकारी को वे अपनी पत्रकारिता का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा मानते हैं. उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को विश्व घटनाक्रम की भरोसेमंद, संतुलित और गहन जानकारी सरल भाषा में उपलब्ध हो, ताकि वे वैश्विक मुद्दों को बेहतर ढंग से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >